MP TOP NEWS TODAY: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में आज शनिवार 27 जून को क्या कुछ खास रहा? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…

International MSME Day: सीएम डॉ. मोहन ने की बड़ी घोषणाएं, ‘युवा वर्ष’ के रूप में मनाया जाएगा साल 2027, जनवरी में भोपाल में होगी GIS

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 27 जून को बड़ी घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि साल 2027 को राज्य सरकार ‘युवा वर्ष’ के रूप में मनाएगी। दूसरी ओर, ‘ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट’ (GIS) भी जनवरी में भोपाल में आयोजित की जाएगी। सीएम डॉ. यादव ने ये घोषणाएं अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस-2026 पर भोपाल के रवींद्र भवन में आयोजित ‘सशक्त उ‌द्यमी-समृद्ध मध्यप्रदेश समिट’ में कीं। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के सफल उद्यमियों की विकास गाथा पर केंद्रित लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया। यहां पढ़ें पूरी खबर

वीर भारत न्यास मामले में दिग्विजय सिंह ने दी मोहन सरकार को क्लीन चिट, बोले- ‘दलाल लोग पैसे वसूलने झूठे आरोप लगा रहे’

मध्य प्रदेश की सियासत में शनिवार को उस वक्त एक बड़ा भूचाल आ गया जब कांग्रेस के दो दिग्गज नेता एक ही मुद्दे पर आमने-सामने आ गए। उज्जैन में वीर भारत न्यास को 500 करोड़ रुपए की सरकार जमीन महज 1 रुपए में देने के जिस मामले को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरकार को घेरा था, उसी मामले में पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार को पूरी तरह क्लीन चिट दे दी ही। 27 जून 2026 को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए दिग्विजय सिंह ने अपनी ही पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हुए बेहद तीखा बयान दिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर

“चंदा चोरों के लिए नो एंट्री…” रतलाम में पूर्व CM दिग्विजय का बयान, जानिए किस मुद्दे पर गरमाई सूबे की सियासत!

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने रतलाम प्रवास के दौरान राम मंदिर चंदा संग्रह को लेकर राजनीतिक बयान दिया है। सर्किट हाउस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात के दौरान दिग्विजय सिंह ने कथित “चंदा चोरी” का मुद्दा उठाते हुए भाजपा और उससे जुड़े संगठनों पर सीधा निशाना साधा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर पोस्टर लगाने का आह्वान किया है। यहां पढ़ें पूरी खबर

राम मंदिर के चोरों को बाबा बागेश्वर ने बताया पापी, धीरेंद्र शास्त्री बोले- भगवान खुद उन्हें महादंड देंगे

उत्तर प्रदेश में अयोध्या राम मंदिर में चंदा चोरी के खुलासे से न सिर्फ दानदाताओं का विश्वास उठा है, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था को भी ठेस पहुंची है। चोरी, जांच और कार्रवाई के बीच बागेश्वर धाम पीठाधीश पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने भी इस पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने चोरों को पापी बताते हुए कहा है कि भगवान खुद उन्हें महादंड देंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर

सरकार आते ही अफसरों का जागा संघ प्रेम; कैलाश विजयवर्गीय ने किया कटाक्ष- ‘हर अधिकारी कहता है मैने…’

मध्य प्रदेश सरकार के कद्दावर मंद्री और भाजपा के सीनियर नेता कैलाश विजयवर्गीय ने राष्ट्रीय स्वयंसेवल संघ और प्रशासनिक अधिकारियों को लेकर एक बयान दिया है। विजयवर्गीय ने मंच से साफ कहा कि प्रदेश में सरकार बनने के बाद कई अधिकारी उनके पास आते हैं और खुद को संघ से जुड़ा साबित करने की होड़ में लग जाते हैं। यह बयान भोपाल में आयोजित संघ के प्रचारक रहे शालिग्राम तोमर स्मृति ‘राष्ट्रसेवी सम्मान समारोह’ के दौरान सामने आया है जिसने अब सियासी गलियारों में हलचल तेज कर दी है। यहां पढ़ें पूरी खबर

EXCLUSIVE: पुलिस की नाक के नीचे 30% मुनाफे का खेल? करोड़ों की एडवाइजरी कंपनी का स्टिंग ऑपरेशन, पुलिस और जज की हिस्सेदारी का दावा

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में माइक्रोफाइनेंस और एडवाइजरी कंपनी की आड़ में लोगों से करोड़ों रुपये का निवेश जुटाने का खेल खुलेआम चलने का आरोप सामने आया है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि यह पूरा कारोबार द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में संचालित होने का दावा किया जा रहा है लेकिन स्थानीय पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी, या फिर सब कुछ जानते हुए भी कार्रवाई नहीं की गई? यहां पढ़ें पूरी खबर

बैंक ऑफ इंडिया में दिनदहाड़े लूट की बड़ी कोशिश नाकाम, पुलिस ने 1 आरोपी को दबोचा, दूसरे की तलाश जारी

बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में दिनदहाड़े लूट की एक बड़ी वारदात को बैंक प्रबंधन और पुलिस की मुस्तैदी से नाकाम कर दिया गया है। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस और सीएसपी छिंदवाड़ा ने घेराबंदी करके एक संदिग्ध आरोपी को हिरासत में ले लिया है जबकि उसका दूसरा साथी भागने में सफल रहा। जिसकी तलाश में पुलिस सर्चिंग अभियान चला रही है। यहां पढ़ें पूरी खबर

नाम बदला, धर्म छिपाया और रचाई शादी: जबलपुर में 2 साल बाद सामने आया नकली ‘राजकुमार’ का असली चेहरा!

मध्य प्रदेश के जबलपुर में लव जिहाद का मामला सामने आया है, जहां पहचान छिपाकर हिंदू युवती से शादी करने के आरोप लगे हैं। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सैयद ईशाक इसरार को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। यहां पढ़ें पूरी खबर

माइनिंग इंस्पेक्टर की दबंगई: युवक को जड़ा थप्पड़, फिर दिया धक्का, उठे गंभीर सवाल

Mining Inspector Slaps Youth: मध्य प्रदेश के शिवपुरी में एक माइनिंग इंस्पेक्टर चर्चा में आ गए। उनका एक युवक को थप्पड़ मारते और धक्का देते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। उनकी दबंगई का मामला सामने आने के बाद उन पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर

सिविल अस्पताल में ड्यूटी डॉक्टर से मारपीट: सीसीटीवी में कैद हुई घटना, पुलिस ने दर्ज किया मामला

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के आष्टा के सिविल अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। डॉक्टर की शिकायत पर पुलिस ने महिला और उसके साथ आए युवकों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा सहित अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यहां पढ़ें पूरी खबर

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m