जालंधर : करतारपुर विधानसभा क्षेत्र में पड़ते गांव बुलंदपुर मे हड़कंप मच गया। रिहायशी इलाके में लोगों ने इलाके में एक सांभर को छलांगें लगाते देखा। देखते ही देखते सांभर एक घर में घुस गया। सांभर अंदर घुसा तो घर में रहने वाले बाहर आ गए और शोर मचाने लगे।
देखते ही देखते लोगों में दहशत फैलने लगी। स्थानीय लोगों ने विभाग को सूचना दी। मौके पर टीम पहुंची तथा रैस्क्यू आप्रेशन शुरू किया। सांभर एक कमरे में घुसा था जिस कारण वन विभाग के कर्मियों ने दरवाजे पर जाल लगा दिया तथा जैसे ही सांभर बाहर की तरफ भागने लगा तो वह जाल में फंस गया।

हालांकि सांभर पहले ही घायल था। कर्मियों ने उसको गाड़ी में डाला तथा ले गए। आसपास के लोगों में फिर भी इस घटना के बाद डर बैठ गया है।
- CM धामी के विजन का असर: भारतीय न्याय संहिता के प्रभावी क्रियान्वयन में उत्तराखंड नंबर वन, हासिल किया 93.46 स्कोर
- खंडवा में मकान निर्माण को लेकर विवाद: जमकर हुई मारपीट, Video वायरल
- दिल्ली-जयपुर हाईवे के पचगांव में बनेगा मल्टी मॉडल कॉरिडोर, बढ़ते ट्रैफिक से मिलेगी राहत, नमो भारत ट्रेन से मेट्रो तक क्या-क्या प्लान
- US Stocks Market Update : अमेरिकी शेयर बाजार 453 अंक गिरा, जानिए जंग के बीच कौन सा खतरा मंडरा रहा है ?
- कांग्रेस राज्यसभा प्रत्याशी फूलोदेवी के खिलाफ बीजेपी का पोस्टर वार, कहा – ‘सोनिया सेवा’ की वजह से मिली टिकट, अजय चंद्राकर बोले – कम से कम लोग जानते तो हैं…
