Delhi News Brief ( दिल्ली न्यूज ब्रीफ): कल (14 मई 2026) की खबरों में रेखा गुप्ता सरकार ने दिल्ली में ATF पर VAT 25% से घटाकर 7% किया; दिल्ली में जनगणना का पहला चरण शुरू; दिल्ली में ट्रैफिक जाम से राहत की तैयारी; सोनिया गांधी वोटर लिस्ट विवाद: राऊज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई टली प्रमुख रहा।

1. रेखा गुप्ता सरकार ने दिल्ली में ATF पर VAT 25% से घटाकर 7% किया
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सरकार ने विमानन क्षेत्र को बड़ी राहत देते हुए एयरक्राफ्ट टरबाइन फ्यूल (ATF) पर वैट कम करने का फैसला लिया है। अब दिल्ली में ATF पर 25 % की जगह सिर्फ 7% टैक्स देना होगा। राज्य के वित्त विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। VAT में इस भारी कटौती से एयरलाइंस की परिचालन लागत (operating cost) में कमी आएगी और यात्रियों के लिए हवाई किराये को स्थिर रखने में मदद मिलेगी।

2. दिल्ली में जनगणना का पहला चरण शुरू
राजधानी दिल्ली में जनगणना प्रक्रिया के पहले चरण के तहत हाउसिंग सर्वे का काम शनिवार से शुरू होने जा रहा है। यह सर्वे दिल्ली नगर निगम (MCD) क्षेत्र में किया जाएगा। इस अभियान के लिए दिल्ली के 12 जिलों में 50 हजार से अधिक कर्मचारियों की तैनाती की गई है। सर्वे के दौरान कर्मचारियों द्वारा घरों, भवनों और बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी जानकारी एकत्र की जाएगी। सर्वे के दौरान कर्मचारी लोगों के घर-घर जाकर हाउसिंग सर्वे फॉर्म में शामिल 33 सवाल पूछेंगे और उनकी जानकारी दर्ज करेंगे। इसमें मकान, परिवार, बुनियादी सुविधाओं और अन्य आवश्यक विवरणों से जुड़े प्रश्न शामिल हैं।

3. दिल्ली में ट्रैफिक जाम से राहत की तैयारी
राजधानी दिल्ली में लगातार बढ़ते वाहनों के दबाव और ट्रैफिक जाम की समस्या से निपटने के लिए दिल्ली नगर निगम (MCD) ने बड़ा कदम उठाया है। निगम राजधानी में अब तक के सबसे बड़े पार्किंग विस्तार प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। इसके तहत दिल्ली के विभिन्न इलाकों में 49 नई सरफेस पार्किंग और 9 मल्टीलेवल पार्किंग प्रोजेक्ट विकसित किए जाएंगे। MCD के अनुसार, यह विस्तार दिल्ली के सबसे व्यस्त कमर्शियल और रिहायशी इलाकों में किया जाएगा, जिनमें करोल बाग, रोहिणी, नजफगढ़, पीतमपुरा और सिटी-एसपी जोन जैसे प्रमुख क्षेत्र शामिल हैं।

4. सोनिया गांधी वोटर लिस्ट विवाद: राऊज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई टली
राउज एवेन्यू कोर्ट में सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) के खिलाफ दायर रिवीजन पिटीशन पर सुनवाई एक बार फिर टल गई है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 4 जुलाई को होगी। यह याचिका वोटर लिस्ट में नाम दर्ज कराने से जुड़े आरोपों पर आधारित है, जिसमें बिना भारतीय नागरिकता प्राप्त किए नाम शामिल होने का दावा किया गया है। अदालत में फिलहाल मामले की प्रक्रिया जारी है और अगली तारीख पर आगे की सुनवाई होगी।
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-
मेट्रो लिफ्ट में बुजुर्ग ने किया सबके सामने पेशाबः दिल्ली मेट्रो से आए दिन अजीबोगरीब वीडियो सामने आते रहते हैं, लेकिन इस बार जो मामला वायरल हुआ उसने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है. इस बार दिल्ली के कालकाजी स्टेशन की लिफ्ट के अंदर एक बुजुर्ग व्यक्ति ने ऐसी हरकत कर दी जिसे देखकर लोग हैरान रह गए. दरअसल, एक मुस्लिम बुजुर्ग ने लिफ्ट के अंदर ही पेशाब कर दिया. उसने यह शर्मनाक हरकत तब की जब लिफ्ट के अंदर दो लड़कियां मौजूद थीं. महिला ने इस घटना के बाद वीडियो भी बनाया जिसमें वह बुजुर्ग से सवाल करती दिखाई देती है, जबकि आसपास मौजूद लोग भी असहज नजर आते हैं. घटना के बाद सोशल मीडिया पर hygiene, public behaviour और empathy को लेकर जमकर चर्चा हो रही है. (पूरी खबर पढ़े)
दिल्ली में कुत्तों का दुष्कर्मी गिरफ्तारः दिल्ली के फर्श बाजार थाना क्षेत्र के शालीमार पार्क एक्सटेंशन इलाके में कुत्तों के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस घिनौने अपराध का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था जिसके बाद लोगों में आक्रोश फैल गया था। इसके बाद एनजीओ संचालिका बबीता और उनके साथियों ने मामले की शिकायत पुलिस से की। जिसके आधार पर पुलिस ने तत्काल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। (पूरी खबर पढ़े)
दिल्ली बनी ‘इग्जेम्प्लर’ कैटेगरी में नंबर वन, CM रेखा गुप्ता ने जताया गर्वः CM रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने कहा है कि विभिन्न राज्यों में लॉजिस्टिक्स की सुगमता को मापने वाले LEADS 2025 इंडेक्स में दिल्ली को देश की सर्वोच्च ‘इग्जेम्प्लर’ कैटेगरी में स्थान मिला है। मुख्यमंत्री ने इसे राजधानी के लिए गर्व का विषय बताया। यह उपलब्धि दिल्ली सरकार द्वारा लॉजिस्टिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने, मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी बढ़ाने, व्यापार सुगमता में सुधार और टेक्नोलॉजी आधारित प्रशासन को बढ़ावा देने के लगातार प्रयासों का परिणाम है। दिल्ली सरकार व्यापार और परिवहन से जुड़ी व्यवस्थाओं को अधिक आधुनिक, तेज और पारदर्शी बनाने पर लगातार काम कर रही है। इससे उद्योगों, कारोबारियों और परिवहन क्षेत्र को भी लाभ मिल रहा है। LEADS (Logistics Ease Across Different States) इंडेक्स के जरिए राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में लॉजिस्टिक्स व्यवस्था, कनेक्टिविटी, डिजिटल सुविधाओं और कारोबारी माहौल का आकलन किया जाता है। (पूरी खबर पढ़े)
दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर CAQM की सख्तीः दिल्ली-NCR में बढ़ते वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने बड़ा फैसला लिया है। नई नीति के तहत अब क्षेत्र में चरणबद्ध तरीके से केवल इलेक्ट्रिक तीन-पहिया वाहनों (E-3 Wheelers) को बढ़ावा दिया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, 2027 से दिल्ली में नए CNG और डीजल ऑटो के रजिस्ट्रेशन पर रोक लगाने की दिशा में कदम बढ़ाया गया है। इसके तहत दिल्ली-NCR में केवल L5 श्रेणी के इलेक्ट्रिक 3-व्हीलर वाहनों का ही पंजीकरण किया जाएगा। (पूरी खबर पढ़े)
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

