MP TOP NEWS TODAY: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में आज गुरुवार 3 सितंबर को क्या कुछ खास रहा? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…

ग्वालियर में बदहाल सड़कों पर हाईकोर्ट सख्त

मध्य प्रदेश के ग्वालियर की बदहाल सड़कों को लेकर हाईकोर्ट की सख्ती अब NHAI की सड़कों तक पहुंच गई है। शहर की सड़कों की गुणवत्ता जांच के बाद अब आगरा मुंबई हाईवे की सड़क को भी जांच की कसौटी पर परखा जा रहा है,मेहरा टोल से सिकरौदा चौराहे के बीच सड़क की जेसीबी से खुदाई कर सैंपल लिए गए,खास बात ये है कि पूरी कार्रवाई हाईकोर्ट के आदेश पर गठित जांच कमीशन की निगरानी में हो रही है। यहां पढ़ें पूरी खबर

गाय को रोटी खिलाने निकले थे, रास्ते में मौत बनकर आई कार!

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में गाय को रोटी खिलाने जा रहे पति-पत्नी को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसा इतना जोरदार था कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कार की टक्कर के बाद चालक मौके से फरार होता दिखाई दे रहा है। यह पूरा मामला चेतकपुरी इलाके का बताया जा रहा है। यहां पढ़ें पूरी खबर

हनुमान अंश में एमपी के लाल ने किया कमाल

हाल ही में 7 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म हनुमान अंश ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया हुआ है। नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित यह फिल्म लगभग 2 करोड रुपए के बजट में बनी है। फिल्म में काम करने वाले गंजबासौदा के बाल कलाकार सात्विक शर्मा ने अपने अभिनय के दम पर लाखों-करोड़ों लोगों का दिल जीत लिया। यहां पढ़ें पूरी खबर

1981 के डकैत कानून को हाईकोर्ट में चुनौती

 मध्यप्रदेश में करीब 45 साल पुराने डकैत विरोधी कानून को लेकर एक बार फिर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। पूर्व गृहमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. गोविंद सिंह ने इस कानून की संवैधानिक वैधता को हाईकोर्ट में चुनौती दी है ,जिसमें सवाल है कि जब मध्यप्रदेश में कोई भी सूचीबद्ध डकैत गिरोह सक्रिय नहीं है, तो आखिर आम मामलों में भी इस सख्त कानून का इस्तेमाल क्यों किया जा रहा है? यहां पढ़ें पूरी खबर

पत्नी ने पति की कुल्हाड़ी मारकर की हत्या

मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले खेतिया थाना क्षेत्र के बांदरिया बड़ गांव में चरित्र शंका के चलते एक 62 साल की महिला ने अपने 65 साल के पति की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि पति सालों से पत्नी के चरित्र पर शक करता था और उसे ताने देता था, जिससे महिला परेशान थी। हत्या के बाद उसने इसे हादसा बताने की कोशिश की। यहां पढ़ें पूरी खबर

27 आदिवासी बच्चों की मौत पर एक्शन

मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में 27 आदिवासी बच्चों की दर्दनाक मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। स्वास्थ्य विभाग की घोर लापरवाही सामने आने के बाद राज्य सरकार ने बड़ा एक्शन लेते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. परेश उपलव को पद से हटा दिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर

‘मैं पूर्व मंत्री का भतीजा हूं’… AC सेंटर में घुसकर दबंगई का आरोप

ग्वालियर में एसी (AC) लगाने के चार्ज को लेकर शुरू हुआ विवाद अब थाने तक पहुंच गया। है। आरोप है कि चार युवक सिटी सेंटर स्थित AC रिपेयरिंग सेंटर पहुंचे और जमकर हंगामा करते हुए संचालक के साथ मारपीट और धमकी दी। एक आरोपी ने खुद को पूर्व मंत्री डॉ गोविंद सिंह का भतीजा बताते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। पूरी घटना CCTV में कैद हुई है। यहां पढ़ें पूरी खबर

सीएम डॉ. मोहन यादव ने किए द्वारकाधीश के दर्शन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 3 सितंबर को गुजरात की देवभूमि द्वारका स्थित वन द्वारकाधीश मंदिर में विधिवत दर्शन-पूजन किया। उन्होंने भगवान श्री द्वारकाधीश का आशीर्वाद प्राप्त किया। सीएम डॉ. यादव ने भगवान से प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की। इसके अलावा उन्होंने मंदिर की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। यहां पढ़ें पूरी खबर

पंचायत भवन में पटवारी की ‘शराब पार्टी’ का VIDEO वायरल

जिस सरकारी चौखट पर अन्नदाता अपनी पहचान और हक की गुहार लेकर पहुंचता है, वहां व्यवस्था के नुमाइंदे दिनदहाड़े जाम छलकाते पकड़े गए। जैतपुर तहसील की ग्राम पंचायत बोकरमार का पंचायत भवन इन दिनों प्रशासनिक संवेदनहीनता का अखाड़ा बना हुआ है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो ने हड़कंप मचा दिया है, जिसमें हल्का नंबर 54 के पटवारी ज्ञान सिंह मार्गो पंचायत भवन के भीतर शराब और कबाब की दावत उड़ाते नजर आ रहे हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर

मंत्री के करीबी को पुलिस ने भेजा जेल

नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा से विधायक और वर्तमान में शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह के करीबी भाजपा नेता की गिरफ्तारी का मामला सामने आया है। मंत्री राव उदय प्रताप सिंह के करीबी बताए जा रहे भाजपा नेता अजीत उर्फ लकी कौरव को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m