दिल्ली मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ : कल (24 मई 2026) की खबरों में दिल्ली में प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन सिस्टम बदलेगा, BJP में शामिल होते ही सांसद राघव चड्ढा का बढ़ा कद, सीएम रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में कई विकास कार्यों का लोकार्पण, पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर भड़के अरविंद केजरीवाल प्रमुख रहा।

दिल्ली में प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन सिस्टम बदलेगा

Delhi Property Registration System: आने वाले दिनों में देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन सिस्टम पूरी तरह बदला हुआ दिखेगा। दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार (Rekha Gupta Government) इसकी तैयारी में जुट गई है। दिल्ली में प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन सिस्टम बदलने का मकसद सब-रजिस्ट्रार कार्यालयों को आधुनिक, पारदर्शी और लोगों के लिए सुविधाजनक बनाना है। नए सिस्टम से देरी, भ्रष्टाचार और एजेंटों पर लोगों की निर्भरता को खत्म किया जाएगा।

पढ़े पूरी खबर…..

BJP में शामिल होते ही सांसद राघव चड्ढा का बढ़ा कद

आम आदमी पार्टी छोड़कर अपने साथियों के साथ बीजेपी में शामिल होने वाले राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. बीजेपी ने चड्ढा को राज्यसभा की याचिका समिति का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है. यह नियुक्ति 20 मई 2026 से प्रभावी है और राज्यसभा के सभापति द्वारा समिति के पुनर्गठन के तहत की गई है. राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने इस समिति का पुनर्गठन करते हुए इसमें दस सदस्यों को नामांकित किया है.

पढ़े पूरी खबर…..

सीएम रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में कई विकास कार्यों का लोकार्पण

CM Rekha Gupta: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग (Shalimar Bagh) विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और निरीक्षण किया। दिल्ली की मुख्यमंत्री ने इस दौरान मूनक नहर स्थित छठ घाट निर्माण कार्य का निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

पढ़े पूरी खबर…..

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर भड़के अरविंद केजरीवाल

Arvind Kejriwal On Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रो कंपनियां 10 दिन में 3 बार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की है। पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर आम आदमी पार्टी यानी आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल भड़क गए हैं। पेट्रोल-डीजल महंगा होने पर अरविंद केजरीवाल ने भड़कते हुए कहा कि मोदी सरकार देशवासियों को धीमा जहर दे रही है। 10-15 दिनों में 3 बार दाम बढ़ाकर सरकार जनता को ‘धीमा जहर’ दे रही है। उन्होंने दावा किया कि रूस और ईरान भारत को सस्ता तेल देने को तैयार हैं, लेकिन सरकार नहीं ले रही है।

पढ़े पूरी खबर…..

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-

दिल्ली नागरिक सहकारी बैंक की ATM सेवा लॉन्च: Delhi Nagarik Sahakari Bank Launch ATM & Debit Card: दिल्ली नागरिक सहकारी बैंक को डिजिटल बूस्ट मिला है। दिल्ली नागरिक सहकारी बैंक लिमिटेड की एटीएम (ATM) और डेबिट कार्ड (Debit Card) सेवा शुरू हो गई है। दिल्ली नागरिक सहकारी बैंक लिमिटेड ने 23 मई से ATM और डेबिट कार्ड सेवा का शुभारंभ किया। साथ ही गोल्ड लोन सुविधा भी शुरू की। इस अवसर पर दिल्ली सरकार के समाज कल्याण एवं सहकारिता मंत्री रविन्द्र इन्द्राज सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। (पढ़े पूरी खबर)

दलित महिला से गैंगरेप और धर्मांतरणः Delhi Dalit Woman Gang rape and Conversion Case: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दलित महिला से गैंगरेप और धर्मांतरण का मामला सामने आने के बाद सनसनी मच गई है। पूरा मामला दिल्ली के जामिया नगर (Jamia Nagar) का है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इस घिनौनी कृत्य का खुलासा मीडिया ने किया है। मीाडिया रिपोर्ट के बाद मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग (National Commission for Women) की एंट्री हुई। राष्ट्रीय महिला आयोग ने सख्त रूख अपनाते हुए दिल्ली पुलिस (Delhi Police) से रिपोर्ट तलब किया है। महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस से 7 दिन के भीतर एक विस्तृत ‘की गई कार्रवाई की रिपोर्ट’ (ATR) मांगी है।  (पढ़े पूरी खबर)

जन्नत की चाह में हिंदू महिला से गैंगरेप फिर धर्म परिवर्तनः Delhi Dalit Woman Gang rape and Conversion Case: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दलित महिला से गैंगरेप और धर्मांतरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दिल्ली के जामिया नगर में मुस्लिम युवक फहीम और उसके परिवार वालों ने हिंदू महिला के साथ जो हैवानियत की उसे सुनकर लोगों की रूह तक कांप गई। मुख्य आरोप फहीम का क्रिमिनल रिकॉर्ड हज (haj) (मक्का-मदिना) जाने की राह में बाधा बना तो, भारत में ही रहकर जन्नत की चाह में हिंदू महिला के साथ बर्बरता और वहशीपन का ऐसा खेल खेला, जिसे सुनकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। फिलहाल मामले में दिल्ली पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें दो आरोपी पहले से ही दूसरे मामले में जेल में बंद है।  (पढ़े पूरी खबर)

Delhi GST Scam: दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा यानी ईओडब्लयू (EOW) ने 128 करोड़ के जीएसटी घोटाले का पर्दाफाश किया। ईओडब्लयू ने GST इनवॉइसिंग घोटाले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस तरह इस हाई-प्रोफाइल फर्जीवाड़े में अब तक कुल 8 आरोपी सलाखों के पीछे पहुंच चुके हैं। EOW के मुताबिक यह पूरा खेल फर्जी कंपनियां बनाकर नकली GST बिल और फर्जी टैक्स रिफंड के जरिए सरकारी खजाने को चूना लगाने का था। आरोपी पहले बेरोजगारों को झांसा देकर उनके दस्तावेज हासिल करते थे। उसके बाद उनके नाम पर फर्जी फर्म बनाकर करोड़ों रुपये का GST फ्रॉड करते थे।  (पढ़े पूरी खबर)

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m