MP TOP NEWS TODAY: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में आज शनिवार 9 मई को क्या कुछ खास रहा ? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…
MP में राजनीतिक नियुक्तियों पर फंसा पेंच
मध्य प्रदेश में राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर सत्ताधारी दल के अंदर फंसा पेंच अभी तक नहीं सुलझ पाया है। करीब दो दर्जन निगम, मंडल, प्राधिकरण और आयोगों में नियुक्तियां अटकी हुई हैं। सूत्रों के अनुसार, अलग-अलग गुटों द्वारा दिए जा रहे नामों पर सहमति नहीं बन पा रही है। एक-एक नाम पर मंथन चल रहा है, जिसके कारण सूची जारी करने में देरी हो रही है। यहां पढ़ें पूरी खबर
ग्वालियर में ‘इंटरनेशनल’ साइबर गैंग का भंडाफोड़
ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने एक ऐसे सनसनीखेज साइबर ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है, जिसके तार सीधे सरहद पार यानी पाकिस्तान से जुड़े हैं। ग्वालियर के पॉश इलाके के एक होटल में चल रहे इस ‘इंटरनेशनल सिंडिकेट’ के चार गुर्गों को पुलिस ने दबोच लिया है।” यहां पढ़ें पूरी खबर
कलेक्टर की ‘सीक्रेट जासूसी’
मध्य प्रदेश के दमोह से जासूसी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां कलेक्टर ने खुद ही अपनी जासूसी का भंडाफोड़ किया है। जिसके बाद उन्होंने स्टेनो को सस्पेंड कर दिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
खेत में मिला नाबालिग का कंकाल
राजधानी भोपाल के सूखी सेवनिया थाना क्षेत्र के एक खेत में 17 वर्षीय किशोरी नंदनी कुशवाह का कंकाल मिला है। किशोरी करीब 43 दिन से लापता थी। परिजनों ने उसके कपड़ों और चप्पलों के आधार पर शव की पहचान की है। पुलिस के अनुसार, नंदनी कुशवाह डेढ़ महीने पहले घर से बिना किसी को बताए निकल गई थी। परिजनों ने तुरंत सूखी सेवनिया थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लगातार तलाश के बावजूद किशोरी का कोई सुराग नहीं मिल रहा था। यहां पढ़ें पूरी खबर
पुलिस की नाक के नीचे चल रही थी ड्रग्स की फैक्ट्री!
मध्य प्रदेश के मंदसौर में सेंट्रल नारकोटिक्स डिपार्टमेंट ने शुक्रवार को छापामार कार्रवाई की। इस दौरान भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद किया। जिसके बाद एसपी विनोद कुमार कुमार मीना ने इस मामले में स्थानीय पुलिस पर नाराजगी जताते हुए 4 पुलिसकर्मियों पर बड़ी कार्रवाई की है। यहां पढ़ें पूरी खबर
अजय सिंह के तीखे बोल: अपनी ही पार्टी को दी नसीहत
अपनी बेबाक बयानों और पार्टी की गाइडलाइन के विपरीत बयान देने वाले मध्यप्रदेश विधानसभा में कांग्रेस के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह एक बार फिर चर्चा में है। इस बार भी उन्होंने पार्टी में गुटबाजी और अंदरुनी खींचतान पर अपनी राय रखी है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं को नसीहत देते हुए पार्टी नेताओं पर सवाल खड़े करते दिखे। यहां पढ़ें पूरी खबर
MP कांग्रेस का प्रोजेक्ट M: अल्पसंख्यक महिलाओं की होगी अलग फोर्स
मध्य प्रदेश कांग्रेस ने पार्टी में महिलाओं की भागीदारी बढ़ने के लिए एक नया फॉर्मूला अपनाया है। प्रदेश में माइनॉरिटी यानी अल्पसंख्यक वर्ग की महिलाओं के लिए अलग से फोर्स का गठन किया गया है। इसका नाम ‘प्रोजेक्ट M’ रखा गया है। इसकी लॉन्चिंग प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी करेंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर
ग्वालियर लॉ छात्रा की तरह शिवपुरी में भी अपहरण
शिवपुरी। सिटी कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर इलाके से बंदूक की नोक पर युवती का अपहरण की सनसनीखेज वारदात आई है। एक दर्जन नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर परिजनों से मारपीट कर युवती महक एवं उसकी छोटी बच्ची को जबरिया कार में ले गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना के कुछ घंटे बाद किडनैप हुई युवती एक वीडियो सोशल मीडिया में आया जहां उसने अपहरणकर्ता पुष्पेंद्र चौहान को अपना पति बताते हुए अपनी मर्जी से उसके साथ जाना बताया। यहां पढ़ें पूरी खबर
दोस्ती के नाम पर हवस की भेंट चढ़ी 12वीं छात्रा
एमपी के ग्वालियर से एक बेहद चौंकाने वाली और शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां दोस्ती और प्यार के नाम पर एक मनचले ने 12वीं कक्षा की छात्रा को अपनी हवस और लालच का शिकार बनाया। आरोपी ने न केवल छात्रा के आपत्तिजनक वीडियो बनाए, बल्कि उसे एक लाख रुपये के लिए ब्लैकमेल भी किया। जब छात्रा ने पैसे देने से इनकार किया, तो आरोपी ने सारी हदें पार करते हुए वे वीडियो छात्रा के रिश्तेदारों को भेज दिए और फेक आईडी पर भी अपलोड कर दिए। यहां पढ़ें पूरी खबर
बिश्नोई गैंग का ‘रेकी मास्टर’ गिरफ्तार
मध्य प्रदेश में व्यापारियों से फिरौती और धमकी के मामलों में गठित SIT और इंदौर क्राइम ब्रांच को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के लिए रेकी करने वाले गुर्गे सचिन उर्फ वेद प्रकाश शर्मा को गिरफ्तार किया है। यहां पढ़ें पूरी खबर

