Today’s Top News: कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के चर्चित नौगई (कटगोड़ी) तिहरे हत्याकांड की अब केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) जांच करेगी। इस मामले को लेकर पीड़ित परिवार और विपक्ष लगातार सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे। मंगलवार को छत्तीसगढ़ सरकार ने दिल्ली विशेष पुलिस स्थापना अधिनियम, 1946 की धारा-6 के तहत मामले की जांच के लिए सीबीआई को सहमति प्रदान कर दी है।

रायपुर। नकटी गांव में प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि लोगों को पहले यह पता नहीं था कि सांसद बृजमोहन अग्रवाल और मुख्यमंत्री के बीच अनबन है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर लोग ओपी चौधरी के घर गए होते तो उनके मकान नहीं टूटते, लेकिन लोग बृजमोहन अग्रवाल के घर गए, इसलिए अगले ही दिन उनके मकानों पर बुलडोजर चला दिया गया।
धमतरी। जिले में एक ही दिन तीन युवकों के फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है जाने की घटनाओं से हड़कंप मच गया है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई इन घटनाओं के बाद पूरे जिले में सनसनी फैल गई है। फिलहाल तीनों मामलों में आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है और पुलिस जांच में जुटी हुई है।
जगदलपुर। बस्तर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में वेतन आहरण से जुड़े एक बड़े घोटाले का खुलासा हुआ है। नियमित ऑडिट के दौरान सामने आई अनियमितताओं ने विभाग में हड़कंप मचा दिया है। प्रारंभिक जांच में करोड़ों रुपये की हेराफेरी का मामला सामने आने के बाद तीन कर्मचारियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में भरण्डा के बाद खड़का गांव में धर्मांतरण को लेकर विवाद शुरू हो गया है. धर्मांतरित परिवारों को गांव छोड़ने का फरमान जारी किया गया है. आदिवासी सामाज के लोगों ने धर्मांतरित परिवारों के घरों से सामानों को बाहर निकाल दिया है. इसके बाद इलाके में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.
दिनभर की प्रमुख खबरें पढ़ने नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें –
बड़ी खबर : नौगई तिहरे हत्याकांड की होगी CBI जांच, छत्तीसगढ़ सरकार ने दी सहमति
तहसील कार्यालय में ACB की दबिश, तहसीलदार के रीडर को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
OMG! तालाब में ‘लाश’ बनकर पड़ा था युवक, बाहर निकालने पहुंची पुलिस तो उड़ गए होश, देखें VIDEO…
विधायक विक्रम मंडावी ने CM साय को लिखा पत्र: निर्दोष आदिवासियों को जेल से रिहा करने की मांग
Video : दुकान के ताले तोड़कर लाखों की चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
CG Crime : शराब पार्टी बनी मौत की वजह, दोस्तों ने पत्थर से कुचलकर युवक की ली जान
CG News : शिक्षकों को हाईकोर्ट से झटका, वरिष्ठता को लेकर याचिका खारिज
CG Crime : घर से सोना निकालने का झांसा देकर 5 लाख की ठगी, 6 आरोपी गिरफ्तार
हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा – लिव-इन में सहमति से बने संबंध दुष्कर्म नहीं, जानिए पूरा मामला…
लापता युवती का डैम में मिला शव, इलाके में फैली सनसनी, हत्या या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

