Delhi News Brief (दिल्ली न्यूज ब्रीफ): कल (14 जून 2026) की खबरों में सीएम रेखा गुप्ता ने यमुना सफाई का संभाला मोर्चा; दिल्ली के जयपुर पोलो ग्राउंड पर केंद्र सरकार का कब्जा; दिल्ली तुगलकाबाद एक्सटेंशन अग्निकांड में बड़ा खुलासा; दिल्ली में शुरू होगा टेंपल टूरिज्म सर्किट प्रमुख रहा।

1. सीएम रेखा गुप्ता ने यमुना सफाई का संभाला मोर्चा

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने बारिश से पहले यमुना नदी की सफाई के लिए महाअभियान चलाया है। यमुना सफाई महाअभियान का नाम ‘यमुना सफाई यज्ञ – स्वच्छ यमुना मेरा कर्तव्य’ रखा गया है। इस अभियान ने तहत आज यानी 14 जून को रेखा गुप्ता कैबिनेट से सभी मंत्री, दिल्ली के सभी सांसद और 500 से अधिक एनजीओ भाग लेकर अभियान तट की सफाई की।

पढ़े पूरी खबर…….

2. दिल्ली के जयपुर पोलो ग्राउंड पर केंद्र सरकार का कब्जा

दिल्ली के जयपुर पोलो ग्राउंड को केंद्र सरकार ने अपने अधिन ले लिया है। केंद्र सरकार के भूमि और विकास कार्यालय (L&DO) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए परिसर को सील कर दिया है। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मुख्य प्रवेश द्वार पर सील लगाई और नोटिस भी चस्पा किया। केंद्र सरकार ने यह कार्रवाई दिल्ली की एक अदालत की तरफ से इंडियन पोलो एसोसिएशन यानी आईपीए (IPA) को झटका लगने के बाद की है। कोर्ट ने इंडियन पोलो एसोसिएशन (को केंद्र सरकार के उस आदेश के खिलाफ अंतरिम सुरक्षा देने से इनकार कर दिया है, जिसमें उन्हें मैदान खाली करने के लिए कहा गया था।

पढ़े पूरी खबर…….

3. दिल्ली तुगलकाबाद एक्सटेंशन अग्निकांड में बड़ा खुलासा

दिल्ली तुगलकाबाद एक्सटेंशन अग्निकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल यह हादसा नहीं था बल्कि एक सोची-समझी साजिश थी। पूरा खेल पैसे को लेनदेन को लेकर खेला गया। दक्षिण दिल्ली पुलिस (Delhi Police) के मुताबिक नाबालिग लड़की समेत सभी चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और साजिश के अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

पढ़े पूरी खबर…….

4. दिल्ली में शुरू होगा टेंपल टूरिज्म सर्किट

 राजधानी दिल्ली के प्रसिद्ध धार्मिक पर्यटन स्थलों को आपस में जोड़ने के लिए रेखा गुप्ता सरकार नई योजना ला रही है। सरकार जल्द ही दिल्ली टेंपल टूरिज्म सर्किट की शुरुआत करेगी। योजना के तहत प्रसिद्ध धार्मिक पर्यटन स्थलों को स्पेशल बसों के माध्यम से आपस में जोड़ा जाएगा।

पढ़े पूरी खबर…….

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः- 

कालकाजी-गोविंदपुरी फ्लाईओवर के पास होटल में लगी आगः देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अग्निकांड नहीं रूक रहा है। मालवीय नगर होटल अग्निकांड और तुगलकाबाद अग्निकांड के बाद रविवार (14 जून 2026) सुबह दिल्ली एक बार फिर भीषण अग्निकांड सके दहल उठा है। दिल्ली के कालकाजी (Kalkaji) -गोविंदपुरी (Govindpuri) फ्लाईओवर के पास स्थित पंजाबी तड़का रेस्टोरेंट (Punjabi Tadka Restaurant) में आज यानी रविवार (14 जून) सुबह भीषण आग से दहल उठा। होटल में आग लगने के बाद तेज ब्लास्ट के तीन LPG सिलेंडर फट गए। ऐसा लगा कि जैसे कि बम ब्लास्ट हुआ हो। आग की सूचना के बाद दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। गनीमत रही कि हादसे में किसी कि जान नहीं गई। (पूरी खबर पढ़े)

 दिल्ली पुलिस का नया प्लानः देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बिगड़ते कानून व्यवस्था (Delhi Law and order) को लेकर रेका गुप्ता सरकार और दिल्ली पुलिस विपक्ष समेत आम लोगों के निशाने पर है। दिल्ली में कानून-व्यवस्था और ट्रैफिक को और बेहतर बनाने के लिए दिल्ली पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। अब दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने सभी जिला और ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के लिए नई गाइडलाइंस जारी की है। (पूरी खबर पढ़े)

दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में आया ‘सनकी’ पतिः दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पत्नी की हत्या की साजिश रच रहे एक सनकी और भगोड़े पति को गिरफ्तार कर बड़ी वारदात टाल दी। आरोपी अपनी पत्नी पर पहले ही तीन बार चाकू से जानलेवा हमला कर चुका था और जेल से छूटने के बाद चौथी बार उसे मौत के घाट उतारने की तैयारी में था। (पूरी खबर पढ़े)

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m