MP TOP NEWS TODAY: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में आज रविवार 21 जून को क्या कुछ खास रहा ? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…
International Yoga Day 2026: जबलपुर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया योग, CM डॉ. मोहन यादव भी हुए शामिल
आज पूरी दुनिया में 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। मध्य प्रदेश के सभी जिलों में आज कार्यक्रम आयोजित किए। जिनमें मंत्रियों से लेकर अफसरों ने योगाभ्यास किया। इसी कड़ी में जबलपुर के गैरिसन ग्राउंड में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने योग किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए। यहां पढ़ें पूरी खबर
वायुसेना के विशेष विमान से कूनो पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल और प्रभारी मंत्री ने किया आत्मीय स्वागत, ‘चीता प्रोजेक्ट’ की प्रगति देख हुईं गदगद
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने दो दिवसीय प्रवास पर रविवार को भारतीय वायुसेना के विशेष एमआई-17 हेलीकॉप्टर से कूनो नेशनल पार्क पहुंचीं। कूनो हेलीपैड पर राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मध्य प्रदेश शासन से जिले के प्रभारी मंत्री राकेश शुक्ला ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान केंद्रीय सांसद शिवमंगल सिंह तोमर, कलेक्टर शीला दाहिमा और एसपी सुधीर कुमार अग्रवाल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। यहां पढ़ें पूरी खबर
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह की अफसरों को चेतावनी: कहा- पॉजिटिव माइंडसेट के साथ काम करें, कांग्रेस ने रोका काफिला
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंच से अफसरों को चेतावनी दी हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी पॉजिटिव माइंडसेट के साथ काम करें। सरकार की मंशा पर कोई भी पलीता न लगाए। वहीं कांग्रेस नेताओं ने शिवराज सिंह का काफिला रोककर उन्हें ज्ञापन सौंपा है। यहां पढ़ें पूरी खबर
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के सामने फूटा जनता का गुस्सा, लगे ‘बिजली कंपनी चोर है’ के नारे, वीडियो वायरल
मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर अक्सर अपनी कार्यशैली और औचक निरीक्षणों को लेकर चर्चा में रहते हैं लेकिन इस बार उन्हें शिवपुरी जिले में जनता के भारी आक्रोश का सामना करना पड़ा है। जिले के खोड़ स्थित धाय महादेव मंदिर परिसर में आयोजित एक जनचौपाल के दौरान बिजली कंपनी की बदहाली और भ्रष्टाचार से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा सीधे ऊर्जा मंत्री के सामने ही फूट पड़ा। पिछोर तहसील के वीरा गांव से आए ग्रामीणों का गुस्सा सीधे ऊर्जा मंत्री के सामने ही फूट पड़ा। पिछोर तहसील के वीरा गांव से आए ग्रामीणों ने मंत्री के सामने ही बिजली कंपनी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और ‘बिजली कंपनी चोर है’ के नारे लगा दिए। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यहां पढ़ें पूरी खबर
‘नो रिस्क’ मोड में री-NEET परीक्षा: कलावे बाहर, गहने उतारे… सुरक्षा ऐसी कि बिना जांच किसी को नहीं मिली एंट्री
पेपर लीक के बाद रविवार को आयोजित री-नीट परीक्षा प्रदेशभर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई। मध्यप्रदेश के 283 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। राजधानी में 32 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। भोपाल के इन परीक्षा केंद्रों में तेरह हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि भोपाल के विभिन्न केंद्रों पर भी बड़ी संख्या में छात्र शामिल हुए। परीक्षा केंद्रों पर बायोमेट्रिक सत्यापन, मेटल डिटेक्टर जांच और दस्तावेजों की जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया। कई छात्राओं को आभूषण उतारने पड़े, वहीं छात्रों के कलावे भी बाहर रखवाई गई। यहां पढ़ें पूरी खबर
NEET री एग्जाम के बीच छात्रा को श्रद्धांजलि: उमंग सिंघार पहुंचे घर, बोले- ‘व्यवस्था की चूक ने छीनी एक जिंदगी’
नीट (NEET) परीक्षा व्यवस्था और पेपर लीक की घटनाओं से आहत होकर गंधवानी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बलवारी खुर्द की एक होनहार और प्रतिभाशाली छात्रा अवंतिका मौर्य ने असमय दम तोड़ दिया। इस दुखद घटना के बाद मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और क्षेत्रीय विधायक उमंग सिंघार पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने स्वर्गीय अवंतिका मौर्य को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। नेता प्रतिपक्ष ने पीड़ित परिवार को 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता भी प्रदान की। यहां पढ़ें पूरी खबर
MPPSC Exam Schedule: राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025 का इंतजार खत्म, यहां देखें आवेदन से लेकर सबकुछ
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025 को लेकर बड़ी घोषणा कर दी है। लंबे इंतजार के बाद आयोग ने मुख्य परीक्षा की तारीखों का ऐलान करते हुए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की अधिसूचना जारी कर दी है। यहां पढ़ें पूरी खबर
60 लाख फॉलोअर्स वाले सोशल मीडिया स्टार हेड कांस्टेबल विवेकानंद तिवारी ने दिया इस्तीफा, सस्पेंशन के बाद लिया बड़ा फैसला
सोशल मीडिया पर करीब 6 मिलियन (60 लाख) फॉलोअर्स रखने वाले और ट्रैफिक जागरूकता वीडियो के कारण चर्चित शहडोल के ट्रैफिक हेड कांस्टेबल विवेकानंद तिवारी ने निलंबन कार्रवाई के बाद विभाग को इस्तीफे की पेशकश कर दी है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अपना इस्तीफा सौंपते हुए कहा है कि अब वह विभागीय सेवा में वापस नहीं लौटेंगे, बल्कि सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते रहेंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर
भोपाल का आदेश बेअसर! इंदौर के इंजीनियर फिर पड़े भारी, कैलाश विजयवर्गीय के विभाग को हाईकोर्ट में झटका; भागीरथपुरा कांड के बाद कार्रवाई का दावा लेकिन…
इंदौर नगर निगम में आखिर इतना ताकतवर कौन है कि भोपाल से निकले आदेश भी यहां आकर दम तोड़ देते हैं? यह सवाल इसलिए उठ रहा है क्योंकि नगरीय प्रशासन विभाग की ओर से जारी प्रतिनियुक्ति आदेश पर एक बार फिर इंदौर के इंजीनियरों ने हाईकोर्ट से राहत हासिल कर ली है। सबसे बड़ी बात यह है कि यह वही विभाग है जिसके मंत्री कैलाश विजयवर्गीय हैं और जिन्होंने भागीरथपुरा दूषित पानी कांड के बाद जवाबदेही तय करने और व्यवस्था सुधारने की बात कही थी। लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही दिखाई दे रही है। जिन इंजीनियरों को दूसरे नगर निगमों में भेजने के आदेश जारी हुए थे, वे आज भी अपनी कुर्सियों पर बने हुए हैं और सरकार का आदेश अदालत में अटक गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
EXCLUSIVE: इंदौर में फल-फूल रहा फर्जी एडवाइजरी कंपनियों का नेटवर्क, 15 लाख लगाओ 30% कमाओ, क्या वाकई इतना आसान है पैसा कमाना?
मध्य प्रदेश के इंदौर में इन दिनों निवेश के नाम पर एक ऐसा खेल चल रहा है, जिसमें लोगों को 30 से 40 प्रतिशत तक मुनाफे का सपना दिखाकर लाखों-करोड़ों रुपए जुटाए जा रहे हैं। लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) की एक्सक्लूसिव पड़ताल में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं, जो न सिर्फ निवेशकों को सतर्क करने वाले हैं बल्कि प्रशासन और पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े करते हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर

