MP TOP NEWS TODAY: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में आज शनिवार 25 जुलाई को क्या कुछ खास रहा? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…
MP के अतिथि शिक्षकों के लिए खुशखबरी
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अतिथि शिक्षकों के हित में बड़ा फैसला लिया है। अब अतिथि शिक्षकों को भी 10 दिन का आकस्मिक अवकाश मिलेगा। प्रदेश के शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। यहां पढ़ें पूरी खबर
तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में नई दर्शन व्यवस्था लागू
मध्य प्रदेश के खंडवा जिले की तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में आज से नई दर्शन व्यवस्था लागू कर दी गई है। ज्योतिर्लिंग श्री ओंकारेश्वर मंदिर में लागू की गई नई दर्शन व्यवस्था को श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है। शुकदेव मुनि द्वार के चौड़ीकरण के बाद अब दर्शन व्यवस्था पहले से अधिक सुगम हो गई है। यहां पढ़ें पूरी खबर
सोनम वांगचुक के समर्थन में छात्राओं से कराई अपील
मध्य प्रदेश के खंडवा जिले से एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के अनशन के समर्थन और नीट (NEET) पेपर लीक के विरोध में स्कूली छात्राओं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम अपील का वीडियो बनवाना महंगा पड़ गया। मामले में संज्ञान लेते हुए इंदौर संभागायुक्त ने शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल के प्राचार्य संदीप यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित (सस्पेंड) कर दिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
30 हजार व्यापारियों को नोटिस से हड़कंप!
राजधानी भोपाल में नगर निगम द्वारा व्यापारियों को दी जा रही नोटिस की कार्रवाई पर भोपाल चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। चैंबर के अध्यक्ष गोविंद गोयल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर व्यापारियों का पक्ष लेते हुए नगर निगम की कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बिना वैकल्पिक व्यवस्था किए सालों पुरानी दुकानों पर कार्रवाई करना हजारों परिवारों की रोजी-रोटी पर सीधा हमला है। यहां पढ़ें पूरी खबर
PCC चीफ जीतू के दूसरे भाई भरत पटवारी से 5 घंटे पूछताछ
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष जीतू पटवारी के परिवार पर पुलिस का शिकंजा कसता नजर आ रहा है। जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी से पूछताछ के बाद अब पुलिस ने उनके दूसरे भाई भरत पटवारी से लगातार 5 घंटे तक गहन पूछताछ की है। यह पूरी कार्रवाई शुभम वैली में स्थित विवादित प्लॉटों, जमीन के सौदों और संदिग्ध वित्तीय लेन-देन से जुड़ी हुई बताई जा रही है। यहां पढ़ें पूरी खबर
पूर्व IAS नियाज खान के कॉकरोच पार्टी ज्वॉइन करने के बयान पर सियासत
मध्य प्रदेश के पूर्व आईएएस अधिकारी और लेखक नियाज खान के एक ट्वीट ने सियासी हलचल बढ़ा दी है। नियाज खान ने सोशल मीडिया पर देश की राजनीति और भ्रष्टाचार पर चिंता जताते हुए कॉकरोच जनता पार्टी’l ज्वाइन करने की इच्छा जताई है। उनके इस बयान पर अब बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। नियाज खान ने लिखा कि वे राजनीति के माध्यम से समाज सेवा करना चाहते हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर
कपड़ा सुखाने के तार में करंट आने से बहू और ससुर की मौत
मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में सिहोरा थाना क्षेत्र के महगवां गांव में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। कपड़े सुखाने वाले लोहे के तार में अचानक फैले करंट की चपेट में आने से बहू और उसे बचाने दौड़े ससुर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, दोनों को बचाने की कोशिश में पति भी गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
नवविवाहिता की मौत पर हंगामा!
मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के सरई थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। इलाज के दौरान महिला की मौत के बाद परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए सरई-झुरही मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। परिजनों की मांग है कि आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया जाए। यहां पढ़ें पूरी खबर
MP में आधी रात को बड़ी प्रशासनिक सर्जरी
मध्य प्रदेश शासन में अशोक बर्णवाल के नए मुख्य सचिव का पदभार ग्रहण करने के महज 24 घंटे के भीतर एक बड़ी प्रशासनिक सर्जरी देखने को मिली है। राज्य सरकार ने देर रात आदेश जारी करते हुए 20 वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस फेरबदल के तहत छह जिलों में नए कलेक्टर्स की तैनाती की गई है, जबकि मुख्यमंत्री सचिवालय और प्रमुख विभागों में बड़ी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर
ट्विशा शर्मा मौत मामला: रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह को बड़ा झटका
चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में बड़ा कानूनी अपडेट सामने आया है। मामले की मुख्य आरोपी, रिटायर्ड जज और मृतका की सास गिरिबाला सिंह को भोपाल की सेशन कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उनकी नियमित जमानत (रेगुलर बेल) याचिका खारिज कर दी है। यहां पढ़ें पूरी खबर
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


