National Morning News Brief (नेशनल मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (10 अप्रैल 2026) की खबरों में रूस और ईरान से तेल भारत नहीं खरीद पाएगा, लोकसभा में परिसीमन बिल लाने का प्रस्ताव पास, नासिक TCS केस: टीसीएस का नासिक यूनिट बंद प्रमुख रहा।

रूस और ईरान से तेल भारत नहीं खरीद पाएगा
Russia And Iran Oil: रूस और ईरान से भारत तेल नहीं खरीद पाएगा। डोनाल्ड ट्रंप की तेल खरीदने की डेडलाइन खत्म हो गई है। अमेरिका ने डेडलाइन बढ़ाने से भी इनकार कर दिया है। अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट (Scott Bessent) ने बुधवार (15 अप्रैल) को घोषणा की कि वाशिंगटन उन प्रतिबंधों में छूट की अवधि नहीं बढ़ाएगा, जो देशों को रूस और ईरान से ऊर्जा खरीदने की अनुमति देते हैं। रूसी तेल पर लगी छूट 11 अप्रैल को समाप्त हो चुकी है। जबकि ईरानी तेल पर लगी छूट 19 अप्रैल को खत्म होगी।

लोकसभा में परिसीमन बिल लाने का प्रस्ताव पास
Women Reservation- 3 Amendment Bills: महिला आरक्षण- 3 संविधान संशोधन बिल लोकसभा में पास हो गया है। महिला आरक्षण और परिसीमन (Delimitation Bill) समेत 3 संशोधन बिल को पुर्नस्थापित करने के लिए ध्वनि मत से पास कराने की कोशिश की गई। इसके बाद विपक्ष ने मत विभाजन मांगा। इसके बाद स्पीकर ने इसके लिए वोटिंग की अनुमति दी। पक्ष में 251, विपक्ष में 185 वोट पड़े। अब लोकसभा में 18 घंटे की चर्चा शुरू हो गई है।

नासिक TCS केस: टीसीएस का नासिक यूनिट बंद
महाराष्ट्र के नासिक स्थित टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के बीपीओ यूनिट में गंभीर आरोपों के बाद कंपनी ने अपने संचालन को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। कर्मचारियों को अगले आदेश तक वर्क फ्रॉम होम करने के निर्देश दिए गए हैं। TCS के नासिक ऑफिस को फिलहाल बंद कर दिया गया है. अगली सूचना तक कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम करने को कहा गया है. मंगलवार से 160 कर्मचारियों को पूरी जांच होने तक ऑफिस न आने का आदेश दिया गया है. दिल्ली में हेड ऑफिस को भी ये कहा गया है कि पूरी जांच होने तक कोई नई नियुक्ति नहीं की जाएगी.

TCS के बाद अब Lenskart का विवादित ड्रेस कोड
टाटा की आईटी कंपनी TCS के नासिक दफ्तर में यौन उत्पीड़न कर धर्म परिवर्तन करने का विवाद इतना बढ़ा कि कंपनी को दफ्तर को बंद करना पड़ा है. TCS ने कथित ‘यौन उत्पीड़न और धर्म परिवर्तन विवाद के बाद अपने सभी कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम पर भेज दिया है. कॉर्पोरेट कंपनी में इस तरह के धर्म परिवर्तन के मामले ने सबको हैरान कर दिया. अभी ये मामला शांत भी नहीं हुआ था कि लेंसकार्ड के ऑफिस और स्टोर्स के जुड़े एक ड्रेस कोड गाइड पर विवाद शुरू हो गया है. आईकेयर कंपनी लेंसकार्ट (Lenskart) में नया विवाद शुरू हो गया है. पीयूष बंसल की कंपनी लेंसकार्ड में कथित ‘ड्रेस कोड’ का विवाद उठ रहा है.
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-
आतंकी अमीर हमजा को गोली मारी: पाकिस्तान में एक बार फिर अज्ञात हमलावरों ने अपनी मौजूदगी से दहशत फैला दी है। लाहौर में आतंकी हाफिज सईद के राइट हैंड और लश्कर-ए-तोयबा के संस्थापक सदस्य और आतंकी अमीर हमजा (Amir Hamza) पर जानलेवा हमला हुआ है। एक न्यूज़ चैनल के बाहर अज्ञात हमलावरों ने अमीर हमजा पर ताबड़तोड़ गोलियां मारकर फरार हो गए। अमीर हमजा की हालत फिलहाल नाजुक है और वह अस्पताल में भर्ती है। (पढ़े पूरी खबर)
नेपाल सरकार का आदेश: नेपाल की सरकार ने बुधवार को अपनी कैबिनेट बैठक में एक ऐतिहासिक निर्णय लिया। नए नवेले प्रधानमंत्री बालेन शाह की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में सरकार ने 2006 के बाद से सार्वजनिक पद पर रहे लोगों की संपत्ति की जांच के लिए एक पैनल का गठन किया। इस जांच के दायरे में नेपाल के सात पूर्व प्रधानमंत्री भी आएंगे। इसके अलावा सैकड़ों ऐसे मंत्रियों के भी नाम इस लिस्ट में शामिल होंगे, जो कि 2006 के बाद नेपाल सरकार में काम कर चुके हैं। (पढ़े पूरी खबर)
महिला आरक्षण-परिसीमन पर पीएम मोदी बोले: संसद का विशेष सत्र गुरुवार से शुरू हो गया है। विशेष सत्र में महिला आरक्षण (Women Reservation) और परिसीमन समेत 3 संशोधन बिल पर लोकसभा में चर्चा जारी है। महिला आरक्षण कानून में संशोधन से जुड़े 3 बिलों पर पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि हम इतिहास बनाने जा रहे हैं। जिसने भी महिला आरक्षण कानून का विरोध किया है, उसका बुरा हाल जहुआ है। विरोधियों को भारी कीमत चुकानी पड़ी है। इसलिए जिन को इसमें राजनीति की बू आ रही है वो खुद के परिणामों को देख लें। इसी में फायदा है जो नुकसान हो रहा है उससे बच जाओगे। इसलिए इसे राजनैतिक रंग देने की जरूरत नहीं है। (पढ़े पूरी खबर)
इटली नेता प्रतिपक्ष ने ट्रंप की उड़ायीं धज्जियां: एली श्लेन, एक ऐसी महिला जिसने अमेरिकी राष्ट्रपति की अपने संसद भवन में धज्जियां उड़ा दी. एली श्लेन इटली की नेता प्रतिपक्ष हैं. इटली की सेंटर लेफ्ट विपक्षी पार्टी डेमोक्रेटिक पार्टी की नेता एली श्लेन ने अपने देश की पीएम और अपनी प्रतिद्वंद्वी जॉर्जिया मेलोनी के साथ गजब की एकजुटता दिखाई और उन्हें बेवजह टारगेट करने के लिए ट्रंप पर खूब बरसीं. इटली की संसद में ट्रंप पर गरज रहीं ये महिला नेता एली श्लेन हैं. (पढ़े पूरी खबर)
ईरान को इंटेलिजेंस सपोर्ट देने से रूस का इनकार: अमेरिका और ईरान युद्ध (US and Iran war) के दौरान ईरान को इंटेलिजेंस सपोर्ट देने के अमेरिकी अखबार के खुलासे को रूस ने सिरे से नकार दिया है। रूस ने कहा कि यह हमारी लड़ाई नहीं है। अमेरिका और ईरान युद्ध के दौरान मास्को ने कोई भी इंटेलिजेंस सपोर्ट तेहरान को नहीं दिया था। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सबसे भरोसेमंद सलाहकार और क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव (Dmitry Peskov) ने अमेरिका पर यूरेनियम प्रस्ताव ठुकराने और डबल स्टैंडर्ड अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि ईरान को परमाणु हथियार बनाने की मंशा नहीं थी। (पढ़े पूरी खबर)
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

