MP Morning News Today: शब्बीर अहमद, भोपाल। लाडली बहनों को आज बड़ा तोहफा मिलने वाला है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव लाडली बहना योजना की 36वीं किश्त जारी करेंगे। सीएम गोटेगांव से राशि उनके खातों में ट्रांसफर करेंगे। 1 करोड़ 25 लाख 22 हजार 542 बहनों को सिंगल क्लिक से इस योजना का लाभ मिलेगा। कुल 1,835.67 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। अब तक कुल 55,926.51 करोड़ रुपये ट्रांसफर किये जा चुके हैं।

CM डॉ. मोहन का रायपुर-दिल्ली दौरा

मुख्यमंत्री मोहन यादव आज दोपहर 12 बजे भोपाल से नरसिंहपुर के लिए रवाना होंगे। नरसिंहपुर में लाडली बहना योजना को लेकर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। जहां करोड़ों रुपए के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात देंगे। दोपहर 3:20 पर अनूपपुर के लिए रवाना होंगे। अनूपपुर के कोतमा में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। कोतमा से जबलपुर के लिए रवाना होंगे। जबलपुर से 6:55 पर रायपुर के लिए रवाना होंगे जहां वह स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 7:50 पर रायपुर से दिल्ली जाएंगे।

 कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ताओं का आज इंटरव्यू 

कांग्रेस में प्रवक्ता चुनने के लिए टैलेंट हंट की प्रक्रिया चल रही है। आज कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ताओं का इंटरव्यू होगा। जिसके आधार पर आगे उन सभी की नियुक्ति की जाएगी। टैलेंट हंट के तहत कल भी इंटरव्यू हुए थे। लेकिन उनमें उन नए लोगों का का इंटरव्यू हुआ था जो पार्टी में प्रवक्ता बनना चाहते हैं। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m