Delhi News Brief (दिल्ली न्यूज ब्रीफ): कल (11 जुलाई 2026) की खबरों में दिल्ली में 900 करोड़ से बनेंगे 27 हाईटेक सरकारी स्कूल; दिल्ली सरकार ला रही नई वाटर मीटर नीति; दिल्ली के हजारों साल पुराने इतिहास पर होगा शोध; सरकार और जनता के बीच संवाद के लिए CM रेखा गुप्ता ने नियुक्त किए 3 प्रवक्ता प्रमुख रहा।

1. दिल्ली में 900 करोड़ से बनेंगे 27 हाईटेक सरकारी स्कूल
दिल्ली में सरकारी शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए दिल्ली सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है। सरकार राजधानी में करीब 900 करोड़ रुपये की लागत से 27 नए स्थायी (परमानेंट) सरकारी स्कूल कैंपस बनाने की योजना पर काम कर रही है। इन स्कूलों का निर्माण दिल्ली सरकार की खाली पड़ी जमीनों पर किया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, पूरे प्रोजेक्ट को 18 महीने के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

2. दिल्ली सरकार ला रही नई वाटर मीटर नीति
दिल्ली में अवैध भूजल दोहन पर लगाम लगाने के लिए दिल्ली सरकार नई बोरवेल पॉलिसी (Borewell Policy) लाने की तैयारी कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि इस नीति का ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है। नई व्यवस्था के तहत राजधानी में मौजूद सभी घरेलू और व्यावसायिक बोरवेल पर वाटर मीटर (Water Meater) लगाना अनिवार्य किया जाएगा, ताकि भूजल के उपयोग की सटीक निगरानी की जा सके। अधिकारियों के मुताबिक, नई पॉलिसी का उद्देश्य भूजल के अनियंत्रित और अवैध दोहन को रोकना, जल संसाधनों का संरक्षण करना और राजधानी में भूजल प्रबंधन को अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाना है।

3. दिल्ली के हजारों साल पुराने इतिहास पर होगा शोध
दिल्ली के समृद्ध और ऐतिहासिक अतीत को शोध आधारित और प्रमाणिक स्वरूप में दुनिया के सामने लाने के लिए दिल्ली सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। राजधानी के आधिकारिक इतिहास के वैज्ञानिक अध्ययन, दस्तावेजीकरण और डिजिटलीकरण के उद्देश्य से सरकार ने ‘अभिलेखागार अनुसंधान फेलोशिप’ (Archival Research Fellowship) और ‘पुरातत्व अनुसंधान फेलोशिप’(Archaeological Research Fellowship) योजनाओं को मंजूरी दे दी है। दिल्ली हजारों वर्षों के इतिहास, अनेक राजवंशों और विभिन्न सभ्यताओं की साक्षी रही है।

4. सरकार और जनता के बीच संवाद के लिए CM रेखा गुप्ता ने नियुक्त किए 3 प्रवक्ता
दिल्ली सरकार ने अपनी संचार व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए नए प्रवक्ताओं की नियुक्ति की है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने बीजेपी विधायक अभय कुमार वर्मा (Abhay Kumar Verma) को दिल्ली सरकार का मुख्य प्रवक्ता (Chief Spokesperson) नियुक्त किया है। वहीं, विधायक अनिल कुमार शर्मा (Anil Kumar Sharma) और हरीश खुराना (Harish Khurana) को सरकार का प्रवक्ता बनाया गया है। यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि पारदर्शी, जवाबदेह और जनकेंद्रित शासन के संकल्प को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-
दिल्ली में प्रदूषण रोकने की नई रणनीतिः दिल्ली की हवा को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाने की दिशा में दिल्ली सरकार को बड़ी सफलता मिली है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने ‘स्वच्छ हवा, स्वस्थ दिल्ली’ (Clean Air Mission) के तहत आयोजित ओरिएंटेशन वर्कशॉप में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस दौरान वर्ल्ड बैंक ने परियोजना की तैयारी के लिए वित्तीय ग्रांट सुविधा (Project Preparation Grant) की औपचारिक पुष्टि दिल्ली सरकार को सौंपी। पर्यावरण विभाग की यह महत्वाकांक्षी परियोजना सितंबर 2026 से अगस्त 2033 तक कुल 7 वर्षों के लिए लागू की जाएगी। (पूरी खबर पढ़े)
राम मंदिर मुद्दे पर अरविंद केजरीवाल का देशव्यापी अभियानः आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने राम मंदिर में चोरी की घटना के विरोध में देशव्यापी सिग्नेचर कैंपेन (signature campaign) चलाने और सुंदरकांड पाठ (Sundarkand recitations) आयोजित करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य चोरी के आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करना और लोगों को इस मुद्दे पर एकजुट करना है। अरविंद केजरीवाल ने बताया कि रविवार को सुबह 10 बजे दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-10 स्थित जेएमडी टेंट, जापानी पार्क में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद हनुमान जी का आशीर्वाद लेकर देशभर में हस्ताक्षर अभियान शुरू किया जाएगा। (पूरी खबर पढ़े)
दिल्ली के लाल किले को बम से उड़ाने की धमकीः दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले (Red Fort) को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस (Delhi Police) और अन्य सुरक्षा एजेंसियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और पूरे परिसर में व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया। सुरक्षा के मद्देनजर लाल किले के अंदर और आसपास के क्षेत्र की गहन तलाशी ली गई। (पूरी खबर पढ़े)
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

