गाजियाबाद। जिले के मोदीनगर क्षेत्र में एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग के हेड कांस्टेबल जगत सिंह को 6 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। भीम त्यागी नामक व्यक्ति का सरकारी लाइसेंस पर शराब का ठेका संचालित है।

कांस्टेबल लंबे समय से कर रहा था उगाही

आरोप है कि हेड कांस्टेबल जगत सिंह लंबे समय से ठेकेदार से अवैध उगाही कर रहा था और लगातार पैसे की मांग कर रहा था। आरोपी कांस्टेबल पैसे न देने पर झूठे मामलों में फंसाने की धमकी देता था, जिससे परेशान होकर उसने एंटी करप्शन विभाग से शिकायत की। शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन मेरठ की टीम ने जाल बिछाया।

READ MORE: ‘यूपी में अब दंगों डर का नहीं…’, पंकज चौधरी ने विपक्ष पर बोला हमला, कहा- सपा के कुशासन में लोग पलायन करने को मजबूर थे

तय योजना के तहत पीड़ित को केमिकल लगे 6 हजार रुपये के साथ भेजा गया। जैसे ही हेड कांस्टेबल जगत सिंह ने तहसील परिसर में रुपये लिए तत्काल ही टीम ने मौके पर उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। मेरठ एंटी करप्शन की इस कार्रवाई से आबकारी विभाग में हड़कंप मच गया है।