प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रदेश में बढ़ते गन कल्चर और प्रभावशाली लोगों को जारी शस्त्र लाइसेंसों को लेकर सख्त रुख अपनाया है। इलाहाबाद HC ने राज्य सरकार से कई प्रभावशाली व्यक्तियों और बाहुबलियों की आपराधिक कुंडली, उनके शस्त्र लाइसेंस और उन्हें मिली सरकारी सुरक्षा का विस्तृत ब्योरा तलब किया है। जिसमें बृजभूषण शरण सिंह, राजा भैया और अब्बास अंसारी सहित कई चर्चित लोगों के नाम शामिल है।
प्रदेश में1008953 शस्त्र लाइसेंस जारी
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रदेश सरकार की ओर से दाखिल हलफनामे में राज्य में 10 लाख से अधिक शस्त्र लाइसेंस और 6062 दागी लाइसेंसधारियों की जानकारी सामने आने के बाद इस मामले को गंभीरता से लिया है। राज्य सरकार ने अपने हलफनामे के जरिए बताया कि कि प्रदेश में वर्तमान समय में 1008953 शस्त्र लाइसेंस जारी हैं। इसके अतिरिक्त भिन्न- भिन्न श्रेणियों में 23407 आवेदन लंबित हैं।
READ MORE: कांवड़ियों पर टिप्पणी, सड़क पर नमाज पढ़ने की बात करना पड़ा महंगा, AIMIM जिलाध्यक्ष पर FIR
20960 परिवारों के पास एक से अधिक शस्त्र लाइसेंस
सरकार ने यह भी बताया कि प्रदेश के 20960 परिवारों के पास एक से अधिक शस्त्र लाइसेंस मौजूद हैं। साथ ही 6062 ऐसे लाइसेंसधारी हैं जिन पर 2 या उससे अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इन आंकड़ों पर हैरानी जताते हुए बाहुबलियों और प्रभावशाली लोगों की विस्तृत जानकारी मांगी है, जिनका नाम सरकारी हलफनामे में स्पष्ट रूप से नहीं दिया गया था।
READ MORE: कासमंडी विवाद: कौन हैं Gen Z सूरज पासी? जिनकी ‘लाखन आर्मी’ का UP के 30 जिलों में है नेटवर्क
बृजभूषण से लेकर सुजीत सिंह बेलवा के नाम शामिल
न्यायमूर्ति विनोद दिवाकर की एकल पीठ ने जय शंकर की याचिका पर सुनवाई राज्य सरकार को निर्देश दिया कि जल्द से जल्द से चर्चित बाहुबलियों और प्रभावशाली व्यक्तियों की आपराधिक पृष्ठभूमि, शस्त्र लाइसेंस और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी कोर्ट में पेश की जाए। जिनमें बृजभूषण शरण सिंह, रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया, धनंजय सिंह, उदय भान सिंह, अब्बास अंसारी, विनीत सिंह, अजय मरदह, सुशील सिंह, उपेंद्र सिंह गुड्डू और सुजीत सिंह बेलवा के नाम शामिल है।
READ MORE: UP में सूरज का पारा हाई : गर्मी से हाल बेहाल, ये लक्षण दिखने पर तुरंत पहुंचे डॉक्टर के पास
लखनऊ कमिश्नरेट से जुड़े कई प्रभावशाली लोगों के नाम
इसके अलावा कोर्ट ने लखनऊ कमिश्नरेट और लखनऊ जोन से संबंधित कई प्रभावशाली व्यक्तियों की भी आपराधिक कुंडली मांगी है। जिनमें मुख्य रूप से जुगनू वालिया उर्फ, सुधाकर सिंह, हरविंदर,अजय प्रताप सिंह उर्फ अजय सिपाही, गुड्डू सिंह, संजय सिंह सिंघाला, अनूप खान मुबारक, मोहम्मद साहिब, लल्लू यादव, बच्चू यादव, अतुल वर्मा के नाम शामिल है।

