Delhi Weather Today: दिल्लीवासियों को जल्द ही उमस वाली गर्मी से राहत मिलने वाल है। भारतीय मौसम विभाग (Indian Meteorological Department) यानी आईएमडी (IMD) ने दिल्ली में बारिश की चेतावनी जारी की है। IMD ने रविवार-सोमवार को हल्की बारिश और मंगलवार-बुधवार को मध्यम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही गरज के साथ बिजली गिरने जैसी संभावित घटनाओं को लेकर सावधान रहने की सलाह दी है।
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली एनसीआर में अगले पांच दिनों तक लगातार बारिश का पूर्वानुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, शुरुआत में हल्की बारिश होगी, जबकि सप्ताह के मध्य तक मध्यम बारिश होने की संभावना है।
शनिवार को सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.4 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं, अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक है. पालम में न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री और अधिकतम 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लोधी रोड पर न्यूनतम तापमान 27 डिग्री, जबकि आयानगर में 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम में 87 प्रतिशत नमी देखी जा सकती है। दिल्ली-एनसीआर में फिलहाल 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं।
इस बीच, पालम में न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो एक दिन पहले की तुलना में 0.2 डिग्री अधिक था और अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो एक दिन पहले से 0.9 डिग्री ज़्यादा था। लोदी रोड में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो शुक्रवार के मुकाबले 0.2 डिग्री अधिक रहा।
शुक्रवार देर रात से शनिवार तक रुक-रुककर बारिश हुई हुई
दिल्ली के कई इलाकों में शुक्रवार देर रात से शनिवार तक रुक-रुककर बारिश हुई। सफदरजंग में शनिवार तड़के 2.30 बजे से सुबह 5.30 बजे के बीच 1 मिमी बारिश दर्ज की गई. पालम में दोपहर 2.30 से शाम 5.30 बजे के बीच 2.2 मिमी बारिश हुई. वहीं, जनकपुरी में 1 मिमी और नारायणा में 2.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई. नजफगढ़ और लोधी रोड में भी हल्की बारिश हुई.
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


