Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (10 जुलाई 2026) की खबरों में MCG के मंच से PM मोदी का बड़ा ऐलान, पहले वंदे मातरम, फिर होगा जन-गण-मन… सरकार की नई गाइडलाइन जारी, 10वीं पास बनेंगे आयुर्वेद डॉक्टर, नासिक धर्मांतरण मामले में आरोपी निदा खान को जमानत प्रमुख रहा।

MCG के मंच से PM मोदी का बड़ा ऐलान
ऑस्ट्रेलिया यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को सुबह सुबह दुनिया के सबसे ऐतिहासिक क्रिकेट मैदानों में से एक, मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) पहुंचे. वे ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज और ऑस्ट्रेलियाई पुरुष क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज कप्तान स्टीव वॉ भी MCG पर मौजूद रहे. इस दौरान PM मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के इंटरनेशनल मैस्कॉट ‘रूबी द रू’ (Ruby the Roo) से मुलाकात की.

पहले वंदे मातरम, फिर होगा जन-गण-मन… सरकार की नई गाइडलाइन जारी
केंद्र सरकार ने राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ और राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के गायन एवं वादन को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है। गृह मंत्रालय (MHA) ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्रीय मंत्रालयों को निर्देश भेजते हुए उन अवसरों की विस्तृत सूची जारी की है, जिन पर राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत का गायन या वादन किया जाना चाहिए।

10वीं पास बनेंगे आयुर्वेद डॉक्टर
संस्कृत शिक्षा और आयुर्वेद को एक नई दिशा देने के उद्देश्य से जनकपुरी स्थित केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए NEET-PA 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है. इस नई व्यवस्था के तहत 10वीं पास छात्र प्री-आयुर्वेद प्रोग्राम में एडमिशन लेकर आगे बीएएमएस की पढ़ाई कर सकेंगे. और फिर पढ़ाई कर आयुर्वेद डाॅक्टर बन सकेंगे. आवेदन प्रक्रिया जुलाई के तीसरे सप्ताह से शुरू होने की संभावना है.

नासिक धर्मांतरण मामले में आरोपी निदा खान को जमानत
महाराष्ट्र के नासिक जिले में मौजूद IT कंपनी TCS के ऑफिस में कथित धर्मांतरण मामले में आरोपी और पांच महीने की प्रेग्नेंट निदा खान को स्पेशल कोर्ट ने जमानत दे दी है. कोर्ट ने अपने आदेश में भगवान श्रीकृष्ण के जेल में जन्म का जिक्र करते हुए कहा कि किसी भी महिला के लिए जेल में बच्चे को जन्म देने का दर्द बड़ा ही असहनीय होता है. किसी भी बच्चे को जेल में जन्म लेने का मानसिक आघात या सामाजिक कलंक नहीं झेलना चाहिए.
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-
राष्ट्रपति को भेजा केतन के पिता ने भावुक E-Mail: महाराष्ट्र में पुणे के लोहगढ़ किले में केतन अग्रवाल की बेरहमी से दर्दनाक हत्या के एक महीने लगभग पूरे होने को है. पुणे शहर के इस बहुचर्चित हत्याकांड में एक नया मोड़ आ गया है. एक बाप की फ़रियाद अब न्याय की गुहार के रूप में देश के सर्वोच्च पद तक पहुंच गई है. पीड़ित पिता ने राष्ट्रपति मुर्मू को लिखा भावुक पत्र. बेटे और पिता दोनों को खोने का दर्द बयां कर फास्ट ट्रैक कोर्ट की मांग की है. (पढ़े पूरी खबर)
दिसंबर में बांग्लादेश लौट सकती हैं शेख हसीना: बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री और आवामी लीग प्रमुख शेख हसीना ने संकेत दिया है कि वह इस वर्ष दिसंबर में अपने देश लौट सकती हैं। अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी रॉयटर्स को दिए साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि वापसी के बाद उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है या उनकी हत्या भी हो सकती है, लेकिन इसके बावजूद वह अपने देश लौटने का फैसला कर चुकी हैं। (पढ़े पूरी खबर)
भारतीय सेना ने 840 स्वदेशी ड्रोन की पक्की की डील: भारतीय सेना जल्द ही अपनी ताकत बढ़ाने के लिए 840 नए कामिकेज ड्रोन हासिल करनेवाली है. भारतीय सेना को अपनी मारक क्षमता बढ़ाने के लिए 1600 करोड़ रुपये के इस टेंडर के लिए टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स और निबे डिफेंस को चुना है. टाटा कंपनी अब सेना को ड्रोन सप्लाई करने की बड़ी जिम्मेदारी निभाने जा रही है. नई ‘ड्रोन आर्टिलरी रेजिमेंट्स’ का हिस्सा बनकर दुश्मनों पर सटीक हमले करने में सक्षम होंगे. (पढ़े पूरी खबर)
अल्कोहल वाली दवाओं की बिना प्रिस्क्रिप्शन बिक्री पर रोक: केंद्र सरकार ने दवाओं के दुरुपयोग पर रोक लगाने के लिए बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने ड्रग्स रूल्स, 1945 में संशोधन करते हुए 12% से अधिक एथिल अल्कोहल वाली कुछ ओरल (पीने वाली) दवाओं की बिना डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। नए नियम के तहत अब ऐसी दवाएं केवल पंजीकृत चिकित्सक के प्रिस्क्रिप्शन पर ही खरीदी और बेची जा सकेंगी। (पढ़े पूरी खबर)
एंडी बर्नहम बन सकते हैं ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री: ब्रिटेन की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। लेबर पार्टी के वरिष्ठ नेता एंडी बर्नहम देश के अगले प्रधानमंत्री बनने की दौड़ में सबसे आगे हैं। प्रधानमंत्री पद के लिए पार्टी नेतृत्व के नामांकन के पहले ही दिन उन्हें लेबर पार्टी के 403 सांसदों में से 322 सांसदों का समर्थन मिल गया है। अब तक किसी अन्य नेता ने पार्टी प्रमुख पद के लिए नामांकन दाखिल नहीं किया है, जबकि कई अन्य सांसदों ने भी सोमवार को बर्नहम के समर्थन में मतदान करने की घोषणा की है। (पढ़े पूरी खबर)
सावरकर को भारत रत्न देने में देरी: महाराष्ट्र विधानसभा के मानसून सत्र के आखिरी दिन भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ विधायक सुधीर मुनगंटीवार ने अपनी ही सरकार को घेरते हुए हिंदुत्व विचारक वीर विनायक दामोदर सावरकर को मरणोपरांत भारत रत्न दिए जाने के प्रस्ताव में हो रही देरी पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मार्च 2026 में विधानसभा में पेश किया गया प्रस्ताव अब तक सदन के समक्ष नहीं लाया गया, जबकि विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने पहले इस पर कार्रवाई का आश्वासन दिया था। (पढ़े पूरी खबर)
ट्रंप का बड़ा दावा: डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि ईरान ने अमेरिका से बातचीत जारी रखने की अपील की है। वहीं ईरान ने इज़राइल को किसी भी हमले पर करारा जवाब देने की चेतावनी दी। कतर दोनों देशों के बीच वार्ता बहाल कराने की कोशिश में जुटा है। (पढ़े पूरी खबर)
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

