भारत के पड़ोसी देश नेपाल में अधिक ऊंचाई पर स्थित एक एविएशन हब पर उतरते समय दो हेलीकॉप्टर आपस में टकरा गए, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. दुर्घटना की वजहों का पता लगाया जा रहा है. दोनों हेलिकॉप्टर एयर डायनेस्टी और फिशटेल एयर कंपनियों के थे. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है.
मंगलवार की सुबह सुबह 8.11 बजे सोलुखुम्बु जिले में उतरते समय दो हेलीकॉप्टरों की खतरनाक टक्कर में एक विदेशी नागरिक की मौत हो गई और एक अन्य यात्री घायल हो गया.
नेपाल के सोलुखुम्बु जिले के फेरीचे इलाके में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा जिसमें लैंडिंग के दौरान दो हेलिकॉप्टर आपस में टकरा गए. इस दुर्घटना में एक विदेशी नागरिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है.
नेपाल की पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है. हिमालयी देश की पुलिस ने बताया कि यह घटना राजधानी काठमांडू से 250 किमी दूर सोलुखुम्बु के एक हेलीपोर्ट पर हुई.
जिला पुलिस कार्यालय के सूचना अधिकारी, पुलिस इंस्पेक्टर मौसम तमांग ने कहा कि मृत विदेशी नागरिक की पहचान अभी तक स्थापित नहीं हो पाई है. उन्होंने बताया कि हादसे में एक यात्री घायल हो गया. पुलिस ने बताया कि घायल यात्री को शुरुआती इलाज के लिए प्रभु एयर के हेलीकॉप्टर से लुक्ला ले जाया गया.
रिपोर्ट के अनुसार घायल व्यक्ति की हालत कैसी है, और दोनों हेलीकॉप्टरों में सवार बाकी यात्रियों और क्रू मेंबर्स की जानकारी फिलहाल नहीं मिल पाई है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

