MP TOP NEWS TODAY: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में आज बुधवार 27 मई को क्या कुछ खास रहा ? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…

मध्य प्रदेश बना गेहूं उपार्जन में देश का नंबर-1 राज्य

मध्य प्रदेश ने एक बार फिर गेहूं उपार्जन में पूरे देश में बाजी मार ली है। अब तक 13.36 लाख किसानों से 103.48 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीदी की जा चुकी है। राज्य सरकार के अनुसार यह आंकड़ा देश में सबसे अधिक है। सीमांत एवं लघु कृषकों को विशेष प्राथमिकता देते हुए राज्य ने 8.09 लाख 990 छोटे किसानों से 32.14 लाख मीट्रिक टन गेहूं उपार्जित किया है। गेहूं का उपार्जन अभी भी जारी है और किसान लगातार मंडियों में पहुंच रहे हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर

मोहन सरकार का बड़ा तोहफा: IAS-IPS और IFS अफसरों का बढ़ा DA

मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने IAS, IPS और IFS अधिकारियों को बड़ा तोहफा दिया है। राज्य सरकार ने ऑल इंडिया सर्विस अधिकारियों के महंगाई भत्ते यानी DA में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है। अब इन अधिकारियों को 58 प्रतिशत की जगह 60 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। यहां पढ़ें पूरी खबर

MP का हर नागरिक 55,323 का कर्जदार!

मध्य प्रदेश में बढ़ते सरकारी कर्ज को लेकर एक बार फिर सियासी पारा चढ़ गया है। कांग्रेस ने कर्ज के आधिकारिक आंकड़ों को आधार बनाकर राज्य की भाजपा सरकार पर करारा हमला बोला है। कांग्रेस के पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल ने आंकड़ों का गणित सामने रखते हुए दावा किया है कि मध्य प्रदेश का हर नागरिक अब हजारों रूपए के कर्ज के बोझ तले दबा हुआ है और सरकार का यह कर्ज सीधे तौर पर जनता का ही कर्ज है। यहां पढ़ें पूरी खबर

कुएं में तैरते मिले युवक-युवती के शव

मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले से एक ऐसी दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जिसने सामाजिक रिश्तों और कानून व्यवस्था दोनों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। नईगढ़ी थाना क्षेत्र के अकौरी गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गांव के ही एक कुएं से एक युवक और एक नाबालिग युवती के शव बरामद किए गए। हैरान करने वाली बात यह है कि दोनों रिश्ते में दादा और पोती बताए जा रहे हैं। कुएं के बाहर से पुलिस को सिंदूर, मोबाइल और कुछ संदिग्ध सामान मिला है, जिसके बाद इस घटना को प्रेम प्रसंग और सामाजिक दबाव से जोड़कर देखा जा रहा है। लेकिन मृतक के परिजनों के दावों ने इस मामले को और पेचीदा बना दिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर

CBI को मिली समर्थ सिंह की रिमांड

Twisha Suicide Case: ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में सीबीआई को आरोपी पति समर्थ सिंह की रिमांड मिल गई है। समर्थ को आज कोर्ट में पेश किया गया। SIT की टीम उसे लेकर न्यायालय पहुंची और सीबीआई के सुपुर्द कर दिया। यहां पढ़ें पूरी खबर 

बंद कमरे में मिला दंपति का शव

सतना। जिले के रामपुरम बाघेलान से सनसनीखेज मामला सामने आया है। तिवनी गांव में पति-पत्नी का शव बंद कमरे में मिला है। पति का शव फंदे पर लटका मिला है जबकि पत्नी मृत अवस्था में पाई गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और जांच शुरु कर दी है। यहां पढ़ें पूरी खबर

मध्य प्रदेश के प्रमुख सचिव करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

विश्व टेनिस चैंपियनशिप में मध्य प्रदेश के प्रमुख सचिव देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। भारत की टीम में पहली बार किसी आईएएस अधिकारी को प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है। यह चैंपियनशिप इटली की राजधानी रोम में 5 से 10 जुलाई तक आयोजित की जाएंगी। यहां पढ़ें पूरी खबर

उज्जैन में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव

उज्जैन में सोमवार शाम वंदे भारत ट्रेन पर पथराव की घटना सामने आई। ट्रेन जब गदा पुलिया के पास रेलवे ट्रैक से गुजर रही थी, तभी कुछ अज्ञात लोगों ने ट्रेन पर पत्थर फेंक दिए। पथराव से ट्रेन के पांच कोच की खिड़कियों के कांच टूट गए। घटना के बाद यात्रियों में दहशत फैल गई और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। यहां पढ़ें पूरी खबर

IPS की बेटी ने की आत्महत्या

 मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक आईपीएस (IPS) अधिकारी की नाबालिग बेटी ने सुसाइड कर लिया। बताया जा रहा है कि घर पर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतिका गोद ली हुई बेटी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घर से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। यहां पढ़ें पूरी खबर

रेत माफिया का दुस्साहस: चेकिंग के दौरान आरक्षक पर चढ़ाया ट्रैक्टर

 बालाघाट जिले के लालबर्रा थाना क्षेत्र में रेत माफिया की दबंगई और कानून का खौफ खत्म होने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मंगलवार की देर शाम कामथी क्षेत्र में अवैध रेत खनन और परिवहन की सूचना पर कार्रवाई करने पहुंचे पुलिस आरक्षक राजेश्वर रहांगडाले पर एक ट्रैक्टर चालक ने वाहन चढ़ा दिया। इस हमले में आरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गोंदिया रेफर किया गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m