MP TOP NEWS TODAY: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में आज मंगलवार 23 जून को क्या कुछ खास रहा ? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…

स्कूल होंगे अपग्रेड, किसान कल्याण पर फोकस, जानें सीएम डॉ.मोहन ने कैबिनेट में क्या-क्या लिए फैसले?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 22 जून को मंत्रालय में हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर लगाई। कैबिनेट ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह सहायता योजना और कल्याणी विवाह सहायता योजना को 1 अप्रैल 2026 से 5 वर्षों तक निरंतर संचालन के लिए 1,740 करोड़ 57 लाख रुपयेकी स्वीकृति दी। मुख्यमंत्री कन्या विवाह सहायता योजना प्रदेश में 1 अप्रैल 2006 से प्रभावशील है। योजना का क्रियान्वयन राज्य सरकार की ओर से किया जाता है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

‘उद्धव गुट के कई सांसद-विधायक NDA में आने को तैयार’, इंदौर में केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले का बड़ा दावा

महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर बड़ा भूचाल आने के संकेत मिल रहे हैं। इंदौर पहुंचे केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले ने उद्धव ठाकरे और उनकी शिवसेना पर निशाना साधते हुए बड़ा दावा किया है। अठावले के मुताबिक उद्धव गुट के कई मौजूदा सांसद और विधायक पाला बदलकर NDA में शामिल होना चाहते हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

CM डॉ. मोहन ने की मछुआ कल्याण और मत्स्य विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा, कहा- हर जिले में विकसित की जाएगी एक हैचरी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रालय में मछुआ कल्याण और मत्स्य विकास विभाग की योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा की। सीएम ने कहा कि मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए हर जिले में एक हैचरी विकसित की जाएगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बीजेपी मनाएगी ‘बूथ गौरव दिवस’: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर देशव्यापी अभियान शुरू, गठित होंगी त्रि-स्तरीय टोलियां

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) आज से पूरे देश सहित मध्य प्रदेश में ‘बूथ गौरव दिवस’ अभियान की शुरुआत करने जा रही है। आज से शुरू होकर 6 जुलाई तक चलने वाले इस देशव्यापी आयोजन के तहत प्रदेश भर में कई भव्य और संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जमीनी स्तर पर संगठन को और मजबूत करना तथा पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रांसफर पोर्टल बना मुसीबत! 20 साल पहले हुई शादी का मांगा जा रहा ‘विवाह प्रमाण पत्र’, हजारों शिक्षक प्रक्रिया से बाहर होने की कगार पर

मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग की स्वैच्छिक ट्रांसफर प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है लेकिन यह प्रक्रिया हजारों शिक्षकों के लिए राहत के बजाय बड़ी आफत बन गई है। पोर्टल की तकनीकी खामियों और विभाग के नए दस्तावेज के नियमों के कारण प्रदेशभर के शिक्षक बेहद परेशान हैं। सबसे बड़ा विवाद पति-पत्नी नीति के तहत ट्रांसफर चाहने वाले शिक्षकों के लिए विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र को अनिवार्य किए जाने पर खड़ा हो गया है। वहीं शासकीय शिक्षक संगठन ने इस नियम का कड़ा विरोध करते हुए कहा है कि इस अव्यावहारिक शर्त के कारण कई पात्र शिक्षक इस प्रक्रिया से वंचित हो रहे हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

लिव-इन में रहने वालों के लिए जरूरी खबर: दुष्कर्म के आरोप से मिलेगी राहत, 30 दिन के अंदर करना होगा ये काम

Live-in Relationship Registration: मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता के विरोध के बीच इसका मसौदा तैयार करने की तैयारी शुरू हो गई है। 10 दिनों में इसका ड्राफ्ट तैयार हो जाएगा। सरकार मानसून सत्र में UCC बिल लाएगी और इसे पारित करवाने का प्रयास करेगी। कुछ समाज के लोगों का आरोप है कि इस बिल से लिव-इन को बढ़ावा मिलेगा। लेकिन दूसरी ओर इससे लिव-इन में रहने वाले पुरुषों को काफी राहत मिलने वाली है। लेकिन इसके लिए उन्हें 30 दिन के भीतर कुछ जरुरी कदम उठाने पड़ेंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

500 करोड़ की जमीन पर कब्जे का खेल! कनाड़िया में पुलिसकर्मियों की जमकर पिटाई, आखिर किसके संरक्षण में चल रहा भूमाफियाओं का साम्राज्य?

इंदौर के कनाड़िया थाना क्षेत्र में जमीन कब्जे का विवाद अब केवल दो पक्षों के बीच का मामला नहीं रह गया है, बल्कि इसने पुलिस की कार्यप्रणाली और भूमाफियाओं के कथित नेटवर्क पर भी बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। भूरी टेकरी स्थित डायमंड कॉलोनी में करीब 17 एकड़ जमीन को लेकर चल रहे विवाद में पुलिस टीम पर हमले और पुलिसकर्मियों की पिटाई की चर्चाओं ने पूरे मामले को सुर्खियों में ला दिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड: अनूपपुर ने भी खोया अपना लाल, शिक्षक जयनील चक्रवर्ती की मौत, परिजनों में पसरा मातम

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक कोचिंग संस्थान में हुए भीषण अग्निकांड में अनूपपुर जिले के भालूमाड़ा निवासी शिक्षक जैनुल चक्रवर्ती की भी दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में कुल 15 लोगों की जान चली गई, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। घटना की खबर मिलते ही भालूमाड़ा सहित पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

जबलपुर क्रूज हादसा: जांच में आई तेजी, पर्यटन सचिव और MD के बयान दर्ज, प्रदेश की सभी वॉटर स्पोर्ट्स गतिविधियों की होगी ‘अग्निपरीक्षा’

मध्य प्रदेश के जबलपुर में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे की जांच अब आक्रामक मोड़ पर पहुंच गई है। सरकार द्वारा गठित जांच आयोग ने इस पूरे मामले की कड़ियों को जोड़ने के लिए अपनी रफ्तार दोगुनी कर दी है। इस हाई-प्रोफाइल मामले में अब प्रशासनिक और पर्यटन विभाग के शीर्ष अधिकारियों पर भी जांच की आंच पहुंच चुकी है। जांच आयोग ने पर्यटन विभाग के सचिव और मध्य प्रदेश पर्यटन के प्रबंध निदेसक के बयान दर्ज कर लिए हैं। इसके साथ ही अब पूरे प्रदेश में चल रही वॉटर स्पोर्ट्स गतिविधियों को लेकर एक बड़ा फैसला लिया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

इंदौर में गैस लाइन ब्लास्ट: बोरिंग के दौरान पाइप फटी, 4 घायल

इंदौर के विजयनगर क्षेत्र के सुमन नगर जैन मंदिर रोड पर मंगलवार को सड़क बोरिंग के दौरान अवंतिका गैस पाइपलाइन में जोरदार विस्फोट हो गया। घटना में आग की लपटें कई फीट ऊंची उठीं, जिससे आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। हादसे में 4 लोग घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। विजयनगर थाना प्रभारी चंद्रकांत पटेल ने बताया कि सड़क पर बोरिंग कार्य चल रहा था। इसी दौरान अचानक अवंतिका गैस की पाइपलाइन में विस्फोट हो गया और पाइप फटने के साथ आग की लपटें उठने लगीं। आसपास के घरों में रहने वाले लोग आवाज सुनकर बाहर निकल आए। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m