अविनाश श्रीवास्तव, रोहतास। सासाराम के नेहरू शिशु उद्यान में अब घूमने के लिए लोगों को प्रवेश शुल्क देना होगा। 20 अगस्त से पार्क में एंट्री के लिए वयस्कों को 10 रुपये और बच्चों को 5 रुपये का टिकट लेना होगा। वन विभाग ने नियमित रूप से पार्क आने वाले लोगों के लिए मासिक, त्रैमासिक, अर्द्धवार्षिक और वार्षिक पास की सुविधा भी शुरू की है।
वन विभाग के अनुसार, टिकट से मिलने वाली राशि का इस्तेमाल पार्क की सुविधाओं को बेहतर बनाने में किया जाएगा। इससे जनसुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था और पार्क की आधारभूत संरचना के विकास पर खर्च किया जाएगा।
स्थानीय लोगों ने जताया विरोध
वन विभाग द्वारा शहर के एकमात्र पार्क में भी शुल्क लगाए जाने का स्थानीय लोगों ने विरोध करते हुए अपनी नाराजगी व्यक्त की है। वही वन विभाग के वन प्रमंडल पदाधिकारी स्टालिन फिडल कुमार के ने बताया कि, माननीय उच्च न्यायालय का भी निर्देश है कि पार्क को मेंटेन रखने के लिए शुल्क लगाया जा सकता है। ऐसे में विभाग के गाइडलाइन के अनुरूप नेहरू शिशु उद्यान के रखरखाव के उद्देश्य से पार्क में प्रवेश शुल्क लगाया गया है।
दी गई है पास की व्यवस्था
बता दें कि अर्धवार्षिक तथा वार्षिक पास की भी व्यवस्था की गई है। वहीं, महिलाओं भी को किसी प्रकार की रियायत नहीं दी गई है। जबकि वरिष्ठ नागरिकों और बच्चों को प्रवेश शुल्क में रियायत मिली है। वयस्क व्यक्ति को एक महीने के लिए एक सौ रुपए का पास लेना होगा। जबकि एक साल की लिए 500 रुपए का पास निर्गत किया जाएगा। वहीं, वरिष्ठ नागरिक को और बच्चों को एक साल के लिए 400 रुपए का पास लेना होगा।
ये भी पढ़ें- मुंगेर से हथियार लाकर मोतिहारी में करता था सप्लाई, 5 पिस्टल और मैगजीन के साथ तस्कर गिरफ्तार

