MP TOP NEWS TODAY: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में आज रविवार 10 मई को क्या कुछ खास रहा ? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…
एमपी के ISI एजेंट दिल्ली में पकड़ाए
दिल्ली पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए ISI के 9 गुर्गों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों में से 3 मध्य प्रदेश के कमगढ़ और डबरा के रहने वाले हैं। दिल्ली को दहलाने की साजिश कर रहे थे। उन्होंने कुछ जगहों की फोटो पाकिस्तान भी भेजी थीं। यहां पढ़ें पूरी खबर
3 आईपीएस का तबादला
मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में रविवार को बड़ा फेरबदल हुआ है। 3 आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया गया है। लिस्ट में ग्वालियर DIG का नाम भी शामिल है। यहां पढ़ें पूरी खबर
पानी की टंकी में मिला मरा हुआ सांप
नगर निगम की एक ऐसी लापरवाही सामने आई है जिसने हजारों लोगों की जान जोखिम में डाल दी है। शहर के वार्ड नंबर 10 में लोग जिस पानी को पी रहे थे, असल में वो ‘जहरीला’ हो चुका था। घासमंडी इलाके की पानी की टंकी में एक मरा हुआ सांप मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पिछले कई दिनों से करीब 19 हजार की आबादी इसी दूषित पानी का इस्तेमाल कर रही थी। यहां पढ़ें पूरी खबर
‘दान’ बना विवाद की जड़
धर्म और आस्था की नगरी शिवपुरी के करेरा से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने सबको झकझोर कर रख दिया है। प्रसिद्ध बगीचा सरकार हनुमान मंदिर में शनिवार की रात भक्ति नहीं, बल्कि शक्ति प्रदर्शन और लाठियों की गूंज सुनाई दी। विवाद की मुख्य वजह 21 लाख रुपये का दान और मंदिर की आय को बताया जा रहा है। इस हिंसक संघर्ष में पुजारी और महंत पक्ष के बीच जमकर लाठियां चलीं है, जिसमें 5 लोग घायल हुए हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर
सीएम डॉ. मोहन बोत्सवाना की दो मादा चीतों को उनके बाड़े से वन क्षेत्र में करेंगे मुक्त
पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 10-11 मई को श्योपुर जिले स्थित कूनो नेशनल पार्क के भ्रमण पर रहेंगे। इस दौरान वे बोत्सवाना से लाई गई दो मादा चीतों को उनके बाड़े से वन क्षेत्र में मुक्त करेंगे। इस तरह मध्यप्रदेश ने एक बार फिर साबित किया है कि यदि राजनीतिक इच्छाशक्ति, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और संरक्षण के प्रति संवेदनशील नेतृत्व साथ आए तो वन्यजीव संरक्षण केवल सरकारी योजना नहीं, बल्कि एक जनआंदोलन बन सकता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में राज्य आज वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस क्षेत्र में प्रदेश देशभर के लिए एक मॉडल बनता दिखाई दे रहा है। यहां पढ़ें पूरी खबर
निकाह का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म
धोखाधड़ी और रिश्तों के कत्ल का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। यहां एक शख्स ने पहले एक शादीशुदा महिला को अपने प्रेमजाल में फंसाया, शादी का झांसा देकर उसका घर तुड़वाया और जब महिला ने अपने पति से तलाक ले लिया तो आरोपी निकाह के वादे से मुकर गया। इंदरगंज थाना पुलिस ने अब इस ‘बेवफा’ प्रेमी को सलाखों के पीछे भेज दिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
महाकाल की शरण में अभिनेता अर्जुन रामपाल
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल रविवार सुबह विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर के चांदी द्वारा से दर्शन के पश्चात अर्जुन रामपाल नंदी हॉल में काफी समय तक बैठे रहे। वे आंखें बंद कर शिव भक्ति में पूरी तरह लीन नजर आए। यहां पढ़ें पूरी खबर
MP में घटा स्कूल ड्रॉपआउट रेट
मध्यप्रदेश (MP) में स्कूल ड्रॉपआउट रेट घटा है। नीति आयोग की रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। प्रदेश के प्राइमरी स्कूल में एक दशक में ड्रॉप आउट रेट गिरा है। एक दशक में रेट 10.14 से शून्य हुआ है। यहां पढ़ें पूरी खबर
हैदराबाद-गोरखपुर समर स्पेशल ट्रेन की अवधि फिर बढ़ी
मध्यप्रदेश के रेलवे यात्रियों के अच्छी खबर है। हैदराबाद-गोरखपुर समर स्पेशल ट्रेन की अवधि फिर बढ़ी है। इसी कड़ी में 07075/07076 समर स्पेशल ट्रेन मई के अंत तक चलेगी। रेलवे प्रशासन ने इस ट्रेन के 4-4 फेरे बढ़ाए हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर
भोपाल पुलिस में ‘कमांड’ का संकट
मध्य प्रदेश में पुलिस के जवानों की कमी तो लंबे समय से देखी जा रही थी लेकिन राजधानी भोपाल के तीन बड़े अधिकारी फिलहाल नहीं है। जिनमें डीसीपी ट्रैफिक, डीसीपी इंटेलिजेंस-सिक्योरिटी और डीसीपी जोन-1 के पद अब तक खाली हैं। अधिकारी नहीं होने से ट्रैफिक मैनेजमेंट, संवेदनशील सूचनाओं की मॉनिटरिंग और कानून-व्यवस्था प्रभावित हो रही है। यहां पढ़ें पूरी खबर

