MP TOP NEWS TODAY: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में आज बुधवार 8 जुलाई को क्या कुछ खास रहा? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…

सरदार सरोवर परियोजना पर बनी सहमति

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल की उपस्थिति में हुई बैठक में गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान और मध्यप्रदेश के बीच सरदार सरोवर परियोजना से जुड़े लगभग तीन दशक से जारी पुनर्वास और पुनर्बसाहट व्यय विवाद का सर्वसम्मति से समाधान हुआ है। इस निर्णय से मध्यप्रदेश पर पड़ने वाले वित्तीय भार में उल्लेखनीय कमी आएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जल सुरक्षा को सुदृढ़ करने और सहकारी संघवाद को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। पढ़ें पूरी खबर…

मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले

ख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में बुधवार को संपन्न हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में अनेक निर्णय लिए गए है। मंत्रि-परिषद ने प्रदेश में अधोसंरचना विकास और पुनर्वास कार्यों को 2300 करोड़ रूपये की स्वीकृति प्रदान की है। इसी तरह विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के प्रस्ताव अनुसार राज्य डाटा सेंटर के आधुनिकीकरण, आई.टी एवं डिजास्टर रिकवरी सहित अन्य कार्यों के लिए मंत्रि-परिषद ने 800 करोड़ की मंजूरी दी है। विभाग के ही तीन अन्य प्रस्तावों पर विज्ञान पार्क- एकल नागरिक डाटाबेस परियोजना और बॉयो टेक्नालॉजी पार्क की स्थापना एवं संचालन के लिए वर्ष 2031 तक निरंतरता के लिए 123 करोड़ की स्वीकृति दी गई है। पढ़ें पूरी खबर…

मध्यप्रदेश में 19 करोड़ का गेहूं गायब!

मध्य प्रदेश में करीब 19 करोड़ रुपये का गेहूं गायब हो गया। बताया जा रहा है कि यह गेहूं समर्थन मूल्य में खरीदा गया था। धान खरीदी केंद्र से खरीदा हुआ गेहूं वेयरहाउस तक नहीं पहुंचा। वहीं इसे लेकर सियासत भी गरमा गई है। कांग्रेस ने सरकार को जमकर घेरते हुए जांच कर कार्रवाई की मांग की है। पढ़ें पूरी खबर…

मां बगलामुखी मंदिर में वित्तीय अनियमितता के आरोप

अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर में दान चोरी के बाद अब विश्व प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर में वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आया है। रजत सौंदरीकरण के लिए मंदिर परिसर में एक गैर-शासकीय समिति ने श्रद्धालुओं से नगद, स्वर्ण और रजत दान प्राप्त किए जाने और उनके उपयोग में वित्तीय अनियमितता किए जाने के आरोपों के बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गया है। पढ़ें पूरी खबर…

दतिया उपचुनाव से पीछे हटा राजेंद्र भारती परिवार

दतिया उपचुनाव से जुड़ी बड़ी खबर है। सूत्रों के मुताबिक राजेंद्र भारती का परिवार उपचुनाव लड़ने से पीछे हट गया। वहीं पीसीसी चीफ जीतू पटवारी नाम फाइनल करने को लेकर दिल्ली पहुंचे हुए हैं। जहां वे आलाकमान से मुलाकात करेंगे। बताया जा रहा है कि आज नाम पर अंतिम मुहर लग सकती है। इधर, राज्यसभा चुनाव हारने के बाद एमपी कांग्रेस ने प्लान बी भी तैयार किया हैं। पढ़ें पूरी खबर…

शासकीय कर्मचारियों के लिए सोशल मीडिया कोड ऑफ कंडक्ट लागू

मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने प्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए अब तक का सबसे सख्त फरमान जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने शासकीय सेवकों के सोशल मीडिया इस्तेमाल को लेकर एक नई और कड़ी आचार संहिता लागू कर दी है। इस आदेश के बाद अब कोई भी सरकार बाबू या अफसर फेसबुक (FacebooK), एक्स (X), वॉट्सएप (Whatsapp) या इंस्टाग्राम (Instagram) पर अपनी मर्जी से कुछ भी पोस्ट, लाइक या शेयर नहीं कर पाएगा। नियमों का उल्लंघन करने पर सीधे विभागीय जांच के साथ जेल जाने की नौबत आ सकती है। पढ़ें पूरी खबर…

पीथमपुर में नई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट

मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा औद्योगिक हब पीथमपुर अब एक और बड़ी सौगात का गवाह बना है। निर्माण उपकरण बनाने वाली कंपनी ने करीब 972 करोड़ रुपये के निवेश से अपनी नई उत्पादन इकाई का उद्घाटन किया है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इस मौके पर कहा कि प्रदेश तेजी से देश का मैन्युफैक्चरिंग और निवेश केंद्र बन रहा है। उन्होंने निवेश, रोजगार और औद्योगिक विकास को लेकर कई बड़े आंकड़े भी साझा किए। पढ़ें पूरी खबर…

भाजपा के पूर्व विधायक का हार्ट अटैक से निधन

देवास जिले के बागली विधानसभा क्षेत्र से दुखद खबर सामने आई है। बागली के पूर्व भाजपा विधायक पहाड़सिंह कन्नौजे का आकस्मिक निधन हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उनका निधन हो गया। पढ़ें पूरी खबर…

एक तरफ राहत, दूसरी तरफ आफत!

मध्य प्रदेश के शिक्षा विभाग और शिक्षक जगत से दो बेहद बड़ी और महत्वपूर्ण हलचल सामने आई है। एक तरफ जहां जबलपुर हाई कोर्ट ने प्रदेश के हजारों अतिथि विद्वानों के हक में एक ऐतिहासिक और नजीर बनने वाला फैसला सुनाया है। दूसरी तरफ राजधानी भोपाल में ई-अटेंडेंस की अनिवार्यता और वेतन कटौती के तुगलकी फरमान को लेकर सरकार और शिक्षक संघों के बीच आर-पार की जंग छिड़ गई है। पढ़ें पूरी खबर…

आलीराजपुर की बेटी ने रचा इतिहास

आलीराजपुर जिले की प्रतिभाशाली निशानेबाज वेदिका महेश पटेल ने 29वीं एमपी स्टेट 22 राइफल शूटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया है। इंदौर स्थित बीएसएफ रियोटी रेंज में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में वेदिका ने यूथ, जूनियर और सीनियर व्यक्तिगत वर्ग में तीन रजत पदक अपने नाम किए, जबकि टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर जिले के लिए एक और गौरवपूर्ण उपलब्धि दर्ज की। पढ़ें पूरी खबर…

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m