Dhanbad News: देश की कोयला नगरी धनबाद के निरसा में उस समय बवाल मच गया, जब कोयला चोरी के खिलाफ छापेमारी के दौरान बुजुर्ग महिला की कथित पिटाई कर दी गई। इससे नाराज ग्रामीणों ने सीआईएसएफ और ईसीएल की सुरक्षा टीम के वाहनों में तोड़फोड़ कर जवानों को बंधक बना लिया। ग्रामीणों की पिटाई में ईसीएल सिक्योरिटी टीम के सदस्य काजल कुमार गोराई, सीआईएसएफ वाहन चालक समेत कई लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी देर बाद CISF और ECL टीम को बंधक ने मुक्त कराया।
पूरा मामला निरसा के चापापुर ओसीपी का है। जानकारी के अनुसार चापापुर ओसीपी में कोयला चोरी की सूचना पर CISF की क्यूआरटी और ईसीएल सिक्योरिटी टीम छापेमारी करने पहुंची थी। टीम को देखते ही कथित कोयला चोर भागने लगे।
इसी दौरान रामकनाली आदिवासी टोला निवासी विमोली हेंब्रम जंगल से लकड़ी चुनने जा रही थीं। ग्रामीणों का आरोप है कि सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें भी कोयला चोरी में शामिल समझ लिया और उनके साथ मारपीट की। बताया जाता है कि बुजुर्ग महिला कम सुनती हैं। टीम द्वारा पूछताछ किए जाने पर वह ठीक से जवाब नहीं दे सकीं। घटना की जानकारी गांव में पहुंचते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और आक्रोशित हो उठे। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और ग्रामीणों ने सिक्योरिटी टीम के वाहनों में तोड़फोड़ शुरू कर दी।ग्रामीणों ने सी जवानों को बंधक बना लिया। साथ ही उन लोगों के साथ मारपीट की। ग्रामीणों की पिटाई में ईसीएल सिक्योरिटी टीम के सदस्य काजल कुमार गोराई, सीआईएसएफ वाहन चालक समेत कई लोग घायल हुए हैं।
वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि कोयला चोरी में संलिप्त लोगों के बजाय निर्दोष ग्रामीणों के साथ मारपीट की जा रही है। उनका कहना है कि बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट करने वाले कर्मियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि निर्दोष लोगों के साथ इस तरह की कार्रवाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
‘इस्लाम सब धर्मों में श्रेष्ठ, सबको मस्जिद जाना चाहिए…’, कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी का बयान, कहा- मक्का जाना चाहता हूं, BJP भड़की
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



