Today’s Top News: रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू के मामलों ने 200 का आंकड़ा पार कर लिया है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में आज 26 नए स्वाइन फ्लू मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही जनवरी 2026 से अब तक प्रदेश में स्वाइन फ्लू के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 205 हो गई है। एक दिन में सामने आए नए मामलों में सबसे ज्यादा मरीज राजधानी रायपुर में मिले हैं।

रायपुर। छत्तीसगढ़ से अलग बस्तर राज्य बनाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार में नक्सलवाद के खात्मे का असंभव काम संभव हुआ है। मुख्यमंत्री ने बस्तर को अलग राज्य बनाने की मांग करने वालों को विकास विरोधी बताया। इसके अलावा उन्होंने अपने दिल्ली दौरे समेत अन्य मुद्दों पर बयान दिया।
धरसीवां। राजधानी रायपुर की धरसीवां पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक ऐसे टाटा मैजिक वाहन को पकड़ा है, जिसमें व्यक्ति की हत्या कर शव को ठीकाने लगाने के लिए ले जाया जा रहा था। शव के साथ वाहन को छोड़कर आरोपी फरार हो गए, जिनकी तलाश में पुलिस जुट गई है।
बिलासपुर। रेलवे ठेकेदार के सुपरवाइजर हत्याकांड के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पिटाई का बदला लेने के लिए 16 साल के नाबालिग ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया. घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया था, जिसकी मदद से हत्या में शामिल नाबालिग तक पुलिस पहुंची.
गरियाबंद। जिले के आदिवासी विकासखण्ड मैनपुर ब्लॉक के ग्रामों में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण में गुणवत्ता को लेकर लंबे समय से लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। क्षेत्र के ग्राम गौरघाट, देहारगुड़ा, गिरहोला, आमागुड़ा, सिंहार, रामपारा के ग्रामीणों का गुस्सा आज जर्जर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क को लेकर फूट पड़ा। पहले रैली निकालकर शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, इसके बाद सड़क के गड्ढों में धान के साथ बेशरम के पौधे का रोपण किया। ग्रामीणों के इस प्रदर्शन को देखने लोगों की भीड़ लगी रही।
दिनभर की प्रमुख खबरें पढ़ने नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें –
छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का दोहरा शतक! एक दिन में मिले 26 नए मरीज, जानें कहां कितने केस आए…
टाटा मैजिक में मिली युवक की लाश: ठिकाने लगाने की थी तैयारी, पुलिस को देखकर फरार हुए आरोपी
छत्तीसगढ़ से अलग बस्तर राज्य की मांग पर CM साय का बड़ा बयान, बोले- मांग करने वाले विकास विरोधी
CG Murder Case : थप्पड़ का नाबालिग ने लिया खौफनाक बदला, रेलवे ठेकेदार के सुपरवाइजर को दी मौत की सजा!
आदिवासी नाबालिग की संदिग्ध मौत : शव लेकर IG कार्यालय पहुंचे परिजन, दोबारा पोस्टमार्टम की मांग
CG Breaking : AAP के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम जायसवाल ने दिया इस्तीफा, जानिए क्या है वजह…
मटकी फोड़ के दौरान नोटों की बारिश: युवाओं पर लुटाए गए सवा लाख रुपये!, VIDEO हुआ वायरल
मकान में सजी थी जुए की महफिल: पुलिस ने दबिश देकर 6 जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ा
शिक्षक दिवस विशेष: एक शिक्षक की मेहनत ने रच दी मिसाल, बदल गई सरकारी स्कूल की तस्वीर…
CG News: जन्माष्टमी पर मटकी बांध रहा था युवक, हाई टेंशन तार की चपेट में आकर झुलसा
Crime News: शराब पीने से मना किया तो भड़का पति, पत्नी के सिर पर हथौड़े से किया ताबड़तोड़ वार
नाले में मिला युवक का शव: इलाके में फैली सनसनी, हत्या या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस
गांव की गुलेल अब बनेगी खेल की पहचान, बस्तर के खिलाड़ियों को मिलेगा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



