शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने रविवार को पार्टी के उन छह सांसदों को तुरंत अयोग्य घोषित करने की मांग की है, जो हाल ही में एकनाथ शिंदे के गुट में शामिल हुए. शिवसेना (UBT) उद्धव ठाकरे ने राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मुद्दा उठाते हुए BJP का ‘बाबर जनता पार्टी’ बताया. उन्होंने आरोप लगाया कि उनका पाला बदलना एक बड़ी राजनीतिक साजिश का हिस्सा था.

उद्धव ठाकरे ने पार्टी छोड़कर एकनाथ शिंदे गुट में शामिल हुए छह 6 सांसदों की सदस्यता रद्द करने की मांग की. उन्होंने कहा कि ये सांसद विकास के लिए नहीं, बल्कि अपने स्वार्थ के लिए गए हैं.

शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने दावा किया कि इन सांसदों का पाला बदलना एक बड़ी राजनीतिक रणनीति का हिस्सा है, जिसे उन्होंने ‘ऑपरेशन देवेंद्र’ नाम दिया. एकनाथ शिंदे गुट में गए उन छह सांसदों को तुरंत अयोग्य घोषित करने की मांग करते हुए कहा कि एक विशेष मंशा के साथ इन सांसदों ने पाला बदला है, और वह मंशा है मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को धीरे-धीरे राजनीतिक रूप से कमजोर करना.

उद्धव ठाकरे ने आगे कहा कि BJP सेंट्रल नेतृत्व अपने ही नेताओं का पहले पर काटता है, जिसका सीधा उदाहरण शिवराज सिंह चौहान, नितिन गडकरी और देवेंद्र फडणवीस है.

बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व पहले अपने ही नेताओं के पर काटता है। शिवराज सिंह चौहान, नितिन गडकरी और देवेंद्र फडणवीस इसका उदाहरण हैं।

परभणी में एक रैली को संबोधित करते हुए महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष को दल-बदल के मामले में कानून का पालन करना चाहिए.

उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने कहा कि गडकरी के पर इसलिए काटे गए, ताकि वे प्रधानमंत्री न बन सकें. शिवसेना को तोड़ने के पीछे भी देवेंद्र फडणवीस को रोकने की राजनीति है. एकनाथ शिंदे पर भी निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन में उनका कोई भविष्य नहीं है.

उन्होंने राम मंदिर चंदे में हेराफेरी के मुद्दे पर भाजपा को जमकर बोला है. राजनीतिक फायदे के लिए मंदिर का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए उसे ’बाबर जनता पार्टी’ करार दिया.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m