कुमार इंदर, जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में दिल दहलाने वाला हादसा हो गया जहां ट्रेन ने गायों को टक्कर मार दी। जिसके बाद सभी हवा में उड़ते हुए पुल से नीचे गिर गईं। वहीं इस हादसे में एक युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। 

यह भी पढ़ें: लिव इन पार्टनर के साथ होटल में पकड़ाई हिंदू युवती, बजरंग दल ने युवक को अर्धनग्न कर घसीटा, मुंह पर पोता गोबर

घटना ग्वारीघाट थानान्तर्गत नर्मदा रोड पुल की है जहां 3 गाय रेलवे ट्रैक पर घूम रही थीं। इसी दौरान एक ट्रेन आ गई जिसनें उन्हें हटाने के लिए हॉर्न भी मारा। लेकिन रफ़्तार इतनी तेज थी कि टक्कर से गाय पुल से नीची गिर गईं जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: बिजली के खंभे से टकराई बस, करंट से झुलसा युवक, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम में जा रहे थे सभी

इस दौरान गाय पुल के नीचे खड़े एक युवक पर गिर गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने डॉयल 112 को सूचना दी। जिसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती किया गया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m