लखनऊ। उत्तर प्रदेश में खेलों के प्रति युवाओं का बढ़ता रुझान अब स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में संचालित स्पोर्ट्स कॉलेजों में इस बार रिकॉर्ड आवेदन प्राप्त हुए हैं।
518 सीटों के लिए करीब 2600 आवेदन आए
बताया जा रहा है कि प्रदेश के 5 स्पोर्ट्स कॉलेजों की 518 सीटों के लिए करीब 2600 आवेदन आए हैं, जो युवाओं में खेल और फिटनेस के प्रति बढ़ती रुचि को दर्शाता है। सरकार ने चयन प्रक्रिया को पूरी तरह मेरिट और प्रदर्शन आधारित बनाया है, जिससे पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके।
READ MORE: UP में ये क्या हो रहा है? पहले लखनऊ फिर बागपत में बिजली विभाग की टीम पर हमला, छत से फेंके पत्थर
काउंसलिंग प्रक्रिया के बाद प्रवेश
खिलाड़ियों की प्रतिभा का आकलन फिजिकल और स्किल टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा। इसके बाद जैविक आयु जांच और काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी होने पर अंतिम प्रवेश दिया जाएगा।
READ MORE: कहां हैं वो ‘खुफियाजीवी’ लोग? CBSE मामले को लेकर अखिलेश का निशाना, कहा- जांच से कुछ हासिल नहीं होगा, सिस्टम तो वही है
खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर सके
प्रदेश सरकार का लक्ष्य खेल प्रतिभाओं को बेहतर प्रशिक्षण, आधुनिक सुविधाएं और आगे बढ़ने का अवसर उपलब्ध कराना है, ताकि उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

