MP TOP NEWS TODAY: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में आज रविवार 28 जून को क्या कुछ खास रहा? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…

चार कृषि उपजों को मिला जीआई टैग

मध्य प्रदेश के खाते में एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। प्रदेश की चार कृषि उपजों को जीआई टैग मिला है। यह चारों कृषि उपजें प्रदेश के आदिवासी बहुल क्षेत्रों से संबंधित हैं। इससे विशेष रूप से महाकौशल क्षेत्र के किसानों को बड़ा लाभ मिलेगा। उत्पादों की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मांग बढ़ने से किसानों की आय में वृद्धि होगी। पढ़ें पूरी खबर…

सुमन पंचायत का शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बैतूल जिले के कुकरू में रविवार की सुबह राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत तीन बच्चों को पोलियो से बचाव के लिए दवा पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। साथ ही प्रशासन अकादमी में हुए विशेष कार्यक्रम में इस तीन दिवसीय विशेष अभियान में प्रतीक स्वरूप पांच बच्चों को दवा ‍पिलाई। अभियान के अंतर्गत 29 और 30 जून को घर-घर जाकर बच्चों को दवा पिलाई जाएगी। पढ़ें पूरी खबर…

निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस का नया सियासी कवच

मध्यप्रदेश निकाय चुनाव में अभी एक साल बाकी है, लेकिन कांग्रेस ने तैयारी शुरू कर दी है। इस बार पार्टी का फॉर्मूला है- बी फॉर्म के साथ बांड भी। पिछले चुनाव में जबलपुर, छिंदवाड़ा और मुरैना के महापौर कांग्रेस छोड़कर भाजपा में चले गए थे। उसी डर से कांग्रेस अब टिकट से पहले नेताओं की निष्ठा की गारंटी चाहती है। पढ़ें पूरी खबर…

खंडवा के जंगल में वन विभाग की टीम पर हमला

खंडवा जिले के जंगल में वन विभाग की टीम पर हमला हुआ है। अतिक्रमणकारियों ने गोफन, पत्थर और लाठियों से जानलेवा हमला किया। जिससे पांच से ज्यादा वनरक्षक घायल हो गए। कुछ को गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पढ़ें पूरी खबर…

लापता लेडीज फेम एक्टर को प्रोड्यूसर ने दी धमकी

किरण राव के निर्देशन में बनी साल 2023 की सुपरहिट फिल्म ‘लापता लेडीज’ से चर्चा में आए बाल कलाकार व अभिनेता सतेंद्र सोनी के साथ धोखाधड़ी और बदसलूकी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में मध्य प्रदेश के मैहर शहर आए सतेंद्र सोनी ने सोशल मीडिया पर रोते हुए अपना एक वीडियो पोस्ट कर प्रोड्यूसर पर पैसे हड़पने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के संगीन आरोप लगाए हैं। पढ़ें पूरी खबर…

MLA के बेटे की शादी में शामिल हुए CM डॉ. मोहन

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज बुधनी पहुंचे। जहां वे नर्मदापुरम स्थित एक मैरिज पैलेस में भाजपा विधायक ठाकुरदास नागवंशी के पुत्र के विवाह समारोह में शामिल होकर नवदंपति को शुभकामनाएं दीं।। पढ़ें पूरी खबर…

फिर चर्चा में बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी

मध्य प्रदेश के बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो चर्चा का विषय बना है। वायरल वीडियो में प्रीतम लोधी अपने चिरपरिचित अंदाज में महिलाओं से जनसंवाद करते हुए दिखाई दे रहे है। पढ़ें पूरी खबर…

बर्नआउट और मानसिक तनाव से जूझ रहे देश के रेजिडेंट डॉक्टर

देशभर के रेजिडेंट डॉक्टर अत्यधिक कार्यभार, 36-36 घंटे की लगातार ड्यूटी, नींद की कमी और मानसिक तनाव के बीच काम कर रहे हैं। फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (फाइमा) के आरएमएस 2.0 सर्वे में 87.5 फीसदी रेजिडेंट डॉक्टर बर्नआउट के शिकार पाए गए, जबकि लगभग 88 फीसदी डॉक्टरों ने पर्याप्त नींद नहीं मिलने की बात कही। सर्वे में शामिल 1,260 रेजिडेंट डॉक्टरों में से 61.8 फीसदी ने बताया कि वे लगातार 36 घंटे से अधिक ड्यूटी करते हैं। पढ़ें पूरी खबर…

घर के अंदर बन रही थी ‘नकली DAP खाद’

मानसून आने वाला है और इसके साथ ही प्रदेश भर के किसान खरीफ फसलों की बुवाई की तैयारियों में जुट गए हैं। बुवाई के इस पीक सीजन में खेतों के लिए डीएपी खाद क मांग सबसे ज्यादा होती है लेकिन दुखद बात यह है कि अन्नदाताओं की इसी जरूरत और मजबूरी का फायदा उठाने के लिए मिलावटखोर और जालसाज भी सक्रिया हो गए हैं। पढ़ें पूरी खबर…

MP Accident: अलग-अलग सड़क हादसों ने ली 4 की जान

मध्य प्रदेश में 5 अलग-अलग जगह हुए सड़क हादसों ने 4 लोगों का जीवन लील लिया। खजुराहो, छिंदवाड़ा और सिंगरौली में खून से सड़कें लाल हो गई। वहीं इंदौर में महाकाल के श्रद्धालु भी दुर्घटना का शिकार हो गए। गनीमत है कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। इसी तरग बागली में भी पुलिया पर टवेरा-डंपर की आमने-सामने भिड़ंत के बाद 8 जिंदगियां बाल-बाल बच गई। पढ़ें पूरी खबर…

कानपुर सेंट्रल और मदुरै के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

मध्य प्रदेश के यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। बढ़ती यात्रा मांग को देखते हुए रेलवे 1 जुलाई से कानपुर सेंट्रल और मदुरै के बीच स्पेशल ट्रेन शुरू कर रहा है। इस ट्रेन का लाभ भोपाल मंडल के बीना, भोपाल और इटारसी के यात्रियों को मिलेगा। अब उन्हें दक्षिण भारत के प्रमुख शहर मदुरै जाने के लिए सीधी रेल सुविधा मिलेगी। पढ़ें पूरी खबर…

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m