CG Morning News : रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे VIP रोड स्थित निरंजन धर्मशाला पहुंचेंगे, जहां वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशेष रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सुनेंगे. इसके बाद दोपहर 1 बजे मेडिकल कॉलेज स्थित अटल बिहारी सभागृह पहुंचेंगे. यहां आयोजित नारी शक्ति सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री शामिल होकर कार्यक्रम को संबोधित करेंगे.

मेडिकल-डेंटल में प्रवेश के लिए सीट अलॉट (CG Morning News)

रायपुर. नीट यूजी के तहत प्रदेश के सरकारी और निजी मेडिकल एवं डेंटल कॉलेजों में प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है. पहले चरण के लिए सीटों का आवंटन कर दिया गया है. 3 सितंबर तक एमबीबीएस एवं बीडीएस में प्रवेश लिया जा सकेगा. 29 अगस्त की स्थिति में एमबीबीएस पाठ्यक्रम में सरकारी कॉलेजों में 227 तथा प्राइवेट कॉलेजों में 28 विद्यार्थियों ने प्रवेश ले लिया है. इसीतरह बीडीएस के लिए सरकारी कॉलेज में 3 और प्राइवेट डेंटल कॉलेज में 41 विद्यार्थियों ने प्रवेश ले लिया है. जिन विद्यार्थियों को सीट आवंटित हुए हैं, उनके दस्तावेज परीक्षण के साथ ही प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है.

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की लगेगी क्लास

रायपुर. चुनावी तैयारियों को धार देने कांग्रेस अब संगठन के जमीनी स्तर को मजबूत करने पर फोकस कर रही है. इसी कड़ी में 30 अगस्त यानी आज से बस्तर संभाग में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों के प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत होगी. संगठन सृजन अभियान के तहत होने वाले इस प्रशिक्षण शिविर में ब्लॉक अध्यक्षों को संगठन संचालन, कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय और चुनावी तैयारियों से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षित किया जाएगा. तीन दिवसीय यह प्रशिक्षण सत्र 1 सितंबर तक चलेगा. पार्टी ने इसके लिए दिल्ली से विषय विशेषज्ञों को बुलाने के साथ प्रदेश के वरिष्ठ और संबंधित विषयों के जानकार नेताओं को भी जिम्मेदारी दी है. प्रशिक्षण के दौरान प्रदेश के वरिष्ठ नेता भी ब्लॉक अध्यक्षों से संवाद कर संगठन की आगामी रणनीति पर चर्चा करेंगे. कांग्रेस नेतृत्व का मानना है कि चुनाव से पहले जिला स्तर के साथ ब्लॉक स्तर के संगठन को भी सक्रिय करना जरूरी है, ताकि पार्टी की गतिविधियां जमीनी स्तर तक प्रभावी तरीके से पहुंच सकें. बस्तर के बाद दुर्ग, बिलासपुर और रायपुर संभाग में भी इसी तरह के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे. पार्टी की योजना सितंबर में सभी संभागों के ब्लॉक अध्यक्षों का प्रशिक्षण पूरा करने की है. इन शिविरों के जरिए संगठन में बेहतर तालमेल और ब्लॉक कमेटियों की सक्रियता बढ़ाने पर विशेष जोर रहेगा.  

यूथ कांग्रेस चुनाव की तैयारियां तेज (CG Morning News)

रायपुर. यूथ कांग्रेस चुनाव को लेकर संगठनात्मक गतिविधियां तेज हो गई हैं. चुनावी प्रक्रिया के तहत आज से डिजिटल सदस्यता अभियान की शुरुआत होगी. सदस्यता की पूरी प्रक्रिया WithIYC ऐप के माध्यम से ऑनलाइन पूरी की जाएगी. खास बात यह है कि सदस्यता लेने के साथ ही युवाओं को अपने पसंदीदा उम्मीदवार के चयन का विकल्प भी मिलेगा. यूथ कांग्रेस की सदस्यता के लिए 18 से 35 वर्ष की आयु के युवा पात्र होंगे. डिजिटल प्रक्रिया के जरिए सदस्यता अभियान को अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से संचालित करने की तैयारी है.

रायपुर में आज के कार्यक्रम (CG Morning News)

गायक मुकेश के गीतों की प्रस्तुति

आयोजक – धुन फाउंडेशन

स्थान- मायाराम सुरजन हॉल रजबंधा मैदान

समय – शाम 6:30 बजे से.

काव्य पाठ प्रतियोगिता

आयोजक- वक्ता मंच व जन एकता फाउंडेशन

स्थान- वृंदावन सभागृह सिविल लाइन

समय- सुबह 10 बजे से.

प्रेरणादायी सत्र: जीना इसी का नाम है

मुख्य वक्ता- प्रफुल्ल पारख नागपुर

स्थान- जैन दादाबाड़ी एमजी रोड

समय- सुबह 9 से शाम 4 बजे तक. बच्चों का सुसंस्कार शिविर दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक.

वार्षिक अधिवेशन

संगठन – छत्तीसगढ़ पेंशनर्स समाज रायपुर

स्थान- वृंदावन सभागार, सिविल लाइन

समय- सुबह 11 बजे से.

ऑडिशन- गुरु वंदन उत्सव ग्रैंड फिनाले के लिए

आयोजक- नगर निगम रायपुर

स्थान- टाउन हॉल

समय- सुबह 11 से रात्रि 7 बजे तक

सर्व छत्तीसगढ़िया समाज की बैठक

आयोजक – छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा

स्थान- ठाकुर प्यारेलाल सिंह मार्ग हांडीपारा स्थित छत्तीसगढ़ी भवन में

समय- दोपहर 1 बजे से.

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H