योग गुरु बाबा रामदेव एक बार फिर अपने बयानों को लेकर चर्चा में आ गए है. योग गुरु बाबा रामदेव ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर युवाओं के आंदोलन को लेकर बात की और खुद भी बड़ी चेतावनी दे डाली. उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरी में बड़े स्तर पर खामियां है औऱ अपने जाति, वर्ग के लोगों को फायदा पहुंचाकर दूसरों को बाहर कर दिया जाता है. स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ध्वजारोहण के बाद मीडिया से बात करते हुए बाबा रामदेव ने ये सब बातें कहीं. उन्होंने कहा कि ऐसे देश कैसे चलेगा भाई सुधर जाओ, नहीं तो देश में आंदोलन और ज्यादा भी हो सकते हैं. 

इस पूरे मामले पर योगगुरु बाबा रामदेव का बयान सामने आया है. उन्‍होंने जेनजी और जेन अल्‍फा बच्‍चों के आंदोलन का समर्थन किया है.

बाबा रामदेव ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण के बाद सरकारी नौकरियों में कथित गड़बड़ी और रिश्वतखोरी को लेकर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा है कि देश में चारों तरफ हंगामा है. सरकारी नौकरी में इंटरव्यू के दौरान 90-99% घोटाला होता है. उन्होंने स्कूल-कॉलेजों में सुविधाओं की कमी का भी मुद्दा उठाया.

उन्‍होंने चेतावनी देते हुए कहा, ‘ये घपले ठीक कर लो.’ कहीं ऐसा न हो कि बाबा रामदेव को दोबारा आंदोलन करना पड़ जाए. चारो तरफ देश में आज हंगामा है. युवाओं में गुस्सा होने की वजह से जगह-जगह आंदोलन हो रहे हैं.

उन्होंने कहा कि ऐसे देश कैसे चलेगा भाई सुधर जाओ, नहीं तो देश में आंदोलन और ज्यादा भी हो सकते हैं. ये लोकतंत्र के खिलाफ और न्‍याय के भी खिलाफ है. अब सरकारी नौकरियों में 50 लाख से लेकर 1 करोड़ रुपये लेकर भर्ती का खेल चल रहा है.

उन्होंने आंदोलन के नाम पर कहा की मैं अराजकता का समर्थक नहीं हूं, लेकिन ये बात जरूर है कि देश में घपला भी बहुत है. बाबा रामदेव ने राजनेताओं से भी आपस में लड़ने की बजाय देशहित में साथ काम करने की अपील की. उन्होंने कहा कि राजनेताओं को आपस में लड़ना नहीं चाहिए.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m