MP TOP NEWS TODAY: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में आज सोमवार 29 जून को क्या कुछ खास रहा? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…

सीएम डॉ. मोहन ने राज्यपाल से की मुलाकात

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 29 जून को राजधानी भोपाल स्थित लोकभवन में राज्यपाल मंगुभाई पटेल से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने राज्यपाल पटेल को समान नागरिक संहिता (UCC) समेत कई कार्य योजनाओं से अवगत कराया। पढ़ें पूरी खबर…

MP से 1 और सांसद बनेंगे केंद्र में मंत्री!

देश की सियासत में इन दिनों मोदी मंत्रिमंडल (Modi Cabinet Expansion) के संभावित विस्तार को लेकर सुगबुगाहट बेहद तेज हो गई है। इस बीच राजनीतिक गलियारों से आ रही बड़ी खबर के अनुसार, मध्य प्रदेश के खाते से एक और सांसद को केंद्र सरकार में जगह मिल सकती है। चर्चा है कि हाल ही में मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद चुने गए भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। पढ़ें पूरी खबर…

वीर भारत न्यास विवाद दिल्ली दरबार पहुंचा

एमपी की राजनीति में इन दिनों ‘वीर भारत न्यास’ को लेकर कांग्रेस के भीतर मचा घमासान अब दिल्ली हाई कमान तक पहुंच गया है। कांग्रेस के दो बड़े नेताओं- पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के बयानों में आए विरोधाभास पर भाजपा के वरिष्ठ विधायक रामेश्वर शर्मा ने तीखा तंज कसा है। इसके साथ ही उन्होंने भोपाल में जर्जर मकानों की स्थिति और छिंदवाड़ा में कमलनाथ के ‘लापता’ होने के पोस्टरों पर भी बेबाकी से अपनी बात रखी। पढ़ें पूरी खबर…

अब परीक्षा पास करने पर ही मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी!

भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश में अपने संगठन को हाईटेक और अधिक कुशल बनाने के लिए एक अनूठी पहल करने जा रही है। अब बीजेपी के बूथ स्तर से लेकर मंडल स्तर तक के कार्यकर्ताओं को ऑनलाइन टेस्ट देना होगा। इसके लिए पार्टी ने एक विशेष डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम की शुरुआत की है, जिसमें परीक्षा पास करने वाले कार्यकर्ताओं को सर्टिफिकेट भी दिए जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर…

राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम को बड़ी राहत

देशभर में चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपी सोनम को बड़ी कानूनी राहत मिली है। मेघालय हाईकोर्ट ने निचली अदालत से मिली जमानत को बरकरार रखते हुए पुलिस की जमानत रद्द करने की याचिका खारिज कर दी है। मेघालय हाई कोर्ट ने राज्य सरकार की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें सोनम की जमानत रद्द करने की मांग की गई थी। पढ़ें पूरी खबर…

बिजली कंपनी के नए नियम से जनता की जेब होगी ढीली

मध्य प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं की जेब पर एक बार फिर डाका डालने की तैयारी कर हो चुकी है। ऊर्जा विभाग और बिजली कंपनियों ने मिलकर ‘टाइम ऑफ द डे’ (Time of the Day) योजना के नाम पर उपभोक्ताओं को मिलने वाली एक बड़ी राहत को चुपचाप खत्म कर दिया है। नए नियम के तहत अब रात के समय बिजली उपयोग पर मिलने वाली रियायत को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर…

ई-रिक्शा पर हाईकोर्ट सख्त

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने मोटर व्हीकल एक्ट (Motor Vehicle Act) में किए गए संशोधन को चुनौती देने वाली याचिका पर बेहद सख्त रुख अपनाया है। देश और प्रदेश में लगातार बढ़ती ट्रैफिक समस्या और ई-रिक्शा चालकों द्वारा नियमों के उल्लंघन के मामले को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार को अपना जवाब पेश करने के लिए अंतिम मोहलत दी है। पढ़ें पूरी खबर…

लापरवाही की इंतेहा: मासूम की चली गई आंखों की रोशनी

सागर जिले के बन्डा तहसील से स्वास्थ्य व्यवस्था को शर्मसार कर देने वाला एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। यहां सिविल अस्पताल के एक डॉक्टर पर इलाज में गंभीर लापरवाही बरतने का आरोप लगा है। आरोप है कि डॉक्टर की लापरवाही के कारण 19 महीने के मासूम बच्चे की आंखों की रोशनी हमेशा के लिए चली गई। पढ़ें पूरी खबर…

बिजली कंपनी के दफ्तर में EOW की दबिश

जबलपुर में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ यानी ईओडब्ल्यू ने छापेमार कार्रवाई की है। EOW ने मप्र पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के दफ्तर में दबिश दी है। जहां 25 हजार की रिश्वत लेते दो आधिकारियों को गिरफ्तार किया गया है। पढ़ें पूरी खबर…

राजधानी में वेटिंग शिक्षकों का शक्ति प्रदर्शन

उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती-2023 की वेटिंग लिस्ट में शामिल शिक्षकों का आक्रोश सोमवार को राजधानी भोपाल में एक बार फिर देखने को मिला। लंबे समय से नियुक्ति नहीं मिलने से वेटिंग शिक्षक परेशान हैं। नियुक्ति और पद वृद्धि की मांग को लेकर वेटिंग शिक्षक रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन करने पहुंचे। पढ़ें पूरी खबर…

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m