Delhi News Brief (दिल्ली न्यूज ब्रीफ): कल (18 अप्रैल 2026) की खबरों में महिला आरक्षण बिलः राहुल गांधी के घर के बाहर CM रेखा गुप्ता का प्रदर्शन; गजवा-ए-हिंद की साजिश नाकाम, चार आतंकी गिरफ्तार; दिल्ली में खत्म होगा ‘रेड सिग्नल’ का लंबा इंतजार; दिल्ली में 1,511 अवैध कॉलोनियों होंगी नियमित प्रमुख रहा।

1. महिला आरक्षण बिलः राहुल गांधी के घर के बाहर CM रेखा गुप्ता का प्रदर्शन

महिला आरक्षण बिल पास न हो पाने के बाद देश की राजनीति गरमा गई है। दिल्ली में Rahul Gandhi के घर के बाहर आज (शनिवार को) BJP नेताओं और कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन किया है। यह प्रदर्शन कांग्रेस की तरफ से लोकसभा में महिला आरक्षण बिल को सपोर्ट नहीं करने को लेकर किया गया है। इस प्रदर्शन का नेतृत्व खुद दिल्ली की मुख्यमंत्री Rekha Gupta और बीजेपी नेता Virendra Sachdeva ने किया हैं। उनके साथ बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

पढ़े पूरी खबर…..

2. गजवा-ए-हिंद की साजिश नाकाम, चार आतंकी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए चार ऐसे युवकों को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि ये युवक देश में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे. हालांकि उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें दबोज लिया. इन चारों आरोपियों को अलग-अलग राज्यों महाराष्ट्र, ओडिशा और बिहार से गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों के पास से IED बनाने का सामान और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनकी जांच जारी है.

पढ़े पूरी खबर…..

3. दिल्ली में खत्म होगा ‘रेड सिग्नल’ का लंबा इंतजार

दिल्ली में लगातार बढ़ते ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए ट्रैफिक पुलिस अब आधुनिक तकनीक का सहारा लेने जा रही है। इसके तहत सड़कों पर लगे कैमरे और सेंसर वास्तविक समय (रीयल टाइम) में ट्रैफिक के दबाव को भांपकर ट्रैफिक सिग्नलों को ऑटोमैटिक तरीके से नियंत्रित करेंगे। इस व्यवस्था को इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (Integrated Traffic Management System) में शामिल किया जा रहा है। यह तकनीक पहले से ही बेंगलुरु में लागू है, जहां ट्रैफिक दबाव के अनुसार सिग्नल अपने आप समय समायोजित करते हैं, जिससे वाहनों की आवाजाही अधिक सुचारु रहती है।

पढ़े पूरी खबर…..

दिल्ली में 1,511 अवैध कॉलोनियां होंगी नियमित

दिल्ली में अनाधिकृत कॉलोनियों में रहने वाले लाखों लोगों के लिए राहत की खबर सामने आई है। राजधानी की कुल 1,511 अनाधिकृत कॉलोनियों के नियमितीकरण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। इस दिशा में दिल्ली नगर निगम (MCD) एक नया डिजिटल सिस्टम तैयार कर रहा है। इसके तहत ‘SWAGAM’ पोर्टल की डेमो टेस्टिंग चल रही है, जिसे जल्द ही सरकार के मुख्य ऑनलाइन पोर्टल से इंटीग्रेट किया जाएगा।

पढ़े पूरी खबर…..

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-

दिल्लीवालों को गलत पानी बिल से राहत की तैयारीः दिल्ली में पानी के बिलिंग सिस्टम को लेकर उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद है। लंबे समय से गलत रीडिंग और गलत बिलों की शिकायतों के बीच अब सुधार की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं। दिल्ली जल बोर्ड (DJB) ने राजधानी की पूरी वाटर बिलिंग व्यवस्था को अपडेट और डिजिटल बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत पुराने और तकनीकी रूप से कमजोर मीटरों को हटाकर आधुनिक स्मार्ट वाटर मीटर लगाने की योजना है। (पूरी खबर पढ़े)

दिल्ली में पर्यटकों की पहली पसंद बनी कुतुब मीनारः  देश की राजधानी दिल्ली अपने ऐतिहासिक स्मारकों और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के लिए दुनियाभर में जानी जाती है। यहां स्थित विश्व धरोहर स्थलों से लेकर कई प्राचीन स्मारक हर साल लाखों घरेलू और विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। इन स्मारकों का न केवल ऐतिहासिक महत्व है, बल्कि ये राजधानी के पर्यटन और आर्थिक विकास में भी अहम योगदान देते हैं। आमतौर पर दिल्ली के पर्यटन की बात होते ही लाल किला (Red Fort) का नाम सबसे पहले लिया जाता है, लेकिन ताजा आंकड़े एक अलग तस्वीर पेश कर रहे हैं। दरअसल, बीते वर्ष के आंकड़ों के अनुसार कुतुब मीनार (Qutub Minar) को देखने के लिए सबसे ज्यादा पर्यटक पहुंचे। (पूरी खबर पढे)

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m