शिखिल ब्यौहार, भोपाल। आज मंत्रिमंडल की कैबिनेट बैठक आयोजित की गई है। बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव को हरी झंडी मिलेगी। सुबह 11 बजे मंत्रालय में मोहन कैबिनेट की बैठक होगी। इस दौरान सिंहस्थ के लिए उज्जैन में मेला कार्यालय बनाने का प्रस्ताव रखा जाएगा। किसानों को शून्य प्रतिशत दर से मिलने वाले ऋण को आगे जारी रखने का प्रस्ताव भी होगा।

भोपाल के 16 इलाकों में आज बिजली कटौती

राजधानी भोपाल के 16 इलाकों में आज बिजली कटौती होगी। लाइन मेंटेनेंस और पेड़ कटाई कार्य के चलते 4 से 6 घंटे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक 7 नंबर स्टॉप, ई-1, ई-2, भाजपा कार्यालय के पीछे का क्षेत्र, आरएसएस कार्यालय, सरोजिनी नायडू क्षेत्र तथा आसपास के इलाके और सुबह 10 से शाम 4 बजे तक निशातपुरा और पूरा आरिफ नगर क्षेत्र प्रभावित होगा। 

सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक डेनिश हिल्स व्यू टाउनशिप, ऑगस्टस बिल्डर, सीआई पार्क व्यू, साईंनाथ कॉलोनी, एजी क्लासिक, नेताजी हिल्स, डेनिश हिल्स व्यू-3, वेस्टेंड एवेन्यू, डेनिश हिल्स व्यू-1 के साथ सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक अमराल्ड कॉलोनी और हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में बिजली बंद रहेगी। 

शराब दुकानों को लेकर ABVP का प्रदर्शन 

शैक्षणिक संस्थानों के पास शराब दुकानों को लेकर आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद  का बड़ा आंदोलन होगा। छात्र भविष्य और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर आंदोलन किया जाएगा। पॉलिटेक्निक चौराहा पर दोपहर 12 बजे से कार्यकर्ता इकठ्ठा होकर प्रदर्शन करेंगे। दो माह पहले भी एबीवीपी ने उग्र आंदोलन किया था। महिला कार्यकर्ताओं ने शराब दुकान पर पथराव किया था। 

भोपाल वेस्टर्न बायपास को राज्य स्तरीय साधिकार समिति की मंजूरी

भोपाल वेस्टर्न बायपास को राज्य स्तरीय साधिकार समिति की मंजूरी मिल गई है। इंदौर की ओर आने जाने के लिए 23 किलोमीटर कम होने के साथ 1 घंटे की बचत होगी। प्रस्तावित फोरलेन की लंबाई 41 से 35.61 किलोमीटर की होगी। नया बाईपास भोपाल – नर्मदापुरम रोड पर मंडीदीप के पास से शुरू होगा। कोलार , रातीबड़ होते हुए इंदौर रोड स्थित फंदा कला के पास जाकर जुड़ेगा। इससे शहर के ट्रैफिक को निजात मिलेगी। बायपास निर्माण के लिए अब कैबिनेट की हरी झंडी बाकी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m