Today’s Top News: रायपुर। छत्तीसगढ़ के कॉलेजों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश से वंचित छात्रों को बड़ी राहत मिली है। छात्रहित को ध्यान में रखते हुए उच्च शिक्षा विभाग ने प्रवेश की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। अब 19 सितंबर 2026 तक प्रवेश लिया जा सकेगा। हालांकि, यह सुविधा रिक्त सीटों की उपलब्धता की स्थिति में ही लागू होगी।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े पुत्र एवं मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया है। पूर्व सीएम के रायपुर निवास में आयोजित कार्यक्रम में भूपेश बघेल ने कांग्रेस में शामिल होने पर पार्टी का गमछा पहनाकर ढाल दास का स्वागत किया। उनके कांग्रेस प्रवेश से प्रदेश की सियासत में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित CGPSC गड़बड़ी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के एडिशनल कलेक्टर चेतन बरघोरिया को जांच एजेंसी ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पिछली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) में कथित गड़बड़ियों से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के सिलसिले में की गई है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (Influenza H1N1) के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी ताजा रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश में आज स्वाइन फ्लू के 30 नए मरीज मिले हैं। नए मामलों के साथ प्रदेश में स्वाइन फ्लू के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 407 हो गई है।

रायपुर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में रायपुर-नागपुर नेशनल हाईवे पर शुक्रवार तड़के बोलेरो की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में छत्तीसगढ़ के 9 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 6 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल हैं। दुर्घटना में 14 लोग घायल हुए हैं। हादसे के बाद घायलों को इलाज के लिए भंडारा और नागपुर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मृतकों में ज्यादातर लोग कबीरधाम जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

दिनभर की प्रमुख खबरें पढ़ने नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें –

बड़ी खबर : गुरु बालदास के बड़े बेटे और मंत्री खुशवंत साहब के भाई ढाल दास ने थामा कांग्रेस का हाथ

CGPSC घोटाला: ADM गिरफ्तार, WhatsApp चैट ने बढ़ाया सस्पेंस… ED को मिली 6 दिन की रिमांड

कॉलेज में एडमिशन से चूके छात्रों के लिए राहत: छत्तीसगढ़ में प्रवेश की अंतिम तारीख बढ़ी, जानें नई डेट

Swine Flu in Chhattisgarh: प्रदेश में आज मिले स्वाइन फ्लू के 30 नए मरीज, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, कुल आंकड़ा 407 पहुंचा, जानिए अपने जिले का हाल

भीषण हादसा: रायपुर से नागपुर जा रही गाड़ी महाराष्ट्र में हुई हादसे का शिकार, 3 बच्चों समेत 8 लोगों की हुई मौके पर मौत, 3 घायलों का चल रहा इलाज…

महाराष्ट्र में हुई सड़क दुर्घटना में छत्तीसगढ़ के नौ लोगों की मौत पर पसरा मातम, CM, DCM के साथ Ex CM ने भी जताया शोक, कही हरसंभव मदद की बात…

CG Weather Today : छत्तीसगढ़ के इन इलाकों में अगले दो दिन बढ़ेगी बारिश, रायपुर में छाए रहेंगे बादल

छत्तीसगढ़ में ‘गुरु’ सियासत की नई बिसात : मंत्री के भाई का कांग्रेस प्रवेश, दलित राजनीति के बदलते समीकरण और 2028 की आहट

भीषण हादसा: रायपुर से नागपुर जा रही गाड़ी महाराष्ट्र में हुई हादसे का शिकार, 3 बच्चों समेत 8 लोगों की हुई मौके पर मौत, 3 घायलों का चल रहा इलाज…

प्रशासनिक हलकों में चर्चा: प्रभार संभालने के महज एक दिन बाद तहसीलदार का हुआ तबादला…

CG Crime : दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, आरोपी को आजीवन कारावास

पहाड़ी कोरवा परिवारों को राशन नहीं मिलने पर CM साय सख्त, दोषियों पर कार्रवाई के दिए निर्देश, कहा- हर पात्र परिवार को समय पर मिले पूरा राशन, लापरवाही बर्दाश्त नहीं

निर्माणाधीन पुल से आने-जाने में बच्चों को हो रही परेशानी पर मुख्यमंत्री साय हुए संजीदा, कलेक्टर से ली जानकारी, समयसीमा में पुल निर्माण पूरा कराने के दिए निर्देश…

भूपेश बघेल के निवास में धूमधाम से मनाया गया तीजा पोरा तिहार, लोक गीतों पर जमकर थिरकीं कांग्रेस महिला विधायक, देखें तस्वीरें…

नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान : नशीली दवाओं के अंतरजिला नेटवर्क का पर्दाफाश, 7 तस्कर गिरफ्तार

एनएमसी की बड़ी मंजूरी : सिम्स के 19 पीजी कोर्स में 91 सीटों पर प्रवेश की मिली अनुमति

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की चुनौती को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया स्वीकार, कहा- कर लें स्थान और समय निर्धारित, पूरी मीडिया को बुला लें, हम तैयार हैं…

पत्रकारिता के नाम पर कथित वसूली-ब्लैकमेलिंग पर कार्रवाई की मांग, पत्रकारों ने कलेक्टर और SSP के नाम सौंपा ज्ञापन

हसदेव नदी का जलस्तर कम होते ही रेत माफिया सक्रिय, कार्रवाई करने पहुंची खनिज विभाग की टीम को स्थानीय लोगों ने सुनाई खरी खोटी

गोदाम के वॉशरूम में कैमरा! अधिकारियों पर अश्लील बातें करने का भी आरोप, युवक-युवतियों ने थाने में की शिकायत

पुलिस हिरासत में मौत का मामला: एसपी ने थाना प्रभारी और ASI को किया लाइन अटैच, आरक्षक पर भी गिरी थी निलंबन की गाज

वाहन चोर गिरोह का पुलिस ने किया भंडाफोड़: बर्खास्त पुलिसकर्मी दिनेश टंडन समेत 4 गिरफ्तार, इनोवा-बुलेट-KTM और ट्रैक्टर चोरी की कई वारदातों का खुलासा

अस्पताल की पहली मंजिल से कूदा आरक्षक, इलाज के दौरान मौत, जानिए खुदकुशी की वजह…

हसदेव नदी में डूबने से तीन युवकों की मौत, पिकनिक मनाने बिलासपुर से पहुंचे देवरी…

स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र के आदेश का पुतला फूंका, पुलिस से हुई झूमाझटकी

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H