नोएडा। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अजनारा होम्स सोसाइटी पर पर्यावरण नियमों के उल्लंघन पर 54 लाख रुपये की पेनल्टी लगाई है। कार्रवाई STP न चलाने, बिना ट्रीट किए सीवरेज डिस्चार्ज करने और भूजल दोहन के मामलों में की गई।

FIR दर्ज कराने के लिए पुलिस को पत्र भेजा

निरीक्षण के दौरान प्राधिकरण की टीम ने पाया कि सोसाइटी में सॉलिड वेस्ट का निस्तारण किए बिना कचरा इधर-उधर फेंका जा रहा है। प्राधिकरण ने 54 लाख के जुर्माने के साथ बिल्डर पर FIR दर्ज कराने के लिए पुलिस को पत्र भेजा है।

READ MORE: ‘भाजपा किसान विरोधी थी, है और रहेगी’, अखिलेश यादव का सरकार पर हमला, अमेरिकी कृषि उत्पादों और Seed Bill को लेकर दिया बड़ा बयान

बताया गया कि अजनारा होम्स सोसाइटी में करीब 2300 फ्लैट हैं, जहां से प्रतिदिन लगभग 1.15 MLD सीवेज निकलता है, जिसे सीधे नाली में डाला जा रहा था।