MP TOP NEWS TODAY: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में आज बुधवार 3 जून को क्या कुछ खास रहा ? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…

सीएम के काफिले में ई कार शामिल

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मितव्ययता की अपील का लगातार पालन कर रहे हैं। इसके मद्देनजर उन्होंने 3 जून को बड़ा फैसला किया। वे देश के पहले ऐसे मुख्यमंत्री बन गए हैं, जिन्होंने अपने काफिले में इलेक्ट्रिक व्हीकल शामिल किया है। दरअसल, मुख्यमंत्री के काफिले में अब महिंद्रा कंपनी की XEV 9e इलेक्ट्रिक कार शामिल की गई है। कंपनी के दावे के मुताबिक यह कार एक बार चार्ज करने पर 500 किमी का सफर तय करती है। सीएम डॉ. यादव इस ईवी से मुख्यमंत्री निवास से स्टेट हैंगर भोपाल तक गए। पढ़ें पूरी खबर…

जीतू पटवारी ने किया सनातन धर्म का अपमान!

कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी मंगलवार को इंदौर से मंदसौर जाते समय कुछ समय के लिए उज्जैन से करीब 40 किलोमीटर दूर उन्हेल के पास स्वागत कार्यक्रम में शामिल हुए थे। कार्यक्रम के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें जीतू पटवारी राधा कृष्ण भगवान के दुपट्टा को गले से उतारकर फेंक रहे है। पढ़ें पूरी खबर…

ED की बड़ी कार्रवाई

मध्य प्रदेश में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने प्रदेश के 2 पूर्व सरकारी अधिकारियों की 85 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति कुर्क की है। आय से अधिक सम्पति इकठ्ठा करने पर यह बड़ा एक्शन लिया गया है। पढ़ें पूरी खबर…

PWD के 9 इंजीनियर्स का कारनामा

मध्यप्रदेश के लोक निर्माण विभाग में करोड़ों रुपये के कामों को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। जिन सड़कों की मरम्मत और रखरखाव की जिम्मेदारी अभी ठेकेदारों पर थी, उन्हीं सड़कों के लिए विभाग के इंजीनियरों ने दोबारा निर्माण और व्हाइट टॉपिंग के प्रस्ताव भेज दिए। मामला करीब 140 करोड़ रुपये का है। अब विभाग ने 9 इंजीनियरों और अधिकारियों को नोटिस जारी कर 15 दिन में जवाब तलब किया है। पढ़ें पूरी खबर…

कब्र से निकाली गई 2 साल की मासूम की लाश

इंदौर में डॉक्टर की लापरवाही से हुई 2 साल की बच्ची की मौत के बाद उसे दफना दिया गया था। लेकिन आज इसे दोबारा कब्र खुदवाकर निकाला गया है। जिसके बाद पोस्टमार्टम में जांच के लिए भेज दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर…

रेप पीड़िता नाबालिग को नहीं मिली गर्भपात की अनुमति

मध्य प्रदेश में नाबालिग रेप पीड़िता के परिवार ने गर्भपात कराने की अनुमति मांगी थी लेकिन हाईकोर्ट ने इससे इनकार कर दिया है। उच्च न्यायालय ने इसके पीछे की वजह बच्चे में जान आना बताया है। इसके साथ ही राज्य सरकार को यह निर्देश दिए हैं कि वह इसकी पूरी जिम्मेदारी संभालेगी। जस्टिस विवेक जैन की बेंच ने यह फैसला सुनाया है। पढ़ें पूरी खबर…

MPESB भर्ती परीक्षा की तारीख में बड़ा बदलाव

मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ईएसबी द्वारा वन विभाग और जेल विभाग की संयुक्त भर्ती परीक्षा 2026 अब 4 जून से आयोजित की जाएगी एसएससी और सीयूईटी जैसी अन्य बड़ी परीक्षाएं भी उसी समय हो रही थी इसलिए अभ्यर्थियों को परेशानी न हो इसे देखते हुए परीक्षा की तारीख आगे बढ़ाई गई है। पढ़ें पूरी खबर…

सत्र शुरू होने से पहले मिलेंगे 2 जोड़ी कम्पलीट यूनिफॉर्म

एमपी में सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को जल्द ही एक सौगात मिलने जा रही है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 से अब बच्चों को स्कूल ड्रेस के लिए पैसे देने या कपड़ा बांटने के बजाय सीधे सिली-सिलाई यूनिफॉर्म दी जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसके सीधे निर्देश जारी कर दिए हैं। पढ़ें पूरी खबर…

डबरी में डूबने से दो दोस्तों की मौत

उज्जैन जिले में दर्दनाक हादसा हो गया। जहां डबरी में डूबने से दो दोस्तों की मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। यह पूरा मामला भाटपचलाना थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर…

महिला प्रधान आरक्षक का घर में मिला जला हुआ शव

 छिंदवाड़ा के देहात थाना क्षेत्र की प्रियदर्शनी कॉलोनी में पुलिस लाइन में पदस्थ महिला प्रधान आरक्षक का जला हुआ शव उनके ही मकान में मिला है। पढ़ें पूरी खबर…

जल जीवन मिशन: केंद्र सरकार से मिलेंगे 5000 करोड़ रुपये

मध्य प्रदेश में हर घर तक साफ पीने का पानी पहुंचाने के संकल्प को पूरा करने के लिए केंद्र सरकार की ओर से एक बड़ी वित्तीय मदद मिलने जा रही है। जल जीवन मिशन के तहत केंद्र सरकार मध्य प्रदेश को 5,000 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि जारी करेगी। इस राशि का मुख्य उद्देश्य राज्य में मार्च 2028 तक ‘हर घर नल-जल’ के लक्ष्य को पूरा करना है। पढ़ें पूरी खबर…

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m