Morning News Brief (दिल्ली मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (10 जुलाई 2026) की खबरों में CM रेखा गुप्ता ने दी AI स्मार्ट टॉयलेट और STEM लैब की सौगात, दिल्ली हाई कोर्ट ने Rajpal Yadav को सुनाई 3 महीने की जेल, CM रेखा गुप्ता की नितिन गडकरी से दो अहम गुजारिशें  प्रमुख रहा।

CM रेखा गुप्ता की नितिन गडकरी से दो अहम गुजारिशें

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने दक्षिण दिल्ली के 8.8 किलोमीटर लंबे मांडी रोड कॉरिडोर के विकास को लेकर केंद्र सरकार से महत्वपूर्ण मांग की है। उन्होंने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) को पत्र लिखकर इस सड़क को राष्ट्रीय राजमार्ग (National Highway) घोषित करने और इसके रखरखाव व विकास का कार्य भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) को सौंपने का अनुरोध किया है।

पढ़े पूरी खबर…..

सभी स्कूलों में होंगे ‘गुड टच-बैड टच’ जागरूकता सत्र

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी उद्देश्य से POCSO जागरूकता माह के दौरान दिल्ली के सभी स्कूलों में छात्रों को उनकी सुरक्षा, व्यक्तिगत सीमाओं और किसी भी तरह के अनुचित व्यवहार की पहचान करने के बारे में जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्कूलों में आयोजित होने वाले विशेष सत्रों के माध्यम से बच्चों को ‘गुड टच और बैड टच’ (Good touch-bad touch) की समझ दी जाएगी, ताकि वे किसी भी संदिग्ध या असहज स्थिति को पहचान सकें और समय रहते अपने अभिभावकों, शिक्षकों या संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी दे सकें।

पढ़े पूरी खबर…..

CM रेखा गुप्ता ने दी AI स्मार्ट टॉयलेट और STEM लैब की सौगात

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने राजधानी के राजकीय बालिका सीनियर माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं के लिए आधुनिक शिक्षा और बेहतर बुनियादी सुविधाओं की सौगात दी। लाडली फाउंडेशन द्वारा हनीवेल टेक्नोलॉजी के कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) सहयोग से संचालित ‘सक्षम’ कार्यक्रम के तहत कई अत्याधुनिक सुविधाओं का उद्घाटन किया गया। मुख्यमंत्री ने स्कूल में AI इंटीग्रेटेड स्मार्ट स्कूल टॉयलेट, STEM इनोवेशन लैब, आधुनिक कंप्यूटर लैब, स्मार्ट डिजिटल क्लासरूम और छात्राओं के स्वास्थ्य एवं जागरूकता से जुड़े विशेष कार्यक्रमों का शुभारंभ

पढ़े पूरी खबर…..

दिल्ली हाई कोर्ट ने Rajpal Yadav को सुनाई 3 महीने की जेल

बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव की कानूनी मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट ने चेक बाउंस से जुड़े सात मामलों में उनकी दोषसिद्धि को बरकरार रखते हुए तीन महीने की जेल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही अदालत ने उन पर कुल 7.35 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया है। शुक्रवार, 10 जुलाई को हुई सुनवाई में हाई कोर्ट ने निचली अदालत के फैसले को सही ठहराते हुए उनकी याचिका खारिज कर दी।

पढ़े पूरी खबर…..

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-

अरविंद केजरीवाल का PM मोदी पर हमला: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने इथेनॉल के मुद्दे पर केंद्र सरकार के खिलाफ अपनी आलोचना तेज कर दी है। उन्होंने कहा कि सरकार इस मामले में जनता की बात सुनने को तैयार नहीं है और लोगों की चिंताओं को नजरअंदाज कर रही है। केजरीवाल ने सरकार को सलाह देते हुए कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों पर लोगों की राय और विशेषज्ञों की सलाह को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। उनका दावा है कि इथेनॉल से जुड़े मामले में सरकार जनता की बात नहीं मान रही है। (पढ़े पूरी खबर )

पुरानी दिल्ली के कायाकल्प की तैयारी: दिल्ली सरकार ने पुरानी दिल्ली के संरक्षण और पुनर्विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए शाहजहानाबाद री-डेवलपमेंट कॉरपोरेशन का नाम बदलकर इंद्रप्रस्थ विरासत पुनर्विकास निगम कर दिया है। इस फैसले का उद्देश्य राजधानी की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और स्थापत्य विरासत को उसके मूल स्वरूप के अनुरूप संरक्षित करना और आधुनिक सुविधाओं के साथ विकसित करना है।  मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने कहा कि इंद्रप्रस्थ विरासत पुनर्विकास निगम के माध्यम से पुरानी दिल्ली की ऐतिहासिक पहचान को सुरक्षित रखते हुए उसके समग्र विकास की व्यापक और गंभीर पहल शुरू हो चुकी है। (पढ़े पूरी खबर )

बारिश में नहीं डूबे दिल्ली के जलभराव हॉट स्पॉट: दिल्ली में लगातार हो रही बारिश के बीच लोक निर्माण विभाग (PWD) मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने 24×7 PWD मॉनसून कंट्रोल रूम का दौरा किया। उन्होंने शहर के विभिन्न हिस्सों में जलभराव की स्थिति का जायजा लिया और मॉनसून प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा की। मंत्री ने कंट्रोल रूम में लाइव CCTV फीड के जरिए जलभराव संभावित क्षेत्रों की निगरानी की। (पढ़े पूरी खबर )

दिल्ली में जनगणना ड्यूटी के दबाव का आरोप: राजधानी दिल्ली में जनगणना (census) ड्यूटी के दौरान कथित मानसिक दबाव का मामला सामने आया है। एक सरकारी शिक्षक ने कथित तौर पर आत्महत्या की कोशिश की। घटना के बाद शिक्षक का इलाज चल रहा है। पीड़ित के परिवार का आरोप है कि जनगणना ड्यूटी से जुड़े अत्यधिक दबाव और मानसिक उत्पीड़न के कारण शिक्षक इस स्थिति तक पहुंचा। परिवार ने मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है। (पढ़े पूरी खबर )

इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी के 16 पार्षद BJP में हुए शामिल; दिल्ली में आज इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी का भारतीय जनता पार्टी (BJP) में विलय हो गया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा (Harsh Malhotra) की मौजूदगी में पार्टी के 16 पार्षदों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। ये सभी पार्षद पहले आम आदमी पार्टी (AAP) से जुड़े थे। बाद में उन्होंने पार्टी से अलग होकर इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी का गठन किया था। अब इस क्षेत्रीय दल का भाजपा में विलय होने के साथ ही सभी 16 पार्षद भाजपा में शामिल हो गए हैं। (पढ़े पूरी खबर )

दिल्ली में अब पिंक टिकट नहीं चलेगा: दिल्ली में महिलाओं के लिए DTC बसों में मुफ्त यात्रा व्यवस्था को पूरी तरह डिजिटल बनाने की तैयारी की जा रही है। इसके तहत बसों में मिलने वाला पिंक टिकट धीरे-धीरे बंद किया जाएगा और उसकी जगह ‘सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड’ से मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी। महिलाओं को बस में यात्रा के दौरान अपने सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड को मशीन पर टैप करना होगा, जिसके बाद वे बिना किराया दिए सफर कर सकेंगी। (पढ़े पूरी खबर )

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m