Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (28 अगस्त 2026) की खबरों में पीएम मोदी ने बच्चों संग रक्षाबंधन मनाया, नेपाल में बाढ़ का कहर, 600 मौतें, 1900 से ज्यादा लापता, सुभाष चंद्रा के आरोपों पर RIL का पलटवार, अमित शाह- ‘मेरे भाग्य में आंदोलनों से निपटना ही लिखा प्रमुख रहा।

सुभाष चंद्रा के आरोपों पर RIL का पलटवार
एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा के हालिया बयानों को लेकर कॉरपोरेट जगत में हलचल के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) ने शुक्रवार, 28 अगस्त 2026 को आधिकारिक मीडिया बयान जारी कर उनके आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। रिलायंस ने चंद्रा की टिप्पणियों को “पूरी तरह निराधार” बताते हुए अपने मीडिया ब्रांड्स के इस्तेमाल को लेकर लगाए गए आरोपों का कड़ा खंडन किया।

अमित शाह- ‘मेरे भाग्य में आंदोलनों से निपटना ही लिखा है
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अपने राजनीतिक अनुभवों से जुड़े कई किस्से साझा किए। उन्होंने कहा कि जब भी उन्हें राज्य या केंद्र में मंत्री बनने का मौका मिला, उन्हें गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी ही मिली। इसी संदर्भ में उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, “मेरे भाग्य में आंदोलनों से निपटना ही लिखा है।”

पीएम मोदी ने बच्चों संग रक्षाबंधन मनाया
भाई-बहन के अटूट प्यार का प्रतिक रक्षाबंधन त्योहार आज धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को रक्षाबंधन की बधाई देते हुए भाई-बहनों को प्यारा संदेश दिया। वहीं पीएम मोदी ने बच्चों संग रक्षाबंधन मनाया। छोटी-छोटी स्कूली बच्चियों ने प्रधानमंत्री मोदी के कलाई पर राखी बांधी। वहीं बदले में पीएम मोदी ने बच्चियों पर खूब प्यार लुटाया। बच्चियों ने पीएम मोदी को किस किया।

नेपाल में बाढ़ का कहर, 600 मौतें, 1900 से ज्यादा लापता
नेपाल में भीषण बाढ़ और भूस्खलन ने भारी तबाही मचा दी है। शुक्रवार शाम 7 बजे तक सामने आए अपडेट के मुताबिक, आपदा में 600 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 1900 से ज्यादा लोग अब भी लापता हैं। प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-
मालदा मेडिकल कॉलेज में नवजातों की मौत से हड़कंप: पश्चिम बंगाल के मालदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में नवजातों की लगातार हो रही मौतों ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अस्पताल में एक महीने के दौरान 75 से ज्यादा नवजातों की मौत होने की जानकारी सामने आई है। इनमें एक ही दिन 10 बच्चों की मौत ने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। (पढ़े पूरी खबर)
‘रील बाज’ मोदी कैबिनेटः PM Modi Reel Baaz Minister: हमेशा सोशल मीडिया में एक्टिव रहने वालों और रील्स बनाने-देखने वालों को सीजेआई सूर्यकांत ने कॉकरोच कहा था। इसके बाद कॉकरोच (जेन-जी) ने क्या किया ये देश के हर नागरिक को जानकारी है। जेन-जी आंदोलन के बाद पीएम नरेंद्र मोदी अपने कैबिनेट मंत्रियों को सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम) पर एक्टिव होने की अपील की थी। आज वर्तमान समय में प्रधानमंत्री मोदी की अपील पर 97% कैबिनेट मंत्री इंस्टाग्राम पर एक्टिव हो गए हैं। फॉलोअर्स के मामले में पीएम मोदी और अमित शाह सबसे आगे हैं। (पढ़े पूरी खबर)
मलबा उगल रहा लाशें: Nepal flash Floods: चीन (तिब्बत)-नेपाल सीमा पर 26 अगस्त की सुबह आई फ्लैश फ्लड के 72 घंटे (तीन दिन) हो चुका है। नेपाल-तिब्बत सीमा के पास ग्लेशियर के टूटने और भूस्खलन के कारण आई भयानक अचानक बाढ़ और मलबे के भारी बहाव ने रसुवा (Rasuwa) समेत कई इलाकों में भारी तबाही मचाई। हालांकि तीन दिन बाद नदी की गर्जना शांत हो गई। नदी के शांत होने के बाद हर तरफ सिर्फ तबाही और मलबा का अंबार दिख रहा है। (पढ़े पूरी खबर)
देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे में घमासान: हाराष्ट्र की राजनीति में सत्तारूढ़ गठबंधन महायुति में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। महायुति में गठबंधन शामिल बीजेपी और शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) में एक बार फिर तनाव देखने को मिला है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे गुट में तनाव चरम पर है। दरअसल शिवसेना के मंत्री का लिया हुआ फैसला सीएम फडणवीस ने बदल दिया है। इससे खुद डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे नाराज हो गए हैं। (पढ़े पूरी खबर)
ट्रंप का नया ‘NAME WAR’: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को लेक ओंटारियो का नाम बदलकर ‘लेक अमेरिका’ करने के आदेश पर हस्ताक्षर किए। आदेश के मुताबिक, 30 दिनों के भीतर अमेरिकी सरकारी नक्शों, दस्तावेजों और रिकॉर्ड में झील का नया नाम इस्तेमाल किया जाएगा। (पढ़े पूरी खबर)
बाबा रामदेव ने कंगना रनौत को गिफ्ट और मिठाई भेजा: Baba Ramdev send Gifts and Sweets to Kangana Ranaut On Raksha Bandhan: रक्षाबंधन पर योग गुरु बाबा रामदेव ने कंगना रनौत को गिफ्ट और मिठाई भेजा है। कंगना रनौत को गिफ्ट और मिठाई भेजने पर बाबा रामदेव ने कहा कि ये रक्षाबंधन पर बहन को भाई का प्यार है। बाबा रामदेव ने कंगना रनौत को मिठाई और उपहार भेजते हुए कहा कि देश में नफरत नहीं होनी चाहिए। वहीं बीजेपी सांसद ने भी उनका धन्यवाद किया और उन्हें अपना बड़ा भाई भी कहा। (पढ़े पूरी खबर)
कुदरत के तांडव के बीच इंसानियत शर्मसार: चीन (तिब्बत)-नेपाल सीमा पर 26 अगस्त की सुबह आई फ्लैश फ्लड के 72 घंटे (तीन दिन) से अधिक हो चुका है. नेपाल-तिब्बत सीमा के पास ग्लेशियर के टूटने और भूस्खलन के कारण अचानक आई बाढ़ और मलबे के भारी बहाव ने रसुवा (Rasuwa) समेत कई इलाकों में भारी तबाही मचाई. अब नदी के शांत होने के बाद हर तरफ सिर्फ तबाही और मलबा का अंबार दिख रहा है. बाढ़ के तीन दिन बाद भी मलबे से शव मिलने का सिलसिला जारी है. अब तक 475 लोगों के मरने की पुष्टि हो चुकी है. जबकि 1600 से ज्यादा लोग अभी भी लापता हैं। इनमें करीब 290 भारतीय भी शामिल हैं. इस बीच नेपाल में बाढ़ की तबाही के बीच एक बेहद शर्मनाक और दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसने पूरे सोशल मीडिया पर हड़कंप मचा दिया है. (पढ़े पूरी खबर)
नॉर्वे के राजा किंग हाराल्ड का निधन: नॉर्वे के राजा हाराल्ड V का शुक्रवार को 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। शाही महल के मुताबिक, उन्होंने सुबह 6:35 बजे ओस्लो के नेशनल हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। नॉर्वे की सरकार ने भी उनके निधन की पुष्टि की है। करीब 35 वर्षों तक देश के राजा रहे हाराल्ड यूरोप के सबसे उम्रदराज शासक थे। (पढ़े पूरी खबर)
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


