पंजाब सरकार ने लंबे समय से बंद पड़ी महिता से अमृतसर रूट की बस सेवा को पुनः शुरू कर दिया गया है। इस बस सेवा का औपचारिक शुभारंभ राज्य के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस पहल से हल्का जंडियाला गुरु के दर्जनों गांवों को सीधी लाभ मिलेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन सुविधा को बेहतर बनाने की दिशा में अहम कदम उठाया है।
मंत्री हरभजन सिंह ने बताया कि यह रूट ड्राइवरों की कमी के कारण कई महीनों से बंद पड़ा था, लेकिन हाल ही में सरकार द्वारा नए ड्राइवरों की भर्ती के बाद इसे दोबारा चालू किया गया है। उन्होंने कहा कि “हमारी सरकार का उद्देश्य ग्रामीण जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। इस रूट के शुरू होने से न केवल स्थानीय निवासियों की आवाजाही आसान होगी, बल्कि स्कूल-कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों को भी बड़ी राहत मिलेगी।”

बस की टाइमिंग
यह बस सेवा महिता से प्रातः 6:30 बजे रवाना होकर दो घंटे में अमृतसर पहुंचेगी, और वापसी में शाम 3:30 बजे अमृतसर से चलकर 5:30 बजे महिता लौटेगी। बस नंगल, सुरोपड़ा, नाथ दी खुही, जलाल उस्मा, सैदपुर, कोठियात, जसपाल, तंगरा, मल्लियां और मानावाला जैसे कई गांवों से होकर गुजरेगी, जिससे आस-पास के क्षेत्र के लोग लाभान्वित होंगे।
महिलाओं को मिलेगा सीधा लाभ
इस सेवा का एक विशेष लाभ आधार कार्ड धारक महिलाओं को मिलेगा, जिन्हें इस रूट पर मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी। मंत्री ने कहा, “हमारी सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। यह योजना न केवल उनके लिए राहत भरी है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है।
- MP Weather Today: मध्य प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम, 27 से 29 मार्च तक बारिश-आंधी का अलर्ट, ग्वालियर-चंबल और सागर संभाग में सबसे ज्यादा असर
- बीजिंग की धरती पर मई महीने में आमने-सामने होंगे ट्रंप और शी जिनपिंग; व्हाइट हाउस ने किया कन्फर्म
- दिल्ली मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: जजों की सुरक्षा पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, क्या है ‘अनमोल’ योजना? रेखा सरकार ने बजट में किया ऐलान, दिल्ली पुलिस ने किया अंतरराष्ट्रीय हथियार सप्लाई मॉड्यूल का भंडाफोड़, उत्तम नगर मामला: सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस पर जताया भरोसा, पालम अग्निकांड: दिल्ली के मुख्य सचिव और पुलिस कमिश्नर को NHRC ने नोटिस
- Weather Update : छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश-आंधी और वज्रपात की चेतावनी
- जिंदा जल गए 10 लोगः आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, हाईवा ने बस को मारी टक्कर, दोनों वाहन जलकर खाक, देखें वीडियो

