Bihar News: राहुल गांधी ने हालही में एक कार्यक्रम के दौरान मनुस्मृति की आलोचना की थी, जिसे लेकर असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने उनकी आलोचना करते हुए उन्हें पागल करार दिया है। असम सीएम द्वारा राहुल गांधी को पागल बताने पर अब पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है।

इतनी मर्यादा तो होनी चाहिए…- पप्पू यादव

पप्पू यादव ने कहा कि, जिसको आपने मां कहा… जो कांग्रेस के खून से, विचारधारा से निकला। अब ऐसे लोग सुबह में, संझ्या, शाम में भैया, ऐसे लोग जिसका कोई… अरे, आप किसी भी दल में जाएं, कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन इतनी मर्यादा तो रहनी ही चाहिए कि मिलें तो एक-दूसरे की इज्जत कर पाएं। सांसद ने कहा आगे कहा कि, ऐसे लोगों से नफरत और ज़हर के अलावा दूसरी बात की ही नहीं जानी चाहिए। बड़े मियां तो बड़े मियां, छोटे मियां सुभान अल्लाह।

‘मनुस्मृति से आता है महिलाओं को दबाने का माइंडसेट’

दरअसल ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि, महिलाओं को दबाने का माइंडसेट मनुस्मृति से आता है और आज हमारी लड़ाई इसी माइंडसेट से है। उन्होंने कहा कि, BJP-RSS के लोग चाहते हैं कि लड़कियां/महिलाएं पिंजरे में बंद रहें। लेकिन हम ऐसा हिंदुस्तान नहीं चाहते। हम चाहते हैं कि सम्मान सभी का हो।

राहुल गांधी ने कहा कि, हमारे देश में Disrespct कई तरीके का है। उन्होंने कहा कि, समाज में शर्म के कारण Sexual violence के 99% मामले रिपोर्ट ही नहीं होते है। काम करने के लिए 84% महिलाओं को घर से परमिशन लेनी पड़ती है। काम में पुरुषों के मुकाबले महिलाओं को 25% कम सैलरी मिलती है और आसानी से प्रमोशन नहीं मिलता।

‘राहुल गांधी पागल है और पागल ही रहेगा’

राहुल गांधी के इस बयान पर ही हिमंत बिस्वा सरमा ने उन्हें पागल करार दिया। असम सीएम ने यह आरोप लगाया कि, राहुल गांधी महिलाओं के अधिकारों का इस्तेमाल हिंदू धर्म को निशाना बनाने और उसे बदनाम करने के लिए एक ढाल की तरह कर रहे हैं। राहुल गांधी एक पागल हैं और वह पागल ही रहेगा। साथ ही उन्होंने राहुल को यह चुनौती दी कि अगर वे सच में जेंडर इक्वालिटी (स्त्री-पुरुष समानता) में विश्वास करते हैं, तो उन्हें यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) का बिना किसी शर्त के समर्थन करना चाहिए।

हिमंत बिस्वा सरमा ने आगे कहा कि, राहुल गांधी को लेकर क्या बात करें। वह बार-बार चुनाव हारते हैं, फिर थोड़ा दिन हल्ला करते हैं, मीडिया उन्हें प्रमोट करता है। फिर एक चुनाव हार जाते हैं, फिर विदेश चले जाते हैं। पागल के बारे में क्या चर्चा करें।

ये भी पढ़ें- नेपाल से पानी छोड़े जाने के बाद बिहार सरकार अलर्ट, जानिए क्या बोले सीएम सम्राट