Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (23 जून 2026) की खबरों में सोना-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट; CM शुभेंदु अधिकारी बोले- बंगाल में ममता चैप्टर क्लोज; Elon Musk के एक दिन में 152 बिलियन डॉलर डूबे; प्रकाश राज के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी; नक्सलवाद के बाद अब घुसपैठ पर ‘डेडलाइन’ तय प्रमुख रहा।

1. सोना-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट

सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट हुई है. मंगलवार 23 जून को डॉलर की मजबूती के कारण दोनों कीमती धातुओं में फिर दबाव दिखाई दिया. अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स और घरेलू बाजार एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना और चांदी दोनों गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं. सोने का भाव 0.89% गिरकर 1,46,804 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. वहीं चांदी 2.69% टूटकर 2,28,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई. यानी एक ही दिन में चांदी की कीमत में करीब 5,600 रुपए की गिरावट दर्ज की गई.

पढ़े पूरी खबर……

2. CM शुभेंदु बोले- बंगाल में ममता चैप्टर क्लोज

पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी), मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अब उनकी वापसी संभव नहीं है और “यह चैप्टर पूरी तरह बंद हो चुका है।” विधानसभा में बोलते हुए शुभेंदु अधिकारी ने टीएमसी की कार्यशैली पर सवाल उठाए।

पढ़े पूरी खबर……

3. Elon Musk के एक दिन में 152 बिलियन डॉलर डूबे

दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी Elon Musk एक बार फिर अपनी संपत्ति को लेकर चर्चा में हैं. हालांकि इस बार वजह उनकी दौलत में बढ़ोतरी नहीं, बल्कि रिकॉर्ड गिरावट है. सोमवार को मस्क की नेटवर्थ में एक ही दिन में 152 बिलियन डॉलर की कमी दर्ज की गई. यह रकम भारत के दो सबसे बड़े उद्योगपतियों Gautam Adani और Mukesh Ambani की कुल संपत्ति से भी अधिक बताई जा रही है.

पढ़े पूरी खबर……

4. प्रकाश राज के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी

बॉलीवुड-साउथ अभिनेता प्रकाश राज के खिलाफ गैर-जमानती वॉरंट जारी हुआ है। बेंगलुरु की एक अदालत ने एक्टर प्रकाश राज के खिलाफ एक गैर-जमानती वॉरंट (एनबीडब्ल्यू) जारी किया है। एक से ज्यादा वोटर ID कार्ड रखने के मामले प्रकाश राज के खिलाफ एक गैर-जमानती वारंट जारी किया गया है। आरोप है कि उनके पास चार राज्यों के मतदाता पहचान पत्र हैं, जो चुनाव नियमों का उल्लंघन है।

पढ़े पूरी खबर……

5. नक्सलवाद के बाद अब घुसपैठ पर ‘डेडलाइन’ तय

देश से नक्सलवाद (naxalism) के खात्मे के बाद अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने नए लक्ष्य की तरफ कदम बढ़ा दिए हैं। नक्सलवाद के लगभग खात्मे के बाद गृह मंत्री अमित शाह देश से अवैध घुसपैठियों को बॉर्डर पर खदेरने में जुट गए हैं। अमित शाह नक्सलवाद के बाद अब घुसपैठ को खत्म करने की डेडलाइन तैय करेंगे। नक्सलवाद की तरह ही अवैध घुसपैठ को खत्म करने के लिए एजेंसियों को एक समय-सीमा तय की जा सकती है। इसी का असर है कि सीमा पर अवैध निर्माण और जनसांख्यिकीय बदलावों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है।

पढ़े पूरी खबर……

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः- 

पाक रक्षा मंत्री बोले- PoK के लोग असली कश्मीरी नहींः पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में पहले से जारी असंतोष के बीच पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का एक बयान नए राजनीतिक तूफान का कारण बन गया है। आसिफ ने कहा कि मीरपुर और रावलाकोट के निवासी “असली कश्मीरी” नहीं हैं क्योंकि वे पारंपरिक कश्मीरी भाषा के बजाय पोटोहारी और पहाड़ी बोलियां बोलते हैं। उनके इस बयान ने न केवल स्थानीय लोगों की भावनाओं को आहत किया, बल्कि पाकिस्तान की आधिकारिक कश्मीर नीति पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। (पूरी खबर पढ़े)

अन्ना हजारे फिर भूख हड़ताल करेंगे: सोशल एक्टिविस्ट (समाजसेवी) अन्ना हजारे ने फिर भूख हड़ताल की चेतावनी दी है। अन्ना हजारे ने महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार (Devendra Fadnavis government) सूचना के अधिकार यानी आरटीआई (RTI) के नियमों में किए गए बदलावों का विरोध करते हुए आंदोलन करने की चेतावनी दी है। अन्ना 5 जुलाई से भूख हड़ताल करेंगे। उन्होंने ऐलान किया कि अगर सरकार इन बदलावों को वापस नहीं लेती है, तो भूख हड़ताल पर बैठेंगे। (पूरी खबर पढ़े)

भारत पर मंडराया सूखे का खतराः भयंकर गर्मी के प्रकोप के बाद मानसून ने भारत में एंट्री ले ली है. लेकिन करीब 15 दिन बीत जाने के बावजूद देश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का नामों-निशान नहीं है. इस बीच NASA की तरफ से एक ऐसी जानकारी सामने आई है जिसने भारत वासियों खासकर किसानों की चिंता बढ़ा दी है. अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी NASA ने कहा है कि, प्रशांत महासागर में एक बहुत मजबूत अल नीनो बनने की प्रक्रिया तेज हो रही है. नासा के सेंटिनल-6 माइकल फ्रेलिच सैटेलाइट से मिले डेटा से पता चला है कि भूमध्यरेखा के पास समुद्र का स्तर सामान्य से ज्यादा ऊंचा है. इसका मतलब है कि समुद्र के नीचे बड़ी मात्रा में गर्म पानी जमा हो रहा है. (पूरी खबर पढ़े)

पुणे में ‘सोनम-राजा रघुवंशी’ जैसा कांडः इंदौर के ‘सोनम-राजा रघुवंशी’ जैसे कांड का मामला महाराष्ट्र की आईटी सिटी पुणे से आया है। पुणे के लोनावला स्थित लोहागढ़ किले में युवा बिजनेसमैन केतन विशाल अग्रवाल की हुई मौत में बड़ा सनसनीखेज खुलासा हुआ है। केतन विशाल अग्रवाल की मौत 400 फुट गहरी खाई में पैर फिसलकर गिरने से नहीं हुई थी। केतन अग्रवाल की हत्या हुई थी वो भी सुनियोजित तरीके से। इस हत्याकांड को अंजाम केतन अग्रवाल की मंगेतर सिया गोयल ने ही अंजाम दिया था। (पूरी खबर पढ़े)

मोदी सरकार के मंत्री जॉर्ज कुरियन ने इस्तीफा दियाः मोदी सरकार के मंत्री जॉर्ज कुरियन ने इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकार कर लिया है। अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन ने मंगलवार को अपना इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति कार्यालय के मुताबिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कुरियन का इस्तीफा स्वीकार भी कर लिया है। जॉर्ज कुरियन अल्पसंख्यक मामलों के साथ-साथ मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय में केंद्रीय राज्य मंत्री का पद भी संभाल रहे थे। (पूरी खबर पढ़े)

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m