Today’s Top News: रायपुर। छत्तीसगढ़ के करीब 7,900 नगर सैनिकों के मानदेय में बढ़ोतरी की तैयारी है। राज्य शासन के गृह विभाग ने स्वयंसेवी नगर सैनिकों का कुल मानदेय बढ़ाकर 30,870 रुपए प्रतिमाह करने की अनुशंसा की है। प्रस्ताव के मुताबिक, वर्तमान में 19,500 रुपए प्रतिमाह मिलने वाला मूल मानदेय बढ़कर कुल 30,870 रुपए हो जाएगा। इस बदलाव से कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अग्निशमन और आपदा प्रबंधन जैसी जिम्मेदारियां निभाने वाले नगर सैनिकों को आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है।

तखतपुर। बिलासपुर जिले के तखतपुर क्षेत्र में दशहरा की रात दो पक्षों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। ग्राम पंचायत पूरा में हुई इस घटना में लाठी-डंडों से मारपीट के दौरान एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई गई है, जिसे इलाज के लिए बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद दोनों पक्षों ने तखतपुर थाने में एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में छात्राओं की शिकायत सुनने के दौरान कलेक्टर संजय अग्रवाल भड़क उठे। दरअसल मल्हार के शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल की छात्राओं ने शिक्षकों पर अभद्र व्यवहार करने और पढ़ाई में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए सस्पेंड करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था। इसके बाद छात्राओं से बातचीत के दौरान कलेक्टर का गुस्सा सामने आया। उन्होंने कहा, हमारे पास टीचर्स नहीं है। सस्पेंड करके कहां से दूसरा शिक्षक लाऊंगा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
रायपुर। चंडीगढ़ के सेक्टर-17 स्थित पांच सितारा ताज होटल में छत्तीसगढ़ के एक बड़े कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान रायपुर निवासी 56 वर्षीय दीपक मित्तल के रूप में हुई है। वह राइस मिल के मालिक थे और मार्कफेड की एक बैठक में शामिल होने के लिए चंडीगढ़ आए थे। होटल के कमरे में उनका शव मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मामले में रात के समय कारोबारी के कमरे में पहुंची एक युवती से भी पूछताछ की जा रही है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में हॉकी के नए युग की शुरुआत हो गई है। केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल राज्य मंत्री रक्षा निखिल खड़से ने बुधवार को राजधानी रायपुर के सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता भी उन्होंने की। इस अवसर पर केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू और छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं खेल तथा युवा कल्याण मंत्री अरुण साव उपस्थित रहे।
दिनभर की प्रमुख खबरें पढ़ने नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें –
भाजपा नेता का डांसर के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल, पैसा भी उड़ा रहा, सोशल मीडिया पर मचा बवाल
CG News : पुनर्वास केंद्र में आत्मसमर्पित नक्सली ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस
महिला को शादी का झांसा देकर किया शारीरिक शोषण, फिर 22 लाख ऐंठकर हुआ फरार, पुलिस ने आरोपी को दबोचा
मौत का लाइव VIDEO: ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आया बाइक सवार युवक, मौके पर गई जान
रावण दहन के दौरान खूनी संघर्ष : युवक की चाकू मारकर हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार
President Murmu CG Visit : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल आएंगी छत्तीसगढ़, जानिए पूरा शेड्यूल
CG Crime : दशहरे की रात पत्नी की हत्या, वारदात के बाद आरोपी पति फरार
CG News : शिक्षकों के लिए होगी विशेष टीईटी परीक्षा, राज्य सरकार ने दी सहमति
सिरपुर को अंतरराष्ट्रीय पहचान: यूनेस्को की अस्थायी विश्व धरोहर सूची में हुई शामिल
नगर निगम के अभियंताओं को हाईकोर्ट से राहत, वसूली आदेश और कारण बताओ नोटिस पर लगी रोक
इंस्टाग्राम फ्रेंड ‘बॉबी’ बना टॉक्सिक : छात्रा को एसिड अटैक और किडनैप करने की दी धमकी, केस दर्ज
पुलिस स्मृति दिवस: मुख्यमंत्री साय ने नक्सलवाद के खात्मे के लिए जवानों के अदम्य साहस को किया सलाम…
पुलिस लाईन में शस्त्र पूजा: IPS अंकिता शर्मा ने AK47 से की फायरिंग, देखें वीडियो
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

