MP TOP NEWS TODAY: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में आज सोमवार 2 नवंबर को क्या कुछ खास रहा? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…

देवास में शराब माफिया ने TI पर चढ़ाया ट्रक

मध्य प्रदेश में शराब माफियाओं के हौसले बुलंद है। देवास जिले में अवैध शराब तस्करी रोकने गए थाना प्रभारी (TI) को ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह पूरा मामला देवास के खातेगांव का बताया जा रहा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

शहीद टीआई मामले में सरकार का बड़ा फैसला

मध्य प्रदेश के देवास जिले के खातेगांव में अवैध शराब माफियाओं द्वारा टीआई दिलीप पुरी को ट्रक से कुचलकर की गई निर्मम हत्या के मामले में राज्य सरकार ने एक बड़ा और संवेदनशील कदम उठाया है। क्षेत्रीय विधायक आशीष शर्मा ने इस दुस्साहसिक घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए घोषणा की है कि मध्य प्रदेश सरकार ने शहीद टीआई की पत्नी को सब-इंस्पेक्टर (SI) के पद पर अनुकंपा नियुक्ति देने का निर्णय लिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…

देवास TI हत्याकांड: कांग्रेस नेता राहुल जायसवाल का बड़ा खुलासा

देवास जिले में हुए बहुचर्चित जहरीली शराब कांड के मामले में लगातार नए और चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं। जिस दुकान से ट्रक में शराब लोड की गई थी, उसका प्रबंधन देखने वाले और कांग्रेस नेता राहुल जायसवाल का एक सनसनीखेज बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने दुकान की पार्टनरशिप और अपनी हिस्सेदारी को लेकर कई अहम जानकारियां साझा की हैं।एमपी में राज्यसभा चुनाव हुआ दिलचस्प, कांग्रेस ने निर्दलीय प्रत्याशी को दिया समर्थन। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…

राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने निर्दलीय प्रत्याशी को दिया समर्थन

मध्य प्रदेश में राज्यसभा की एक सीट पर उप चुनाव होने है। बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को प्रत्याशी बनाया है। वहीं कांग्रेस ने निर्दलीय प्रत्याशी राजकुमार लोहानी को समर्थन दिया है। राजकुमार ने एमपी विधानसभा में नामांकन फॉर्म जमा किया। उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे प्रस्ताव बने। इस दौरान कांग्रेस विधायक आरिफ अकील समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…

दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी आदिवासी रणनीति

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में आदिवासियों के ज्वलंत मुद्दों और उनके अधिकारों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में कांग्रेस ने आगामी राजनीतिक और सामाजिक रणनीतियों का खाका तैयार करते हुए प्रदेश के 89 आदिवासी ब्लॉक पर विशेष रूप से फोकस करने का निर्णय लिया है। पार्टी अब आदिवासी मुद्दों को एक बड़े जन आंदोलन के रूप में जमीन पर उतारने की तैयारी कर रही है। बैठक के दौरान इस बात पर भी खुलकर चर्चा की गई कि अतीत में पार्टी बड़े आदिवासी मामलों को जनता के साथ प्रभावी ढंग से क्यों नहीं जोड़ पाई। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…

भगवान कृष्ण पर दिए बयान पर बाबा बागेश्वर ने दी सफाई

भगवान कृष्ण को लेकर दिए गए अपने एक बड़बोले बयान के बाद चौतरफा घिरे बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अब इस मामले पर सफाई दी है। यदुवंशी समाज और अन्य लोगों द्वारा तीखा विरोध जताए जाने के बाद बाबा बागेश्वर ने स्पष्ट किया है कि उनका इरादा किसी की भावनाओं को ठेस पहुँचाने का नहीं था और उन्होंने वह बात सिर्फ ‘विनोद’ यानि मजाक में कही थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…

इंदौर में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट पर मंडराया खतरा

शहर में आगामी 15 नवंबर को मशहूर पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझका एक भव्य कॉन्सर्ट आयोजित होने वाला है। इस कार्यक्रम से ठीक पहले शहर के कई प्रतिष्ठित स्कूलों को एक धमकी भरा ईमेल मिला है, जिससे प्रशासनिक और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…

ग्वालियर में GRMC की मेडिकल छात्रा से छेड़छाड़ और दुष्कर्म का प्रयास

मध्य प्रदेश के ग्वालियर के गजराराजा मेडिकल कॉलेज में साथ में पढ़ने वाली मेडिकल छात्रा के साथ जबरदस्ती और यौन उत्पीड़न की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मेडिकल कॉलेज के ही एक छात्र पर दोस्ती का दबाव बनाने, पीछा करने और विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगा है। छात्रा की शिकायत पर झांसी रोड थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं और एससी-एसटी एक्ट के तहत FIR दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…

19 महीने के चीते KNG-22 के शिकार मामले में एक्शन

मध्य प्रदेश के श्योपुर में चर्चित 19 महीने के चीते KNG-22 की मौत (शिकार) के मामले में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल की गई लाइसेंसी बंदूक भी बरामद कर ली गई है। एसटीएफ ने प्रेस नोट जारी कर इस पूरे मामले का आधिकारिक खुलासा किया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…

यात्रियों की सुविधा के लिए भोपाल मंडल से चलेंगी 12 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

मध्य प्रदेश में दिवाली और छठ महापर्व को लेकर आवागमन का संकट गहरा गया है। त्योहारी सीजन के चलते ट्रेनों से लेकर बसों और फ्लाइट्स तक में फुल बुकिंग चल रही है। स्थिति यह है कि दीवाली तक यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जिसके चलते टैक्सियों और निजी वाहनों की मांग भी अचानक से बहुत बढ़ गई है। यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने राहत के कदम उठाए हैं और भोपाल रेल मंडल से 12 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने का प्रस्ताव भेजा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m