राकेश चतुर्वेदी, भोपाल/ बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल के बरेठा घाट में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। जहां आम से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर कार के ऊपर पलट गया। हादसे में कार सवार दो युवक घायल हो गए हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
यह भी पढ़ें: इंसानियत शर्मसार: प्लास्टिक की पन्नी में मिला नवजात का शव, अस्पताल के रिकॉर्ड खंगालने में जुटी पुलिस
जानकारी के मुताबिक, नागपुर से इटारसी की ओर जा रही एक कार पर आम से लदा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह दब गई और उसमें सवार दो युवक अंदर ही फंस गए।
यह भी पढ़ें: Elections Result के बाद शिवराज ने बांटी झालमुड़ी: कैलाश विजयवर्गीय हुए भावुक, मंत्री इंदर सिंह बोले- चुनाव आयोग ने निष्ठा के साथ…
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद दोनों घायलों को कार से बाहर निकाला गया। हादसे में दोनों युवकों को चोटें आई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए शाहपुर अस्पताल भेजा गया है। राहत की बात यह है कि दोनों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें: MP की ‘अनुष्का शर्मा’ बनी कैप्टन: भारत ए महिला T-20 का बनाया कप्तान, इंग्लैंड के खिलाफ खेलेंगी 3 मैच
हादसे के चलते बरेठा घाट मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। सड़क पर ट्रक पलटने से वाहनों की लंबी कतार लग गई। बाद में पुलिस और प्रशासन की मदद से यातायात को धीरे-धीरे बहाल किया गया फिलहाल शाहपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में ट्रक का संतुलन बिगड़ना हादसे की वजह माना जा रहा है, लेकिन पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।

