Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (16 अगस्त 2026) की खबरों में PM तारिक रहमान के भारत दौरे से पहले बांग्लादेश ने रखी शर्त, UGC NET इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी का होगा री-एग्जाम, शाहरुख खान-अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को कारण बताओ नोटिस, NALSAR के बाद NLSIU में भी बवाल प्रमुख रहा।

PM तारिक रहमान के भारत दौरे से पहले बांग्लादेश ने रखी शर्त
बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान का भारत दौरे को लेकर अटकलों पर फिलहाल विराम लग गया है. बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने अपने प्रधानमंत्री तारिक रहमान की भारत यात्रा के लिए शर्तें रख दी हैं. बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि शेख हसीना की वापसी तक तारिक रहमान की भारत यात्रा नहीं हो सकेगी. विदेश मंत्रालय ने आगे कहा कि हमारा मानना है कि इस यात्रा के लिए एक अनुकूल माहौल बनाने की जरूरत है.

शाहरुख खान-अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को कारण बताओ नोटिस
FDA Notices To Shah Rukh Khan-Ajay Devgan And Tiger Shroff: बॉलीवुड एक्टर्स शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। शाहरुख खान-अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को कारण बताओ नोटिस भेजा गया है। महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेश यानी एफडीए (FDA) ने तीनों बॉलीवुड एक्टर्स को विमल इलायची विज्ञापन (Vimal Elaichi Advertisement) के लिए नोटिस भेजा है। FDA ने विमल इलायची के विज्ञापन को पान मसाला (Pan Masala) का प्रचार माना है।

NALSAR के बाद NLSIU में भी बवाल
हालिया घटनाओं को लेकर नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी (NLSIU), बेंगलुरु के छात्रों और पूर्व छात्रों ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) के अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा और भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) के यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में भाग लेने पर कड़ा विरोध दर्ज कराया है। NLSIU समुदाय ने NALSAR यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ (हैदराबाद) के छात्रों और फैकल्टी के खिलाफ BCI की ओर से की गई हालिया कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए NALSAR समुदाय के प्रति ‘अप्रतिबंधित एकजुटता’ जताई गई है।

UGC NET June 2026: इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी का होगा री-एग्जाम
यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी विषयों की परीक्षा दोबारा कराने का फैसला किया है। इन तीनों विषयों के प्रश्नपत्रों में तथ्यात्मक, टाइपोग्राफिकल और अनुवाद संबंधी कई त्रुटियां मिलने के बाद यह निर्णय लिया गया है।
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-
बांग्लादेशी PM आधिकारिक यात्रा पर पहली बार भारत का करेंगें दौरा: भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में लंबे समय से चली आ रही कड़वाहट में सुधार की उम्मीद जगी है. सूत्रों के मुताबिक, बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान जल्द नई दिल्ली आ सकते हैं. BRICS समिट में भाग लेने बांग्लादेशी PM तारिक रहमान दिल्ली आने वाले हैं. तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत और बांग्लादेश के बीच संबंधों को सामान्य करने के प्रयास चल रहे हैं. (पढ़े पूरी खबर)
JPSC-JSSC धांधली पर अब आर-पार के मूड में छात्र: झारखंड में जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाओं में अनियमितता (JPSC-JSSC Exam Irregularities) के खिलाफ पिछले 21 दिनों से रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्र अब आर-पार के मूड में आ गए हैं। JPSC-JSSC परीक्षा में कथित गड़बड़ियों को लेकर पिछले 22 दिनों से छात्र रांची के मोराबादी स्टेडियम में आंदोलन पर बैठे प्रदर्शनकारी छात्रों ने सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) का इस्तीफा मांगा है। छात्रों ने सरकार को उनकी मांगें मानने के लिए 18 अगस्त तक का समय दिया है। (पढ़े पूरी खबर)
‘राहुल गांधी भगवान राम तो जग्गा रेड्डी उनके हनुमान’: तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने रविवार को संगारेड्डी में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता टी. जयप्रकाश रेड्डी उर्फ जग्गा रेड्डी की जमकर तारीफ की। इस दौरान उन्होंने जग्गा रेड्डी की तुलना भगवान हनुमान से करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भगवान राम बताया। (पढ़े पूरी खबर)
वंदे मातरम के गाने पर हुए विवाद पर अमित शाह बरसे: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि कांग्रेस मुख्यालय में बड़ा पाप हुआ है और इसके लिए देश की जनता सोनिया गांधी को कभी माफ नहीं करेगी. कांग्रेस वालों को शर्म आनी चाहिए. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि वोट बैंक के लालच में कांग्रेस ने वंदे मातरम् को भुला दिया था. अमित शाह ने कांग्रेस पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ का अपमान करने का गंभीर आरोप लगाया है. (पढ़े पूरी खबर)
Zoom Call पर 900 लोगों को जॉब से निकालने वाला CEO खुद हुआ बेरोजगार; Vishal Garg Fired: 4 साल पहले एक झटके में Zoom Call पर 900 लोगों को जॉब से निकालने वाला CEO विशाल गर्ग खुद बेरोजगार हो गया है। अमेरिका की ऑनलाइन मॉर्गेज कंपनी बेटर डॉट कॉम (Better.com) के संस्थापक और पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी विशाल गर्ग को उनकी ही कंपनी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। कंपनी के बोर्ड कमेटी ने विशाल गर्ग नौकरी से निकाल दिया है। कभी 900 लोगों को जॉब से निकालने वाला विशाल गर्ग अब खुद जॉबलेस हैं। (पढ़े पूरी खबर)
वंदे मातरम विवाद: कर्नाटक के मंगलुरु में वंदे मातरम विवाद को लेकर राजनीतिक बवाल जारी है। बीजेपी नेता विकास पुत्तूर ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी के खिलाफ उर्वा पुलिस स्टेशन में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कांग्रेस मुख्यालय में वंदे मातरम के गायन के दौरान कथित तौर पर आपत्तिजनक व्यवहार का आरोप लगाया गया है। (पढ़े पूरी खबर)
हिमंत सरमा की हत्या के लिए आरोपी ने मांगे 1 करोड़ रुपये: 15 अगस्त 2026 को देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के भाषण के दौरान गुवाहाटी के खानापारा से CM के लाइव संबोधन का प्रसारण चल रहा था. इसी दौरान सोशल मीडिया पर एस शख्स ने कहा कि उसे कोई एक करोड़ रुपये दे तो वह हिमंत बिस्व सरमा की हत्या कर सकता है. जिसके बाद इस पर कुछ लोगों ने कमेन्ट में लाइक भी किया. उसने संपर्क के लिए एक मोबाइल नंबर भी जारी किया. (पढ़े पूरी खबर)
CM विजय की मां पर ‘अपमानजनक’ टिप्पणी करना पड़ा भारी: तमिलनाडु की राजनीति में मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन के बीच जुबानी विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान विजय और उनकी मां को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में नागेंद्रन के खिलाफ पुलिस महानिदेशक (DGP) के पास शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायतकर्ता ने मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग की है। (पढ़े पूरी खबर)
कर्नाटक में 8000 लोगों से 50 करोड़ की ठगी: कर्नाटक के कोलार जिले में वर्क-फ्रॉम-होम और निवेश पर रकम दोगुनी करने का लालच देकर 8 हजार से अधिक लोगों से 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कथित गिरोह का पर्दाफाश कर पति-पत्नी समेत चार मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। (पढ़े पूरी खबर)
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


