MP TOP NEWS TODAY: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में आज सोमवार 25 मई को क्या कुछ खास रहा ? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…
छतरपुर में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत
मध्यप्रदेश के छतरपुर में बड़ा हादसा हो गया। जहां एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि ट्रक ने ई रिक्शा को टक्कर मार दी। घटना के बाद चीख पुकार मच गई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह पूरा मामला बिजावर रोड स्थित मतगुवा पेट्रोल पंप के पास का है। यहां पढ़ें पूरी खबर
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगी आग
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के सबसे नजदीकी जिले सीहोर में ईंधन की बढ़ती कीमतों ने आम आदमी का बजट बिगाड़ कर रख दिया है। पिछले कुछ समय से लगातार हो रही मूल्यवृद्धि से परेशान जनता के सब्र का बांध अब टूटता नजर आ रहा है। हालात यह हैं कि मात्र 11 दिनों के भीतर पेट्रोल और डीजल के दामों में 4 बार बढ़ोतरी की जा चुकी है, जिसने महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को दोहरा झटका दिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
वन और जेल विभाग की संयुक्त भर्ती परीक्षा की तारीख में बदलाव
मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने वन विभाग और जेल विभाग की संयुक्त भर्ती परीक्षा की तारीख में बड़ा बदलाव किया है। पहले यह परीक्षा 25 मई से शुरू होना थी, लेकिन अब परीक्षा 4 जून 2026 से आयोजित की जाएगी। परीक्षा तिथि आगे बढ़ने से लाखों अभ्यर्थियों को राहत मिली है, क्योंकि इसी दौरान एसएससी और सीयूईटी जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाएं भी आयोजित हो रही थीं। यहां पढ़ें पूरी खबर
कार की टक्कर से जैन साध्वियों की मौत
मध्य प्रदेश के रीवा में एक तेज रफ्तार कार ने पैदल चल रही जैन साध्वियों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयावह थी कि 2 जैन साध्वियों की मौत हो गई। इस घटना से जैन समाज में आक्रोश व्यापत हो गया और उन्होंने सड़कों पर उतरकर संत सुरक्षा कानून की मांग की है। यहां पढ़ें पूरी खबर
डॉ. नरोत्तम मिश्रा को मिलने जा रही बड़ी जिम्मेदारी?
मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर उप चुनाव की सुगबुगाहट के साथ ही भाजपा और कांग्रेस चुनावी मोड पर आ गए हैं। कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को अयोग्य घोषित किए जाने के बाद यहां उपचुनाव की प्रक्रिया तेज हो गई है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश मिलने के बाद दतिया कलेक्टर ने चुनाव संबंधी तैयारियां भी शुरू कर दी है। इसके साथ ही क्षेत्र का राजनीति माहौल भी गर्माने लगा है। यहां पढ़ें पूरी खबर
धार में बनेगा सरस्वती लोक: CM डॉ. मोहन यादव ने किया ऐलान
मध्यप्रदेश में 25 मई को वो हुआ, जो पिछले 750 साल में नहीं हुआ। यहां पहली बार भोजशाला में मां वाग्देवी का पूरे विधि-विधान से पूजन हुआ। पहली बार किसी मुख्यमंत्री ने यहां पूजा-अर्चना की। यह पूजा-अर्चना मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की। इस बात से गदगद होकर उन्होंने धारवासियों को न केवल बधाई दी, बल्कि यहां तक कह दिया कि अब धार में वो सब होगा, जो वो चाहेंगे। इस मौके पर सीएम डॉ. यादव ने कहा कि धार में मां सरस्वती लोक और राजा भोज शोध संस्थानों की स्थापना की जाएगी। अब से धार जिला सबसे आगे रहेगा। यहां पढ़ें पूरी खबर
किरायेदार बना दरिंदा: महिला को कमरे में बुलाकर किया दुष्कर्म
मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां किरायेदार ने एक महिला को अपनी हवस का शिकार बना लिया। आरोपी ने देर रात महिला को कमरे में बुलाया और उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने पर मारपीट की, जिससे पीड़िता की आंख में चोट आई है। इतना ही नहीं शिकायत करने पर जान से भी मारने की धमकी दी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यहां पढ़ें पूरी खबर
लव ट्रायंगल का खौफनाक अंजाम
मध्य प्रदेश के इंदौर से इश्क और बेवफाई की ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है जहां लव ट्रायंगल में 3 लोगों की मौत हो गई। एक शख्स ने पत्नी को मौत के घाट उतार कर खुद सुसाइड कर लिया। उधर, पुलिस जब महिला के आशिक से पूछताछ करने पहुंची तो उसकी भी मौत हो गई थी। यहां पढ़ें पूरी खबर
प्रेमिका की जिद ने आशिक को पहुंचाया अस्पताल
सोशल मीडिया और असल जिंदगी में अक्सर प्यार के अनोखे किस्से सामने आते रहते हैं। वैसा ही अनोखा किस्सा मध्य प्रदेस के दतिया से सामने आया जिस किस्से को सुनकर हर कोई अचंभित है। यहां उत्तर प्रदेश का एक युवक अपनी गर्लफ्रेंड की एक अजीबोगरीब जिद को पूरा करने के लिए दतिया कलेक्ट्रेट पहुंच गया। हालांकि कलेक्टर से मिलने से पहले ही भीषण गर्मी के कारण उसकी तबीयत बिगड़ गई। यहां पढ़ें पूरी खबर
नर्मदापुरम में किसान से बदसलूकी करने वाले JE का भोपाल ट्रांसफर
मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के बनखेड़ी में एक पीड़ित किसान के साथ बदसलूकी और अपमान करने वाले बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर (JE) महेंद्र गौण्डे पर गाज गिरी है। ‘लल्लूराम.कॉम’ पर प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन ने त्वरित एक्शन लेते हुए जूनियर इंजीनियर का तबादला बनखेड़ी से भोपाल कर दिया है। हालांकि इस प्रशासनिक कार्रवाई से किसान संगठन संतुष्ट नहीं हैं और उन्होंने उग्र आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

