UP BSA Transfers: यूपी में बेसिक शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं। शासन ने शनिवार देर शाम 30 जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों यानी BSA का तबादला कर दिया। सीतापुर, अंबेडकरनगर, बलरामपुर समेत कई जिलों में नए BSA की तैनाती की गई है।
गोरखनाथ पटेल बने सीतापुर BSA
बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक जौनपुर के BSA गोरखनाथ पटेल को सीतापुर का BSA बनाया गया है। वहीं उप सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज पूनम मिश्रा को अंबेडकरनगर की जिम्मेदारी (UP BSA Transfer) दी गई है। इसके अलावा रुदौली बस्ती के राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य को बलरामपुर का BSA बनाया गया है।
READ MORE: बंगाल में अभिषेक बनर्जी पर जानलेवा हमला, अखिलेश ने BJP पर साधा निशाना, कहा- पुलिस की व्यवस्था न होना एक बड़ी साजिश
कई पूर्व BSA को SCERT
शासन ने समूह ‘ख’ के 19 शिक्षा अधिकारियों के भी तबादले किए हैं। कई पूर्व BSA को SCERT, बेसिक शिक्षा निदेशालय और डायट में नई जिम्मेदारी दी गई है। सीतापुर के BSA रहे अखिलेश प्रताप सिंह को डायट लखनऊ में (UP BSA Transfer) वरिष्ठ प्रवक्ता बनाया गया है।
READ MORE: ससुर पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला दरोगा के पति का आया वीडियो, कहा- सारे आरोप झूठे, वो हमारा घर हथियाना चाहती है
प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण
बेसिक शिक्षा विभाग में इस बड़े फेरबदल को प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण माना जा रहा है। तबादलों के बाद जिलों में बेसिक शिक्षा व्यवस्था, स्कूलों की निगरानी और विभागीय कामकाज में बदलाव देखने को मिल सकता है।

