Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (11 सितंबर 2026) की खबरों में मिडिल ईस्ट में आवाजाही और व्यापार की आजादी हो, खरगे परिवार से जुड़े ट्रस्ट पर रिपोर्ट करने वाले पत्रकार को मिली धमकी, नकली बीज पर नकेल कसने को तैयार मोदी सरकार, BRICS देशों के लिए भारत का बड़ा प्लान, चीनी मीडिया ने पीएम मोदी की तारीफ प्रमुख रहा।

मिडिल ईस्ट में आवाजाही और व्यापार की आजादी हो

PM Modi-Pezeshkian Meeting: भारत मंडपम में आयोजित BRICS Summit से इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से द्विपक्षीय मुलाकात की। दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया यानी मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और क्षेत्रीय हालात पर चर्चा की। पीएम मोदी ने स्पष्ट किया कि भारत सभी विवादों और संघर्षों का समाधान बातचीत और कूटनीति के जरिए किए जाने का समर्थन करता है।

पढ़े पूरी खबर…..

खरगे परिवार से जुड़े ट्रस्ट पर रिपोर्ट करने वाले पत्रकार को मिली धमकी

Bengaluru Journalist Threat Case: बेंगलुरु में खोजी रिपोर्ट प्रकाशित करने के बाद एक पत्रकार को कथित तौर पर लगातार धमकी भरे फोन कॉल और व्हाट्सऐप मैसेज मिलने का मामला सामने आया है। आरोप है कि अज्ञात व्यक्ति ने पत्रकार के साथ गाली-गलौज की और रिपोर्ट हटाने का दबाव बनाते हुए जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पढ़े पूरी खबर…..

नकली बीज पर नकेल कसने को तैयार मोदी सरकार

देश में नकली बीज बेचने वालों की अब खैर नहीं. दरअसल, संसद के आगामी सत्र में मोदी सरकार बीज अधिनियम लाने की तैयारी में है. इस प्रस्तावित बिल में नकली बीजों के कारोबार पर पूरी तरह से लगाम लगाने के लिए दोषियों पर भारी भरकम जुर्माना और जेल की सजा का प्रस्ताव शामिल है. बता दें कि, मोदी सरकार किसानों को नकली और घटिया गुणवत्ता वाले बीजों से बचाने के लिए एक मजबूत बीज अधिनियम बनाने की दिशा में काम कर रही है. नकली बीज के कारोबारियों पर नकेल कसने के लिए प्रस्तावित कानून में अपराधों को तीन श्रेणियों में बांटा गया है.

पढ़े पूरी खबर…..

BRICS देशों के लिए भारत का बड़ा प्लान

भारत ने BRICS देशों के बीच व्यापार को और आसान बनाने की पहल की है. केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि BRICS देशों को एक-दूसरे के लिए अपने बाजार खोलने चाहिए. इसके साथ ही व्यापार में आने वाली गैर-टैरिफ बाधाओं को कम करना और पेमेंट सिस्टम को आपस में जोड़ना जरूरी है.

पढ़े पूरी खबर…..

चीनी मीडिया ने पीएम मोदी की तारीफ

7 साल बाद चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Xi Jinping) भारत यात्रा पर आ रहे हैं। 18वें ब्रिक्स समिट (BRICS Summit) में शामिल होने के लिए शी जिनपिंग 12 सितंबर को सुबह 11 बजे दिल्ली आ सकते हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने खुद चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को ब्रिक्स समिट में शामिल होने के लिए भारत आने का न्योता दिया था। जिनपिंग ने भारत आने पर सहमति दी थी। अब जिनपिंग का भारत आना कन्फर्म हो गया है। इससे दुनिया की निगाहें भारत और चीन पर है।

पढ़े पूरी खबर…..

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-

जौहर विवाद को लेकर स्वरा पर कुमार विश्वास भड़के; विवादों से गहरा नाता रखने वाली फ्लॉप एक्ट्रेस स्वरा के पद्मावत फिल्म के जौहर वाले सीन पर कमेंट को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। राजपूत समाज और करणी सेना स्वरा भास्कर के खिलाफ मोर्चा खोले हुए है।  करणी सेना की महिला विंग ने स्वरा भास्कर का मुंह काला करने का ऐलान किया है। जौहर वाले कमेंट को लेकर अब देश के प्रख्यात कवियों में शुमार कवि कुमार विश्वास स्वरा भास्कर पर भड़क गए हैं। विश्वास ने स्वरा को उनका नाम लिए बिना ऐसे लोगों की तुलना ‘जाहिल और जमूरा’ से की है। साथ ही राजस्थान के गौरवशाली इतिहास की याद दिलाई। (पढ़े पूरी खबर)

19 साल की लड़की से डरी मुंबई: Mumbai ATS Target 19 Years Old Girl: एक 19 साल की लड़की ने पूरी मुंबई प्रशासन को हिलाकर रख दी है। इस 19 साल की लड़की से मुंबई डरी हुई है। महाराष्ट्र एटीएस और मुंबई पुलिस उसकी यात्राओं का डाटा निकाल खंगालने में जुटी हुई है। यह सिर्फ इसलिए हो रहा है क्य़ोंंकि लड़की के पिता का इंडियन मुजाहिदीन और SIMI कनेक्शन रहा है। लड़की नया पासपोर्ट बनवाकर विदेश यात्रा पर भी गई थी। लिहाजा अब Mumbai ATS उसकी पूरी ट्रेवल हिस्ट्री निकालने में जुट गई है। (पढ़े पूरी खबर)

ज्योति जासूसी कांड के बाद बदले गए पाकिस्तान धार्मिक यात्रा के नियम : केंद्र और हरियाणा सरकार ने भारत-पाकिस्तान धार्मिक यात्राओं के नियम बदल दिए हैं। यह फैसला ऑपरेशन सिंदूर के बाद सामने आए यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा केस के बाद लिया गया है। जांच में खुलासा हुआ है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी (ISI) और वहां के प्राइवेट टूर ऑपरेटर धार्मिक यात्रा के नाम पर भारतीय नागरिकों को स्पॉन्सर करते हैं, ताकि उनसे जासूसी करा सकें। (पढ़े पूरी खबर)

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान भारत पहुंचेः Iran President Masoud Pezeshkian India Visit: ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान भारत पहुंच गए हैं।  उनका विमान पालम एयरफोर्स स्टेशन पर उतरा। मसूद पेजेश्कियान ब्रिक्स समिट (BRICS Summit) में शामिल होने भारत पहुंचे हैं। 8 साल बाद ईरान का कोई राष्ट्रपति भारत की यात्रा पर आया है। साल 2018 में हसन रूहानी आए थे। मसूद पेजेश्कियान 12 और 13 सितंबर को 18वें ब्रिक्स समिट में भाग लेंगे। (पढ़े पूरी खबर)

भारत मंडपम में ब्रिक्स का ‘पावर शो’: BRICS Summit 2026: 18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 12-13 सितंबर को दिल्ली के भारत मंडपम (Bharat Mandapam) में हो रहा है। आज से विभिन्न राष्ट्राध्यक्षों का भारत पहुंचना शुरू हो गया है। रूस के राष्ट्रपति पुतिन पहुंच चुके हैं और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग सात साल बाद भारत आ रहे हैं। ब्रिक्स समिट के दौरान दिल्ली का भारत मंडपम ब्रिक्स का ‘पावर शो’ (BRICS power show) बना रहेगा। इस पावर शो’ पर पूरी दुनिया की मीडिया के साथ ही महाशक्तिशाली देशों की भी नजरें रहेंगी, जिसमें अमेरिका भी शामिल है। (पढ़े पूरी खबर)

8% GDP ग्रोथ देख हैरान हुआ IMF: IMF On Indian Economy: अमेरिका-ईरान युद्ध (US-Iran War) और ट्रंप के टैरिफ (Trump Tariffs) नीतियों के कारण दुनिया के सभी देशों की अर्थव्यवस्थाएं इस समय सुस्ती से जूझ रही हैं। ऐसे नाकारात्मक माहौल में भी भारत ने एक बार फिर अपनी आर्थिक ताकत का लोहा मनवाया है। भारत की अर्थव्यवस्था कमाल का प्रदर्शन कर रही है। वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में भारत की रियल जीडीपी (GDP) ग्रोथ 7.8 प्रतिशत रही है। 7.8% GDP ग्रोथ देखकर अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष यानी आईएमएफ ने भारत की जमकर तारीफ की है। IMF ने भारत को दुनिया का ग्रोथ इंजन कहा है। (पढ़े पूरी खबर)

Bank Strike: अगर आपक खाता सरकारी बैंक में है और बैंक जाने के लिए सोच रहे हैं तो आपको बता दें कि देशभर में आज बैंकों की हड़ताल है। 5-डे वर्किंग की मांग को लेकर देशभर में आज बैंकों की हड़ताल है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) यानी एसबीआई SBI, PNB और यूनियन बैंक (Union Bank) सहित देशभर के सरकारी और कुछ निजी बैंक आज से लगातार तीन दिन बंद रहेंगे। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने 2 साल से अटकी 5-डे वर्किंग की मांग को लेकर शुक्रवार को एक दिन की हड़ताल का ऐलान किया है। (पढ़े पूरी खबर)

Hyderabad SIR Notice: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से बड़ी खबर सामने आई है। स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) के तहत मतदाता सूची के सत्यापन के दौरान शहर की कई जानी-मानी हस्तियों को नोटिस जारी किया गया है। इस सूची में अभिनेता महेश बाबू, फिल्म निर्देशक एसएस राजामौली, पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण और बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल जैसे बड़े नाम शामिल हैं। (पढ़े पूरी खबर)

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m