MP TOP NEWS TODAY: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में आज शुक्रवार 6 नवंबर को क्या कुछ खास रहा? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…
उपचुनाव में खाली कुर्सी ने मारी बाजी
निवाड़ी जिले की जेरोन खालसा नगर परिषद में अध्यक्ष की कुर्सी को लेकर हुए उपचुनाव में बड़ा सियासी उलटफेर हुआ है। यहां खाली कुर्सी ने 466 वोटों से जीत दर्ज कर ली। जबकि वर्तमान अध्यक्ष कुसुम मातादीन पस्तोर को हार का सामना करना पड़ा। यहां पढ़ें पूरी खबर
बुजुर्ग की हत्या कर चुराए सोने का दांत
राजधानी भोपाल से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां बदमाशों ने लूट के दौरान न सिर्फ मेहनत की कमाई उड़ा ली, बल्कि हैवानियत की हदें तक पार कर दी। बदमाशों ने घर घुसकर 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी। चोरी की हद इस कदर सवार थी कि उन्होंने शव के मुंह में लगे सोने के दांत भी निकाल लिए। यहां पढ़ें पूरी खबर
कटनी जंक्शन के रेलवे सीनियर सेक्शन इंजीनियर 45 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
मध्य प्रदेश के कटनी जंक्शन पर भ्रष्टाचार के खिलाफ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। सीबीआई, एसीबी (ACB) जबलपुर की टीम ने कटनी जंक्शन (इलेक्ट्रिकल) में तैनात रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर अजयवीर सिंह को 45 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद 12 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
विधायक के बंगले में चोरी
मध्य प्रदेश के बीजेपी विधायक के बंगले में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि चोर घर की खिड़की के सरिए तोड़कर अंदर घुसे और एलईडी टीवी, ड्रायफ्रूट्स के डिब्बे और चश्मा भी ले गए। कर्मचारी जब बंगले पहुंचा तब इसका खुलासा हुआ। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। यहां पढ़ें पूरी खबर
विधानसभा के शीतकालीन सत्र की अधिसूचना जारी
मध्य प्रदेश विधानसभा के आगामी शीतकालीन सत्र को लेकर अधिसूचना (Notification) जारी कर दी गई है। विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, इस बार का शीतकालीन सत्र 7 दिसंबर से शुरू होने जा रहा है। 5 दिनों तक चलने वाले इस सत्र में कुल 5 बैठकें आयोजित की जाएंगी। यहां पढ़ें पूरी खबर
आसमान से गिरा सेना का ड्रोन
मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के ठांड गांव में गुरुवार देर रात आसमान से सेना का ड्रोन गिरने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। अचानक आसमान से एक ड्रोन जैसी वस्तु गिरती देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे। जांच करने पर वह ड्रोन निकला, जो संजीव कुशवाह के घर के पास गिरा था। यहां पढ़ें पूरी खबर
बंदर से बैग बचाने के दौरान खाई में गिरने से शख्स की मौत
नर्मदापुरम जिले के हिल स्टेशन पचमढ़ी के प्रसिद्ध प्रियदर्शिनी व्यू प्वाइंट (फॉरेस्ट हिल) पर बड़ा हादसा हो गया। खाई में गिरने से नागपुर निवासी ग्रुप लीडर की मौके पर ही मौत हो गई। यहां पढ़ें पूरी खबर
एमपी बीजेपी को मिला प्रदेश कार्यालय प्रभारी
मध्य प्रदेश बीजेपी में प्रदेश कार्यालय प्रभारी की नियुक्ति की गई है। डॉ निशांत खरे को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस संबंध में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने आदेश जारी किया है। आपको बता दें कि डॉ निशांत जैन प्रदेश उपाध्यक्ष के साथ कार्यालय प्रभारी भी है। यहां पढ़ें पूरी खबर
आईपीएस अधिकारियों को मिला अतिरिक्त प्रभार
मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग ने कानून व्यवस्था और प्रशासनिक संचालन को और अधिक मजबूत करने के लिए भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारियों के कार्यभार में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत कई वरिष्ठ और युवा आईपीएस अधिकारियों को नए दायित्वों के साथ-साथ अतिरिक्त प्रभार सौंपे गए हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर
अभिनेता राजपाल यादव की बढ़ीं मुश्किलें
25 लाख रुपये के चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड के प्रसिद्ध हास्य अभिनेता राजपाल यादव की कानूनी मुश्किलें बढ़ गई हैं। महू की अदालत ने लगातार पेशियों से नदारद रहने पर कड़ा रुख अपनाते हुए राजपाल यादव के खिलाफ गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट (Arrest Warrant) जारी किया है। कोर्ट ने मुंबई पुलिस को सख्त निर्देश दिए हैं कि अभिनेता को गिरफ्तार कर अगली सुनवाई से पहले महू अदालत के समक्ष पेश किया जाए। यहां पढ़ें पूरी खबर
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

